Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Mohd Sharik
AMU के मोहम्मद अयान और ताबिश शाह मोहसिन ने IISc बेंगलुरु राष्ट्रीय हैकाथॉन में दूसरा स्थान हासिल किया।
अलीगढ़, 24 अक्टूबर: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बी.टेक द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद अयान और ताबिश शाह मोहसिन ने देशभर में एएमयू का नाम रोशन किया है। इन दोनों छात्रों ने “द बेंगलुरु लास्ट माइल चैलेंज 2025” नामक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु द्वारा बीएमटीसी (Bengaluru Metropolitan Transport Corporation), नम्मा यात्री और मारुति सुजुकी...
महाराष्ट्र के जालना में गौ-रक्षकों का हमला: मवेशी ले जा रहे सात लोग घायल, पुलिस पर लापरवाही के आरोप।
महाराष्ट्र के जालना ज़िले में सोमवार की रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। कुछ अज्ञात लोगों ने मवेशी ले जा रहे सात लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में एक 62 वर्षीय बुज़ुर्ग भी शामिल हैं। बताया गया कि ये लोग साप्ताहिक बाजार से बैल खरीदकर दूसरी जगह ले जा रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में 10 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 62 साल के शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके मालिक, व्यापारी पदम राजपूत (निवासी बोरगांव वाड़ी, सिलोड तहसील, छत्रपति संभाजीनगर) ने फुलंब्री...
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. नूरा अब्दुल कादर ने AI आधारित रीयल-टाइम स्पीच रेगुलेटर के लिए पेटेंट प्राप्त किया।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की शिक्षा विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. नूरा अब्दुल कादर ने एक नई खोज “AI-Based Real-Time Speech Regulator for Correcting Syntactic and Common Language Errors for Precision-Oriented Learning” के लिए पेटेंट हासिल किया है। यह पेटेंट भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स के कार्यालय द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस पेटेंट को डॉ. समीर बाबू एम, मोहम्मद शहबाज़ खान और डॉ. शरथ चंद्रन आर (जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली); डॉ. अनु जी.
एएमयू बायोटेक्नोलॉजी छात्रों ने हासिल की राष्ट्रीय फेलोशिप।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के इंटरडिसिप्लिनरी बायोटेक्नोलॉजी यूनिट (आईबीयू) के छात्रों ने इस साल कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की फेलोशिप हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रोफेसर हिना यूनुस, प्रोफेसर और कोऑर्डिनेटर, आईबीयू के अनुसार, विभाग के पाँच छात्रों ने इस साल सीएसआईआर-यूजीसी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) परीक्षा पास की है। इनमें मोहम्मद माज़ (एआईआर 29), गुल-ए-जहरा (एआईआर 67), सना अंजुम (एआईआर 81), नैमा सैफी (एआईआर 90) और कैफ़ जमाल (एआईआर 172) शामिल हैं। इसके अलावा,...
नेहा रुबाब को मिला साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार, उपन्यास में दिखाया स्वतंत्रता सेनानी मजहरुल हक का भूला हुआ योगदान।
प्रयागराज की नेहा रुबाब (Neha Rubab) को प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की उर्दू शोध छात्रा ने यह पुरस्कार अपने उपन्यास “मजहरुल हक: तहरीक-ए-आज़ादी-ए-हिंद (हिंद का फरामोश कर्रदा क़ायद)” के लिए हासिल किया है। इस उपन्यास में नेहा ने आज़ादी की लड़ाई के एक गुमनाम नायक मजहरुल हक के जीवन और संघर्ष को उजागर किया है। साहित्य अकादमी ने बुधवार को वर्ष 2025 के युवा पुरस्कारों की घोषणा की, जिनमें देश की 23 भाषाओं के युवा साहित्यकारों को...
पश्चिम बंगाल की रहने वाली तकदीरा बेगम को कला के क्षेत्र में मिला पद्मश्री अवार्ड।
नई दिल्ली: बंगाल की रहने वाली तकदीरा बेगम (Takdira Begum Padma Shri 2024) इस साल पद्मश्री से सम्मानित होने वाली एकमात्र मुस्लिम महिला हैं। 2024 के पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची में पश्चिम बंगाल से विभिन्न क्षेत्रों में सात लोगों का नाम शामिल है। सात में से तीन को पद्म भूषण और शेष चार को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। बोलपुर के जंबुनी के मद्रासपल्ली की रहने वाली तकदीरा करीब 30 साल से कांथा सिलाई का काम कर रही हैं। स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्होंने सिलाई सीखी। सिलाई अब उनकी आजीविका और शौक...
वक्त के साथ-साथ कितना कुछ बदल गया सही मायने में अब बचपन की पूरी तस्वीर ही बदल गई है।
ऑनलाइन गेमिंग के इस दौर में आज की नई पीढ़ी कितने ऐसे खेल जिनके बारे में शायद जानते भी नहीं हैं जो कभी गली-मोहल्ले में खेले जाते थे। और अब कहीं छूट से गए हैं। बचपन में जिन बच्चों के पास साईकिल नहीं हुआ करती थी तो वे नराज नहीं होते थे नहीं वे साईकिल की जिद्द करते थे जो गाडियों के बेकार पहिये हुआ करते थे। उन्हीं को अपनी साईकिल बनाकर मजे से चलाते थे जो एक दूसरे से आगे निकले की होड़ करते थे। बचपन के उन खूबसूरत खेलों को खेलते हुए दिन कब बीत जाए ये खेलते हुए पता ही नहीं चलता था स्कूल गए स्कूल से घर...
बैंगन की खेती ने बदल दी किसान की तकदीर, हर हफ्ते होती है 10 हजार की कमाई।
बेगूसराय: ज्यादातर लोग खेती-किसानी को नुकसान का सौदा ही समझते आएं हैं। लेकिन बता दें कि किसानों ने लोगो के इस भ्रम को दूर कर दिया है। बेगूसराय के पास पहसारा के रहने वाले किसान हैं जिनका नाम जितेंद्र है। जो पारंपरिक खेती करने वाले किसानों की अपेक्षा में आते हैं। और ये 10 गुना से ज्यादा सब्जियों की खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं। और अब ये क्षेत्र में इन्हें बैंगन उत्पादक के नाम से भी जाना जाता है। और अगर इनकी कमाई के बारे में बताया जाए तो इन्हें हर हफ्ते एक कट्टा बैंगन से 3 या 4 हजार रुपये की...
खराब सड़कों की वजह से गांव के बच्चों का भविष्य लगा दांव पर, कोई वाहन गांव के अंदर नहीं पहुंच पाता!
इटावा: गांव बसाहारी के पास निवारी पंचायत के सुक्का टांडा गांव है जहां के लोग बारिश के इस मौसम में नारकीय जीवन जीने के लिए अब मजबूर हो चुके हैं। बता दें यहां की सड़कें बिल्कुल भी चलने लायक नहीं हैं। इस गांव की सड़कों पर भारी डंपर गुजर रहे हैं जिसके कारण सड़कों की हालत खाई जैसी हो गई है। सड़क के बीच गहरे गहरे गढ्ढे हो गए हैं बता दें कि बसाहरी-देवल मार्ग से सुक्का टांडा तक एक किमी लंबी सड़क है लेकिन ये सड़क केवल नाम के लिए ही है और क्योंकि यहां पैदल चलना भी मुश्किल है। बता दें कि गांव के पास ही...
40 से 50 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आम बारिश के कारण पड़ा काला, कौड़ियों के भाव बेचने को मजबूर हुए किसान।
सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला आम लंगड़ा, चौसा, गुलाब जामुन ये आम बाजारों में लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं लेकिन इस साल ये आम अपनी रंग की वजह से लोगो की नज़रों से गिर गए हैं। और इनके अंदर भरपूर मिठास भी मौजूद है। लेकिन बारिश की वजह से रंगों सांवले होने के कारण लोग इन्हें पसंद नहीं कर रहे हैं। बता दें कि शाहजहांपुर की मंडी में 40 रुपये प्रति किलो का बिकने वाला गुलाब जामुन अब अपने काले रंग के कारण 4 से 6 रुपये प्रति किलो बिकने को मजबूर है ऐसे में आम के मजबूर किसान गांव में जाकर 4 से 6 रुपये...
हिमाचल प्रदेश के किसान की बदली किस्मत, धनिया बेचकर एक दिन में कमा लिए 2 लाख रुपये।
भारत में इस समय मंहगाई आसमान पर है। और अब आम लोगो की थाली से सब्जियाँ भी रूठती हुई दिखाई दे रही हैं। लौकी, तोरई , हरी मिर्च, शिमला मिर्च से लेकर सभी सब्जी की किमतों में कई गुनाह बढोतरी हुई है। बता दें कि टमाटर की कीमतें तो आसमान पर हैं। जो टमाटर कुछ दिनों पहले सड़कों पर पड़ा हुआ नजर आ रहा था। और मामूली सी किमत 20 से 30 रुपये प्रति किलो में बिक रहा था आज वही टमाटर 200 रुपये किलो से ज्यादा कीमतों में बिक रहा है। और ऐसे में किसान टमाटर बेचकर करोडपति भी हो गए हैं। सबसे ज्यादा टमाटर बेचकर करोडपति...
बैंगन की खेती करके बदली किसान की किस्मत, डेढ़ बीघा ज़मीन से हुई 3 लाख की कमाई गांव के लिए बने मिसाल
नई दिल्ली: बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड इन राज्य के ही किसान बागवानी की खेती नहीं कर रहे हैं बल्कि अब और दूसरे राज्यों के किसान भी इस खेती की तरफ रुख कर रहे हैं। और सबसे अच्छी बात ये रही है कि इस तरह की खेती करके किसानों की आय में बढ़ोत्तरी भी हुई है जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ गया है। और पहले किसान किसी और फसल की खेती करते थे तो करने में अधिक लागत और अधिक मेहनत करनी होती थी। और कभी बारिश के कारण या फिर सूखे के कारण पूरी फसलें बर्बाद हो जाती थीं लेकिन अब किसान...
दबंगों से ज़मीन छुड़वाने के लिए 15 सालों से दर-दर भटक रहा है ये किसान, न्याय नहीं मिलने पर अब मांगी इच्छा मृत्यु।
MP: मध्यप्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर सिस्टम की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है और जिसके चलते एक किसान को दर-दर भटकना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश से खबर है कि एक किसान भाई पिछले 15 सालो से अपनी ज़मीन छुड़वाने के लिए सिस्टम को आवेदन पर आवेदन दे रहा है। लेकिन लेकिन कोई भी इस किसान की पीड़ा को नहीं समझ रहा है। अब हालात ये चुकी है कि परेशान हुए किसान ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को एक पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। बता दें कि यह मामला अशोकनगर जिले से मुंगावली तहसील के...
हरियाणा में किसानों पर मौसम की मार, बारिश से खेतों में भरा पानी, 24 हजार एकड़ फसल हुई जलमग्न।
हरियाणा में लगातार बारिश के कारण राज्य के गांवों में 24 हजार एकड़ जमीन पर जलभराव के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं किसानों को इसका आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। और इसके आलावा। लगातार कई वर्षों से खेत बिजाई से वंचित होने के की वजह से क्षेत्र के किसान भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं और इतना ही नहीं बल्कि पानी नहीं होने के कारण जमीन बंजर होने के कगार पर पहुंच गई है और इसक कृषि विभाग ने आंकलन का सर्वे करवाते हुए रिपोर्ट मुख्यालय भेजी है। जलभराव को लेकर परेशान किसानों ने बताया कि फसलों...
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसान ने बाढ़ग्रस्त किसानों के लिए धान की पौध तैयार करके मुफ्त में देने का उठाया कदम!
पंजाब जिले के मुक्तसर में अभी तक कहीं भी जलभराव बाढ़ जैसी समस्या नहीं आई हैं। जिसके चलते वहां के किसानों को कोई भारी नुकसान का सामने नहीं करना पड़ा है। ऐसे में मुक्तसर के किसान धान की नर्सरी तैयार कर रहें हैं। उन किसानों की मदद कर रहें जिनकी हाल ही में बोई गई फसल बाढ़ की चपेट में आकर नष्ट हो गई है। दैनिक ट्रिब्यून के अनुसार गुरुसर और समाघ गांव के सुखराज सिंह और गुरप्रीत सिंह ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी एक एकड़ में हो रही धान की खेती पर ट्रैक्टर चलाकर और खेत में धान की पौध...
किसान को पटवारी ने किया मृत घोषित, एक साल से नहीं मिली सम्मान निधि अपने आप को जीवित बताने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
नई दिल्ली: भारत में किसानों की सहायता के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। लेकिन आधिकारियों और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही की वजह से इस योजना का लाभ किसानों को मिलता हुआ नहीं दिख रहा है सागर जिले के रहली तहसील के ग्राम छपरा के रहने वाले किसान को सरकारी सिस्टम ने मृत घोषित कर दिया। अब सरकारी रिकॉर्ड में भी किसान को मृत घोषित हो जाने के कारण किसान को मिलने वाली सम्मान निधि एक साल से नहीं मिल रही है। अब हालात ये हो चुके हैं कि किसान को अपने आप को जीवित...
डॉ. सुनील गोठवाल एस. एम. एस. मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक रूमेटोलॉजी में फैलोशिप प्राप्त करने वाले पहले चिकित्सक बने
जयपुर। सीकर जिले के दातारामगढ़ क्षेत्र में पचार कस्बे के निकटवर्ती ग्राम चारणवास के निवासी जेके लोन अस्पताल जयपुर के सहायक आचार्य (शिशु औषध) डॉ. सुनील गोठवाल को यूरोपियन एलाइस ऑफ रूमेटोलॉजी द्वारा पीडियाट्रिक रूमेटोलॉजी में फैलोशिप प्रदान की है। डॉ. गोठवाल को 1 वर्ष तक विभिन्न श्रेणियों में गहन प्रशिक्षण कोर्स के दौरान विभिन्न एसेसमेंट 10 चरणबद्ध परीक्षा अंतिम परीक्षा परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर यह उपाधि प्रदान की गई है गौरतलब है कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज में यह फैलोशिप प्राप्त करने वाले डॉ.
UPSC CSE 2022 में 933 में से 30 मुस्लिम छात्रों ने उत्तीर्ण की परीक्षा, लिस्ट यहाँ देखें.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 के नतीजे घोषित कर दिए। टॉप 10 यूपीएससी टॉपर्स की सूची में एक मुस्लिम उम्मीदवार ने स्थान हासिल किया है। अंतिम सूची में जगह बनाने वाले कुल 933 उम्मीदवारों में से 30 उम्मीदवारों की एक महत्वपूर्ण संख्या मुस्लिम समुदाय से है। UPSC CSE 2022 में शीर्ष तीन रैंक प्रतिभाशाली महिलाओं द्वारा हासिल की गई हैं। इशिता किशोर (Ishita Kishor IAS) अव्वल रहीं, गरिमा लोहिया (Garima Lohiya IAS) दूसरे और उमा हरीति एन (Uma Harithi IAS) तीसरे स्थान पर रहीं।...
तबस्सुम ने कर्नाटक बोर्ड में टॉपर बनने के लिए हिजाब की जगह तालीम को चुना
कर्नाटक बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली तबसुम शेख (Tabassum Shaikh) इन दिनों सुर्खियों में हैं। क्योंकि उन्होंने हिजाब विवाद के दौरान पढ़ाई के लिए हिजाब छोड़ने का फैसला किया था। वो कहती हैं कि जब सरकार ने हिजाब पर बैन लगाने का फैसला लिया तो मैं कन्फ्यूज हो गई थी. और मैं मानसिक तनाव में आ गई थी । क्योंकि मज़हब और शिक्षा दोनों ही ज़रूरी हैं। स्कूल गई तो हिजाब छोड़ना पड़ेगा और हिजाब पहनी तो स्कूल नहीं जा सकती थी। बीजेपी सरकार ने स्कूलों में हिजाब पहनने पर रोक लगा दी थी.
ऑस्ट्रेलिया से लौटे युवा मुस्लिम विधायक ने मेव बहुल क्षेत्र में सामाजिक स्थितियों में सुधार कर राजस्थान में छाप छोड़ी
नई दिल्ली: राजनीति और नेताओं के बारे में आम लोगों का मानना है कि राजनीती एक दलदल है और ज़्यादातर नेता भ्रष्ट होते हैं जिन्हे जनता से कोई लेना देना नहीं होता, सब पूरी तरह से सत्ता के लालची होते हैं चाहे वो किसी भी पार्टी से क्यों न हो, इस तरह की अवधारणा अब तक़रीबन सभी लोगों में बन चुकी है.
ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के मरीजों के लिए नई उम्मीद बन कर उभरी हैं डॉ बीनीश रुफाई
माहिरीन का कहना है कि भारत की 40 प्रतिशत से अधिक आबादी के शरीर में ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के कीटाणु हैं। लेकिन यह कीटाणु जिन्हें प्रभावित करता है उनकी संख्या मात्र 10% है। यानी देश में 10 फीसदी टीबी के मरीज पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार टीबी जरासीम फैलने से होता है। इसे माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस कहा जाता है। यह जरासीम अक्सर फेफड़ों को प्रभावित करते हैं। संक्रमित व्यक्ति के खांसने से यह रोग आसानी से फैल सकता है। यह एक खतरनाक रोग है। समय पर इलाज न होने पर टीबी मौत का कारण बन सकती है।...
Women Premier League Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने कश्मीरी क्रिकेटर जसिया अख्तर को 20 लाख रुपए में खरीदा।
नई दिल्ली: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की स्टार महिला क्रिकेटर जसिया अख्तर को 13 फरवरी 2023 को मुंबई में आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स द्वारा नीलामी में 20 लाख रुपये में बोली लगाई जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ख़रीद लिया है। नीलामी सूची में 15 देशों के कुल 409 खिलाड़ी थे। राइजिंग कश्मीर के मुताबिक जसिया अख़्तर (Jasia Akhtar) ने कहा कि यह चयन उनके जीवन का एक बड़ा पल है। यह भी पढ़ें: पिता चौराहों पर डाटा केबल, ईयरफोन बेचकर चलाते हैं परिवार का खर्च, बेटी ने जीते तीन गोल्ड मेडल दिल्ली कैपिटल्स...
कुपवाड़ा की रजिया का सपना हुआ साकार, मिल रही प्रतिभा को पहचान
सिराज अली कादरी | लल्लनपोस्ट डॉट कॉम यह एक सच्चाई है कि इस ज़मीन पर रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति सफल व्यक्ति बनना चाहता है। लेकिन सफलता उसे ही मिलती है जिसके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो। लगन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाले व्यक्ति को कोई सफल होने से रोक नहीं सकता। उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा की एक युवा लड़की रज़िया सुल्तान की जिंदगी में हमेशा एक बड़ा लक्ष्य था। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने कभी सरकारी नौकरी की कोशिश नहीं की और न ही उन्होंने सरकारी नौकरी की...
मिलिए हैदराबाद मूल के डॉ रागिब अली से जिन्हें ब्रिटेन में OBE पुरस्कार से सम्मानित किया गया
यूके के एक प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राग़िब अली (Dr Raghib Ali) को ऐतिहासिक विंडसर कैसल में आयोजित एक समारोह में प्रिंस विलियम द्वारा ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (Order of the British Empire) (ओबीई) से सम्मानित किया गया था। प्रिंस ऑफ वेल्स द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार एनएचएस और कोविड-19 की प्रतिक्रिया में डॉ.
जामिया के डॉ इबादुर रहमान के आविष्कार 'पर्यावरण के अनुकूल सीमेंट' ने ऑस्ट्रेलियाई पेटेंट हासिल किया
जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) के फैकल्टी ने पर्यावरण के अनुकूल सीमेंट का आविष्कार किया है। सीमेंट का आविष्कार जामिया मिल्लिया इस्लामी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ.
फेरीवाले की बेटी इकरा रिजवान वारसी ने लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए में 3 स्वर्ण पदक जीत कर पिता का नाम रौशन किया
(इकरा रिजवान वारसी ने लखनऊ विश्वविद्यालय में 3 स्वर्ण पदक जीते) इकरा को डॉ.
हीना ने गर्ल्स अंडर-16 वर्ग 300 मीटर के दौड़ में बनाया राष्ट्रीय रिकार्ड
पश्चिम बंगाल की रिजवाना मलिक हीना ने शनिवार को राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियन्स गर्ल्स अंडर-16 के 300 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। हीना ने 38.57 समय में कर्नाटक की फर्राटा धाविका उन्नति अय्यप्पा के पिछले साल बनाए गए 40.11 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला आईपीएस ने महिलाओं को दी सलाह, “लोगों को खुद को जज करने न दें” उत्तर प्रदेश की ऊंची कूद खिलाड़ी ख्याति माथुर ने 2019 में मंगलागिरी में लड़कियों की अंडर-18 मुकाबला में...
बड़ौदा के पठान ने किया क्लीन बोल्ड, लेकिन चैंपियन गेंदबाज के रूप में न उभर पाने से हैं मायूस
भारत में ऐसे सैकड़ों मुस्लिम क्रिकेटर हैं जो रणजी ट्रॉफी के स्तर से ऊपर नहीं उठ पाए, और मैच में बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद गुमनामी में गुम होने को मजबूर हैं.
तलाकशुदा मां मुबीन फ़ातिमा ने पास की जेकेएएस परीक्षा लाखों महिलाओं के लिए बनी एक उदाहरण
कश्मीर: उस महिला से ज़्यादा शक्तिशाली कोई ताकत नहीं हो सकती है, जो हार ना मानने और कुछ कर गुजरने का दृढ़ निश्चय कर लिया हो और इसे साबित कर दिखाया है ऊपरी थाथर निवासी अब्दुल सत्तार की बेटी मुबीन फातिमा ने। मुबीन फातिमा ने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 154वीं रैंक हासिल की है, जिसके परिणाम शुक्रवार को जेकेपीएससी द्वारा घोषित किए गए। मीडिया से बात करते हुए फातिमा ने कहा कि उन्होंने 2017 में जीजीएम साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था और जब मैं बी.एससी के चौथे...
आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला आईपीएस ने महिलाओं को दी सलाह, "लोगों को खुद को जज करने न दें"
हाइलाइट्स 1979 बैच की आईपीएस अधिकारी सुश्री अरुणा बहुगुणा आंध्र प्रदेश की पहली महिला अधिकारी हैं। वह SVPNPA की पहली महिला निदेशक भी बनीं सुश्री बहुगुणा ने अपने पति की एक हादसा में मृत्यु के बाद 50 साल की उम्र में दूसरी शादी की Indian Masterminds के साथ एक विशेष बातचीत में, सुश्री बहुगुणा ने अपने अनुभवों को शेयर किया और बताया कि उन्होंने जो कुछ भी तय किया था उसे कैसे हासिल किया साथ ही उन्होंने महिलाओं को सलाह भी दी। आगे उन्होंने कहा कि- ”आज महिलाएं अपने रास्ते में आने वाली हर सीमा को तोड़ रही...
नीलाक्षी साहा सिन्हा को आर्मेनिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक अनुवादक नीलाक्षी साहा सिन्हा को आर्मेनिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। नीलाक्षी साहा सिन्हा को अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ देखा जाता रहा है.
काली पोस्टर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई की गिरफ्तारी पर रोक लगाई
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई (Leena Manimekalai) को उनकी डॉक्यूमेंट्री के एक पोस्टर में हिंदू देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाने के लिए उनके खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकियों में गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दे दिया है| न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी.एस.
कतर: भारतीय अल्ट्रा रनर सूफिया खान ने एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
तीन बार के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक भारतीय अल्ट्रामैराथनर सूफिया सूफी खान ने कतर में सबसे तेज धावक के रूप में एक और उपलब्धि हासिल की है। सूफिया खान ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अभियान, ‘रन अक्रॉस कतर’ – 200 किलोमीटर दक्षिण से उत्तर की ओर 30 घंटे 34 मिनट में पूरा किया। फास्टेस्ट नोन टाइम (FKT) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रयास में सूफिया ने गुरुवार, 12 जनवरी, सुबह 6 बजे अबू समरा से अपनी दौड़ शुरू की और शुक्रवार, 13 जनवरी को अल रुवैस में जुलाल वेलनेस रिज़ॉर्ट में समाप्त हुई। दोहा में भारतीय दूतावास ने...
कन्याकुमारी की छात्रा माशा नज़ीम का अमेरिका में ईडीटी कार्यक्रम के लिए हुआ चयन।
कन्याकुमारी जिले के एराविपुत्तूर की रहने वाली की माशा नज़ीम, जो (SRM) विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी कोर्स कर रही हैं, जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रतिष्ठित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चुना गया है। वह मोटवानी जडेजा फाउंडेशन (एमजेएफ), जिसका मुख्यालय कैलिफोर्निया में है, द्वारा राजीव सर्किल फैलोशिप के लिए चुने गए आठ छात्रों में से एक है (MJF) द्वारा विभिन्न देशों के मेधावी छात्रों को वार्षिक फेलोशिप की पेशकश की जाती है। इस फेलोशिप के हिस्से के रूप में, भारत के चयनित...
नागौर की छोटी बेरी: गर्व के साथ देश की सेवा करने वाले बहादुर कायमखानियों का एक आदर्श गांव।
नागौर जिले का छोटी बेरी गांव पूरी तरह बदल गया है। कायम खानी के प्रभाव वाले इस गांव में कुछ साल पहले तक झोपड़ी थी। आज अच्छी-खासी हवेलियां हैं, पहले मोटे कपड़े पहनने में भी दिक्कत होती थी, लेकिन अब बेरी गांव में शायद ही कोई ऐसा युवक या युवती हो, जिसने आकर्षक टेरी काट से बने रंग-बिरंगे कपड़े न पहने हों। आवश्यक सुविधाओं के साथ मकान बनाए गए हैं । छोटी बेरी के कायमखानी मुसलमानों ने 400 परिवारों के साथ अपनी गरिमा बनाए रखी है। इस गांव के 95% लोग कायमखानी मुसलमान हैं। पूर्व सरपंच कैप्टन कासिम खान ने...
राजस्थान का शेखावाटी क्षेत्र लड़कियों की शिक्षा में बेहतरीन उदाहरण बन कर उभरा है
नफीस शेरानी | लल्लनपोस्ट डॉट कॉम राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में मुस्लिम संगठनों ने लड़कियों के लिए शिक्षा का ऐसा प्रकाशस्तंभ बनाया है जो रेगिस्तान के बीच दूर से ही देखा जा सकता है।शिक्षा किसी भी समाज के विकास के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन मुस्लिम बस्तियों पर ‘शिक्षा का सूरज’ नहीं चमकता। और लड़कियों की शिक्षा तो दूर का सपना है। लेकिन पिछले डेढ़ दशक में शेखावाटी में शिक्षा के लिए ऐसा आंदोलन चला है कि हर घर की लड़कियां स्कूल जाने लगी हैं। शेखावाटी के गांवों और शहरों में हर दिन स्कूल परिसर के...
पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर शेयर करने के आरोप में उत्तर प्रदेश का एक 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को एक 35 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर अपने फेसबुक अकाउंट पर “पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर” शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस फेसबुक पोस्ट को लेकर कुछ स्थानीय दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने बदायूं जिले के कुंवरगांव निवासी आरोपी के खिलाफ विरोध किया था । जिसके बाद आरोपी के ख़िलाफ आईपीसी की धारा 295-ए (किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक भावनाओं का अपमान करके किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) और 505-2...
कर्नाटक: मैसूर में अराजक तत्वों ने शिशु जीसस की मूर्ति को तोड़ा
कर्नाटक: पुलिस ने बताया कि मंगलवार को अज्ञात लोगों ने कर्नाटक के मैसूरु में एक चर्च में तोड़फोड़ की। साथ ही उन्होंने चर्च की बेबी जीसस की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाया। क्रिसमस के दो दिन बाद कर्नाटक के मैसूर में सेंट मैरी चर्च में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की है. चर्च परिसर के भीतर नुकसान चर्च के एक कर्मचारी को शाम 6 बजे के आसपास पता लगा जिसके बाद उसने तुरंत चर्च के पुजारी को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने चर्च में घुसने के लिए पिछले दरवाजे को तोड़ा था.
कर्नाटक में CLAT-2023 UG और PG में Ayesha और Kshitika ने किया टॉप!
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के एक-एक उम्मीदवार ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए और ऑल इंडिया टॉपर बने। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा 23 दिसंबर, शुक्रवार को घोषित अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्ट्रीम के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT-2023) के नतीजों में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा कर्नाटक के आठ छात्र टॉप स्कोरर के रूप में उभरे हैं। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के एक-एक उम्मीदवार ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए और ऑल इंडिया टॉपर बने। कर्नाटक के एक उम्मीदवार ने 99.97, दो ने 99.96 और एक ने...
यूपी के बरेली में जमीन हड़पने के आरोप में भाजपा युवा मोर्चा नेता को हिरासत में लिया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता और उनके पिता को जिले के फरीदपुर इलाके में एक मजदूर की झोपड़ी पर कथित तौर पर बुलडोजर चलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। दया शंकर, एसएचओ फरीदपुर पुलिस स्टेशन ने कहा, “हमने दंगा करने, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने आदि की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और प्रदीप और दो अन्य को हिरासत में लिया है।” प्रदीप यादव भाजयुमो नेता हैं और उनके पिता ध्यानपाल सिंह को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार ठेले वाला सीताराम 2007 से अपने परिवार के...
बरेली : स्कूल में 'लब पे आती है दुआ' प्रार्थना को लेकर, VHP ने दर्ज करवाया केस, Video Viral
बरेली : बरेली जिले के फरीदपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में अल्लामा इक़बाल द्वारा लिखित ‘लब पे आती है दुआ तमन्ना मेरी’ प्रार्थना कराए जाने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षा मित्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थानीय इकाई के कुछ पदाधिकारियों ने फरीदपुर में स्थित एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक स्कूल में ‘लब पे आती है दुआ तमन्ना मेरी’ बोल वाली प्रार्थना कराये जाने की...
बेहतर जिंदगी के लिए 280 मिलियन लोगों ने अपना देश छोड़ा: रिपोर्ट
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के अवसर पर रविवार को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि “अवसर, सम्मान, स्वतंत्रता और बेहतर जीवन” पाने के लिए 280 मिलियन से अधिक लोगों ने अपने देश को छोड़ दिया। गुटेरेस ने आगे बताया कि सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से सीमा पार करने वालों में 80 प्रतिशत से अधिक लोग है। लेकिन खतरनाक मार्गों से तस्करों द्वारा होने वाला अनियंत्रित प्रवासन एक भयानक कीमत वसूलना रहा है। संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में, कम से कम 51,000 प्रवासियों...
10 साल का बच्चा रातों-रात बना करोड़ों का मालिक, भीख मांग कर करता था गुज़ारा
देहरादून: कोविड-19 के कारण अपनी मां की मौत के बाद दो वक़्त की रोटी के लिए भीख मांगने पर मजबूर हुए 10 साल का एक बच्चा करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला। दरअसल, उनके दादा मरने से पहले अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा उसके नाम कर दिया था। और वसीयत लिखे जाने के बाद से ही लड़के के रिश्तेदार उसकी तलाश कर रहे थे। गांव के ही एक शख्स मुबिन ने उसे कलियर की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा, तो उसे देखते ही पहचान लिया। उन्होंने बच्चे के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद गुरुवार को वह बच्चे को अपने साथ घर ले गए।...
विजय दिवस: आज ही 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने किया था भारतीय सेना के सामने सरेंडर!
3 दिसंबर 1971 को शुरू हुआ ये युद्ध 13 दिनों तक चला था। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय वायुसेना के 11 स्टेशनो पर हवाईहमले किए थे। इन हमलों के बाद भारत सरकार ने भारतीय सेना को बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारियों की मदद करने का आदेश दिया था। 4 दिसंबर को भारत सरकार ने ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय नौसेना कराची बंदरगाह पर हमला कर उसे तहस-नहस कर दिया था। इसके साथ ही भारतीय सेना ने भी लेफ्टिनेंट कर्नल भवानी सिंह की कमांड में पाकिस्तान के चाचरो शहर पर हमला किया...
बार-बार जिक्र न करें, बहुत चिढ़ होती है: SC ने बिलकीस बानो की याचिका को जल्द सूचीबद्ध करने की दलीलों से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात मुस्लिम नरसंहार पीड़िता बिलकीस बानो द्वारा उसके सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों की सजा में छूट को चुनौती देने वाली याचिका को जल्द से जल्द सूचीबद्ध करने की मांग वाली प्रस्तुतियों पर विचार करने से इनकार कर दिया। “रिट (याचिका) को सूचीबद्ध किया जाएगा। कृपया एक ही बात का बार-बार ज़िक्र न करें। यह बहुत परेशान करता है, ”भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा। CJI की बेंच बिलकीस बानो की वकील एडवोकेट शोभा गुप्ता द्वारा मामले की सुनवाई के लिए बार-बार...
केरल विधानसभा में राज्यपाल को कुलपति के पद हटाने के लिए विधेयक पारित
केरल विधानसभा ने मंगलवार को विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया। जो राज्यपाल को विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति के रूप में हटाने और राज्य सरकार को कुलाधिपति नियुक्त करने की शक्ति देता है। हालांकि नियमों के अनुसार इसे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के पास उनकी सहमति के लिए भेजा जाना है। खान पहले ही कह चुके है कि वह विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजेंगे। वहीं दूसरी और विपक्ष ने कुलाधिपति के पद पर शिक्षाविद के स्थान पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश या उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश...
महाराष्ट्र ने अंतर-धार्मिक विवाहों पर पैनल का गठन किया, विपक्ष ने की नारेबाजी!
मुंबई: राज्य सरकार ने ‘अंतर-जातीय विवाह’ पर नजर रखने के लिए 10 सदस्यीय पैनल का गठन किया है, जो कि भविष्य में श्रद्धा वाकर जैसी घटनाओं को रोकने के लिए स्पष्ट रूप से किया गया है, यहां तक कि विपक्ष ने भी बुधवार को हंगामा किया। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि अंतर्जातीय विवाह के बच्चों से जुड़ी त्रासदियों से बचने के लिए काफी विचार-विमर्श के बाद पैनल का गठन किया गया था, खासकर अगर लड़कियां अपनी पारिवारिक इच्छाओं के खिलाफ जाती हैं या अलग हो जाती हैं। सत्तारूढ़ बालासाहेबंची...
कर्नाटक सरकार टीपू सुल्तान द्वारा शुरू की गई रस्म 'सलाम आरती' का नाम बदलेगी
बेंगालुरू: कर्नाटक की सत्तारूढ़ बीजेपी ने ‘सलाम आरती’ का नाम बदलने का फैसला किया है – राज्य में मैसूर शासक टीपू सुल्तान द्वारा शुरू की गई एक रस्म। हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के तहत आने वाले कर्नाटक धर्मिका परिषद द्वारा की गई सदियों पुरानी रस्म को बदलने की घोषणा से विवाद खड़ा होने की संभावना है। मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के समय में ‘सलाम आरती’ की रस्म शुरू की गई थी। टीपू ने मैसूर राज्य के कल्याण के लिए अपनी ओर से पूजा कराई। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में उनकी मृत्यु के...
जामिया के छात्र को मिला राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक!
जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) के मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) प्रथम वर्ष के छात्र लुकमान अली (Lukman Ali JMI ) ने भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। चैंपियनशिप 24 से 27 नवंबर 2022 तक नंदनी नगर, उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई थी। लुकमान ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। इस मौके पर लुकमान ने कहा, “मेरा सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक...
मोदी सरकार ने बंद की अल्पसंख्यक समुदायों को मिलने वाली मौलाना आज़ाद नेशनल फेलोशिप
सच्चर समिति की सिफारिश पर मुस्लिमों की सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक दशा को सुधारने के उद्देश्य से यूपीए सरकार द्वारा शुरू की गई मौलाना आज़ाद नेशनल फेलोशिप (MANF) को मोदी सरकार ने बंद करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा कि यह निर्णय इसलिए किया गया क्योंकि MANF कई अन्य योजनाओं को ओवरलैप कर रही थी। उन्होने आगे कहा कि “चूंकि एमएएनएफ योजना सरकार द्वारा लागू उच्च शिक्षा के लिए कई अन्य फैलोशिप योजनाओं के साथ ओवरलैप करती...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Mohd
Contact Mohd, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack