लखनऊ, राज्य ब्यूरो। By Election In UP मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा व आजम खां एवं विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता रद होने से खाली हुई रामपुर व खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। तीन दिन बाद भाजपा उम्मीदवार दाखिल कर सकते हैं नामांकन बैठक में तीनों ही सीटों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तय होने की चर्चा है। इन नामों के पैनल को रविवार को दिल्ली भेजा जाएगा।...