कुँवर नारायण, सम्पादन: यतीन्द्र मिश्र के किताब दिशाओं का खुला आकाश का एक अंश, वाणी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित। दिशाओं का खुला आकाश – वरिष्ठ कवि, आलोचक एवं हमारे समय के अप्रतिम चिन्तक श्री कुँवर नारायण के रचनात्मक जीवन की ऐसी नोटबुक है, जिसे व्यापक प्रबुद्ध समाज के सामने लेकर वे पहली बार उपस्थित हैं। दरअसल यह पुस्तक कुँवर नारायण की डायरी, नोटबुक या जॉटिंग्स की किताब कही जा सकती है, जिसमें यह देखना अत्यन्त दिलचस्प है कि इस किताब का पूरा संयोजन न तो पूरी तरह डायरी है, न वह शत-प्रतिशत नोटबुक है और न...