एक विचार: समाजवादी राजनीतिक परंपरा आज के युवाओं और नौजवान भारतीयों के मन-मानस से मिटता चला जा रहा है और उनके विचार धारा में दूर-दूर तक नहीं दिखायी देती. आज के नौजवानों का हर समय हिंदुत्व से ही सामना है. वे लिबरल (उदारावादी), लेफ्टिस्ट (वामपंथी), नक्सलवादी, स्त्रीवादी, गांधीवादी तथा पर्यावरणवादियों के बारे में तो सुनते हैं लेकिन जरा उनसे समाजवादियों के बारे में पूछकर देखिए, आपको शायद ही कोई जवाब मिलेगा. यह भी हो सकता है कि आज का नौजवान समाजवाद को साम्यवाद (कम्युनिज्म) का पर्यायवाची समझ बैठे.