Mukul Kumar
As seen in:
Microsoft Learn Blog,
Illumination,
Medium,
MSN,
Nature,
Wiley Online Library,
Hindustan Times,
MDPI,
Taylor & Francis Online,
Flipboard
and
Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Mukul Kumar
Iran War: ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह तबाह, तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा दावा
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अब कोई समझौता नहीं करने वाली है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ इस मोर्चे पर काफी हद तक जीत हासिल कर ली है और उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। अब सिर्फ एक बार पर अमेरिका की नजर वेंस ने कहा- अब अमेरिका की नजर सिर्फ एक बात पर टिकी है। ईरान को लंबे समय के लिए ऐसा वादा करना होगा जिसे जांचा-परखा जा सके कि वह दोबारा परमाणु कार्यक्रम...
अमेरिका का साथ देने पर मेक्सिको में पूर्व अटॉर्नी जनरल गिरफ्तार, चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला
मेक्सिको में चिहुआहुआ राज्य के पूर्व अटॉर्नी जनरल सीजर जौरेगी को देशद्रोह के शक में गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिकी एजेंटों को नशीले पदार्थों की प्रयोगशाला पर छापे में भाग लेने दिया। जबकि किसी भी संस्था पर छापा मारने का अधिकार केवल मेक्सिको की सुरक्षा बलों का काम है। वीडियो संदेश में वर्तमान अटॉर्नी जनरल ने क्या कहा?
यूक्रेन में स्टारलिंक अचानक बंद, इंटरनेट ठप होने के बाद बढ़े विवाद पर अमेरिका ने कहा- व्हाइट हाउस का कोई हाथ नहीं
यूक्रेन में स्टारलिंक अचानक बंद हो गया है। रात के एक बजे इंटरनेट कनेक्टिविटी पूरी तरह से ठप हो गई। जिसकी वजह से युद्ध के बीच यूक्रेनी सेना के ड्रोन और खुफिया कामकाज रोकने पड़े। इस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडीमिर जेलेंस्की ने अमेरिका और स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि मस्क और अमेरिका ने जानबूझकर स्टारलिंक सेवा बंद कर दी। इस पर अमेरिका ने सफाई दी है। 'वे जानते थे कि वे क्या कर रहे' ब्रिटिश चैनल पियर्स मॉर्गन से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा- मुझे पता है...
कनाडा में सैन्य ठिकाने पर बड़ा हादसा, आग इतनी भीषण कि सीमा पार पहुंची लहर, क्या बोले पीएम?
Canada Fire Incident: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर शनिवार को भीषण आग गई थी। आग इतनी तेज थी कि वह बेस की बाड़ पार कर नजदीकी इलाकों तक पहुंच गई। अब स्थानीय प्रशासन और सेना दोनों अलर्ट मोड पर हैं। यह घटना कैनेडियन फोर्सेस बेस वाइनराइट पर हुई है। यह बेस एडमोंटन से करीब 210 किलोमीटर दूर में है। आग इतनी तेजी से फैली रही है कि वह बेस की सीमा पार कर दूसरे देश के जिले में पहुंच गई है। नगर पालिका वाइनराइट ने इस घटना को लेकर बताया कि आग को फैलने से रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू...
भारत को तेल संकट से बचाने के लिए रूस को मिली 60 दिनों की छूट, अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो का बड़ा खुलासा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो-X post/@EmbassyofRussia) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से डीजल समझौता किया है, जिसको लेकर अमेरिका में सियासी घमासान मचा है। रूस से प्रतिबंध हटाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि अब ट्रंप की पार्टी के सासंद भी उनके खिलाफ चले गए हैं। इस बीच, डैमेज कंट्रोल करने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूस से प्रतिबंध हटाए जाने को लेकर मजबूत सफाई दी है। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि...
महिला पत्रकार-एसीपी विवेक भगत के बीच कानूनी लड़ाई तेज, दिल्ली हाईकोर्ट ने SC/ST केस में जांच रोकने से किया इनकार
जंतर मंतर के पास 3 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत पर सेक्सुअल हैरेसमेंट और बदसलूकी का आरोप लगाया था। इसके जवाब में एसीपी ने खुद पत्रकार और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी का केस दर्ज करा दिया। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इस केस की जांच रोकने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा- जांच नहीं रुकेगी जस्टिस मिनी पुष्करना की अदालत में शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई हुई। महिला पत्रकार की ओर से...
आधार के बिना भी मिलेगा योजना का लाभ, भारत सरकार का नया नोटिफिकेशन जारी
भारत सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट मंत्रालय ने 14 अक्टूबर 2026 को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत पात्र लोगों को हर हाल में योजना का फायदा दिया जाएगा। सरकार ने यह तक कह दिया है कि आधार के बिना भी उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। बता दें कि कई बुजुर्गों और गरीब परिवारों को यह शिकायत थी कि आधार कार्ड में उनका बायोमेट्रिक कभी मैच नहीं हो पाता है। उंगलियों के निशान पुराने होने या मशीन काम नहीं करने के चलते उनका राशन, पेंशन या दूसरी सरकारी मदद रुक जाती है।...
RSS Route March: मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में 128 जगहों पर आरएसएस रूट मार्च की अनुमति
RSS Tamil Nadu: मद्रास हाईकोर्ट ने आरएसएस रूट मार्च में कटौती करने पर तमिलनाडु पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। जस्टिस वी लक्ष्मीनारायणन ने कहा है कि नागरिकों को दुश्मन की तरह न देखें। कोर्ट ने आगे कहा- मस्जिद या ईदगाह रास्ते पर होने से आरएसएस के रूट मार्च की अनुमति नहीं रोकी जा सकती। इसके साथ ही अदालत ने पुलिस से यह भी पूछा कि क्या पुलिस मुस्लिम समुदाय को बदनाम करना चाहती है?
दिल्ली दंगे की आरोपी नताशा नरवाल को विदेश जाने की मिली अनुमति, दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का आदेश पलटा
दिल्ली दंगे की साजिश रचने में वाले केस की आरोपी नताशा नरवाल को ब्रिटेन जाने की अनुमति मिल गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को पलटते हुए नताशा को अकादमिक कॉन्फ्रेंस और रिसर्च वर्क के लिए विदेश यात्रा की इजाजत दी है। हालांकि, कोर्ट ने विदेश जाने के लिए नताशा के सामने कुछ शर्तें भी रखी हैं। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि नताशा को भारत वापस लौटना होगा और वहां जाकर शरण (असाइलम) भी नहीं मांगेंगी। साथ ही, कोर्ट ने यह आदेश दिया है कि वे लंबित केस के गुण-दोष पर कुछ भी नहीं बोलेंगी। बता...
SIR विवाद पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले- 10 साल से भाजपा का साथ दे रहा है चुनाव आयोग
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में चुनाव आयोग और भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जमुई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर पिछले कई सालों से सवाल उठ रहे हैं। कोई एक व्यक्ति चुनाव आयोग को नहीं घेर रहा है, विभिन्न दल और कई लोग इलेक्शन कमीशन के काम करने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। दस साल से उठ रहे गंभीर सवाल प्रशांत किशोर ने खुलकर कहा कि चुनाव आयोग लगभग हर स्तर पर सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा का साथ देता दिख रहा है। किशोर ने...
गुजरात की फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ बॉयलर, 4 मजदूरों की मौत
गुजरात के गांधीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। औद्योगिक इलाका छत्राल जीआईडीसी में कोविका कलर कंपनी के अंदर गुरुवार को बॉयलर फट गया। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है। गांधीनगर पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमसेट्टी ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी में काम कर रहे कुछ लोग भी इस धमाके में घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर...
तेल रिफाइनरी पर हमले के बाद भड़का रूस, खुलकर कहा- यूक्रेन अब शांति नहीं चाहता
रूस के रियाजान इलाके में एक तेल रिफाइनरी को यूक्रेनी ड्रोन ने निशाना बनाया है। इस हमले के बाद मास्को में क्रेमलिन (राष्ट्रपति ऑफिस) ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने गुरुवार को साफ कहा कि यूक्रेन के ये हमले अमेरिका के शांति प्रयासों के खिलाफ जा रहे हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ऊर्जा क्षेत्र में युद्धविराम का ऐलान किया था। लेकिन यूक्रेन को इसकी खबर मीडिया से ही मिली। रूस ने भी इस पर कोई खुला वादा नहीं किया। अब यह ताजा हमला देखने...
‘कल कनॉट प्लेस पर होने वाले CJP प्रोटेस्ट को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे’, हाई कोर्ट में दिल्ली पुलिस का बयान
दिल्ली के कनॉट प्लेस में कल होने वाले विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में आज एक अहम सुनवाई हुई। इस दौरान, दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि वो इस प्रदर्शन को काबू में रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी और उसके प्रमुख अभिजीत दीपके के आह्वान पर कल कनॉट प्लेस में प्रदर्शन का प्लान है। पुलिस ने अदालत को आश्वासन दिया कि वो इस पूरी घटना को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी उपाय करेगी। दिल्ली पुलिस की दलील सुनने के बाद...
बीजेपी प्रवक्ता का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक करने का मामला, कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- पेज को फिर से तुरंत बहाल करो
भाजपा नेता का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक किए जाने के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने बसावनगुड़ी पुलिस को निर्देश दिया कि वह मेटा प्लेटफॉर्म्स को बताए कि बीजेपी राज्य प्रवक्ता दिलीप टीएन का फेसबुक अकाउंट तुरंत बहाल किया जाए। हालांकि, आदेश के साथ अदालत ने यह भी साफ कहा कि सांप्रदायिक झगड़े से जुड़े विवादित लिंक दोबारा न लगाएं जाएं। यह मामला बेंगलुरु के बसावनगुड़ी इलाके में अगस्त में हुई घटना से जुड़ा है। मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान केआर रोड पर दो गुटों के...
अमेरिका में 3.7 प्रतिशत पहुंची महंगाई दर, साल भर में 34 प्रतिशत तक बढ़ी पेट्रोल की कीमत
अमेरिका में महंगाई काफी बढ़ गई है। सितंबर महीने में उपभोक्ता कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। पेट्रोल के दाम भी बहुत बढ़ गए और इसी वजह से पूरी महंगाई का आंकड़ा ऊपर चला गया है। अमेरिकी श्रम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 0.6 प्रतिशत बढ़ा। अगस्त में यह बढ़ोतरी 0.4 प्रतिशत थी। साल भर के हिसाब से महंगाई दर 3.7 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले महीने 3.4 प्रतिशत थी। पेट्रोल पर असर सबसे ज्यादा महंगाई का सबसे ज्यादा असर पेट्रोल पर पड़ा है। एक ही महीने में पेट्रोल के दाम...
जंतर मंतर को प्रदर्शन की लिस्ट से हटाने का मामला, अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची युवा कांग्रेस, कहा- जगह बदलने से असर कम होगा
दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को प्रदर्शन की लिस्ट से हटा दिया है। 11 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार के आदेश से यह जगह डिनोटिफाई कर दी गई। इसकी जगह रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और ईस्ट दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड तय किए गए हैं। गृह मंत्रालय की कमेटी की सिफारिशों पर यह फैसला लिया गया। वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन की जगह बदले जाने पर विपक्ष ने जमकर बवाल काटा है। इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। युवा कांग्रेस की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट स्वाती सिंह ने यह...
‘अब हमारे पास पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक हथियार’, ईरान का बड़ा दावा, अमेरिका को दे डाली एक और चेतावनी
ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल तनाव कम होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ईरान ने अमेरिका को एक और चेतावनी दे डाली है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता हुसैन मोहेब्बी ने खुलकर कहा है कि अमेरिका अगर दोबारा ईरान पर हमला करने की हिम्मत दिखाए तो उसे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। 'नई जंग में ईरान का जवाब पहले से जोरदार होगा' हुसैन मोहेब्बी का दावा है कि ईरान अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हथियारों से लैस है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी नई जंग में ईरान का जवाब पहले से कहीं...
अमेरिका में ट्रंप से नाराज किसानों को चीन ने कर दिया खुश, खरीदने जा रहा 65 लाख टन सोयाबीन
अमेरिकी किसान पिछले कई महीनों से ट्रंप प्रशासन से नाराज चल रहे थे। टैरिफ विवाद और चीन की खरीद रुकने से सोयाबीन की कीमतें दबाव में थीं। जिससे किसानों की आमदनी नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब चीन ने अचानक बड़े ऑर्डर देकर इन किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। खबर है कि चीन के खरीदारों ने इस हफ्ते 8 से 10 पनामैक्स कार्गो अमेरिकी सोयाबीन के ऑर्डर दिए हैं। हर कार्गो में करीब 65 हजार टन सोयाबीन होता है। इसका मतलब है कि 10 पनामैक्स कार्गो में 65 लाख टन सोयाबीन होगा। ट्रंप-जिनपिंग की बैठक के बाद हुई...
अमेरिका-रूस समझौते डीजल समझौते पर यूरोप में खलबली, इटली की पीएम मेलोनी ने कहा- इस डील से यूक्रेन युद्ध और बढ़ेगा
America Russia diesel agreement: अमेरिका और रूस के बीच डीजल समझौते से यूरोप की टेंशन बढ़ गई है। इस बीच, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सभी देशों को सावधान किया है। उन्होंने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका और रूस के बीच हुई डीजल सप्लाई की डील बहुत खतरनाक फैसला है। मेलोनी ने खुलकर कहा कि यह कदम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के प्रति बातचीत की मेज पर बैठाने की कोशिशों के बिल्कुल खिलाफ जाता है। मेलोनी ने इटली की संसद को संबोधित करते हुए कहा- इस फैसले का नतीजा...
कर्नाटक ने झटका तो तमिलनाडु के लिए आगे आया आंध्र प्रदेश, पानी देने को हुआ तैयार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी तमिलनाडु TET में 1 लाख शिक्षक फेल! अब नौकरी पर मंडराया खतरा
तमिलनाडु में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में आधे से कम उम्मीदवार सफल हो सके हैं। परीक्षा में शामिल 2.17 लाख शिक्षकों में से केवल 1.08 लाख ने ही टेट पास किया है। शिक्षक भर्ती बोर्ड (टीआरबी) के सूत्रों के अनुसार, टेट पेपर-1 में परीक्षा देने वाले 58,902 शिक्षकों में से 47,594 सफल रहे। वहीं, पेपर-2 में शामिल 1,58,617 शिक्षकों में से केवल 60,732 शिक्षक ही परीक्षा उत्तीर्ण कर सके। आंकड़ों के अनुसार, पेपर-1 में करीब 80 प्रतिशत सफलता दर रही, जबकि पेपर-2 में 40...
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता एल. मुरुगन का इस्तीफा, राजयसभा पद भी छोड़ा, खास वजह भी बताई
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल.
Explainer: SIR क्या है- 13 करोड़ से ज्यादा नाम हटने का दावा, चुनाव आयोग का जवाब और पूरा विवाद
देश में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। इस प्रक्रिया का मकसद मतदाता सूची में गलत, दोहराए गए और अयोग्य नामों की पहचान करना और योग्य मतदाताओं के नाम शामिल करना है। लेकिन SIR के तहत नामों की कटौती, नए मतदाताओं के पंजीकरण के नियम और फॉर्म-6 की प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष ने इसको लेकर जमकर बवाल काटा है। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया से बड़ी संख्या में वास्तविक मतदाताओं के नाम भी सूची से बाहर...
‘कभी दुनिया की धीमी अर्थव्यवस्थाओं में था भारत, अब विकसित देश भी ले रहे सलाह’, किरेन रिजिजू का दावा
भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एक समय भारत दुनिया की सबसे धीमी गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था, लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है। भारत अब कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और विकसित देश भी अलग-अलग मामलों में भारत से सलाह लेने लगे हैं। कभी आर्थिक विकास में पीछे था भारत केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत की आर्थिक स्थिति में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने पिछले कुछ वर्षों में लंबा सफर तय किया है। उनके मुताबिक,...
‘वे कह रहे प्रेग्नेंट थी तो भीड़ में क्यों गई?’, राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाने वाली महिला का एक और बयान
सुप्रीम कोर्ट परिसर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बाहर निकलने के दौरान कथित धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। पत्रकार ऋचा पराशर ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने उन्हें खींचकर धक्का दिया, जिससे वह सीढ़ियों पर गिर गईं। ऋचा का कहना है कि इस घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। जांच के दौरान उन्होंने डॉक्टरों को अपनी गर्भावस्था के बारे में भी बताया। राहुल पर महिला पत्रकार ने जताई नाराजगी इस घटना के बाद ऋचा पराशर का एक और बयान सामने आया है। ऋचा पराशर ने अपने...
Integrated stress indices, GGE biplot and physiological approaches reveal superior pre-released genotypes of linseed ( Linum usitatissimum L.) for drought tolerance at reproductive stage
Abstract The present investigation was undertaken to assess genetic variability and identify the drought tolerant pre-released genotypes of linseed. Forty-two genotypes were evaluated under irrigated and managed drought stress conditions across the two years, followed by multi-location validation of selected genotypes under field and rainout shelter using GGE biplot approach.
राहुल गांधी को CM हिमंत सरमा की दो टूक, ज्ञानेश कुमार पर आपत्ति है तो चुनाव से दूर रहने का करें ऐलान
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को ज्ञानेश कुमार के चुनाव आयुक्त रहते चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है, तो उसे सिर्फ आरोप लगाने के बजाय खुलकर अपना रुख बताना चाहिए। सरमा ने राहुल गांधी से यह भी कहा कि वे उन राज्यों की सरकारों से इस्तीफा देने को कहें, जहां उनकी पार्टी या विपक्षी गठबंधन सत्ता में है। विरोध प्रदर्शन के बीच आया सीएम का...
Cauvery Dispute: तमिलनाडु को 11 TMC पानी देने में कर्नाटक को क्यों हो रही परेशानी? अब सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित
कावेरी नदी के पानी को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। तमिलनाडु ने कर्नाटक से पानी की कमी पूरी करने के लिए 11 हजार मिलियन क्यूबिक फीट (टीएमसी) पानी जल्द छोड़ने की मांग की है। वहीं, कर्नाटक सरकार ने कहा है कि इस साल बारिश कम होने और कई इलाकों में सूखे जैसे हालात के कारण इतनी बड़ी मात्रा में पानी देना मुश्किल है। सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित दोनों राज्यों के बीच पानी के बंटवारे को लेकर सोमवार, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस...
INDIA Blocs के प्रोटेस्ट के बीच चुनाव आयोग ने दिल्ली SIR को लेकर जारी किया डाटा, 33 लाख नामों में मिली गड़बड़ी
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच चुनाव आयोग की तरफ से दिल्ली SIR को लेकर डाटा जारी किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सईओ) कार्यालय ने बताया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत दिल्ली की मतदाता सूची में करीब 33 लाख प्रविष्टियां ऐसी मिली थीं, जिनमें तार्किक गड़बड़ी है या जिनका मौजूदा रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो पा रहा है। 20 लाख मामलों को अब तक सुलझाया गया हालांकि, चुनाव आयोग ने यह भी बताया है कि इनमें से करीब 20 लाख मामलों को अब तक...
Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?
Nobel Prize winner 2026: दुनिया की अर्थव्यवस्था में महंगाई, मंदी और आर्थिक उतार-चढ़ाव को संभालने में सरकार और केंद्रीय बैंक की नीतियों की अहम भूमिका होती है। इसी विषय पर महत्वपूर्ण काम करने वाले दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों रॉबर्ट ई.
लंबित मामलों पर चर्चा के लिए बैठक क्यों नहीं? CJI सूर्यकांत ने पत्र लिखकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को दिया जवाब
सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को लेकर राजनीतिक नेताओं और अदालत के बीच बातचीत का रास्ता अब कानूनी प्रक्रिया की ओर मुड़ता दिखाई दे रहा है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर साफ किया है कि लंबित मामलों पर चर्चा के लिए प्रशासनिक स्तर पर बैठक बुलाना संविधान में तय शक्तियों के बंटवारे के सिद्धांत के खिलाफ होगा। उन्होंने दोनों नेताओं को सलाह दी कि अगर वे इन मुद्दों पर अदालत का ध्यान खींचना चाहते...
Nepal Flood: नेपाल में फिर बाढ़ का कहर शुरू, गोरखा में 35 से ज्यादा घर और पुल बहे, लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
नेपाल के गोरखा जिले में रविवार को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के तेज बहाव में 35 से ज्यादा घर और पुल बह गए। नदी अपने साथ भारी मात्रा में मलबा भी लेकर आई, जिससे आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने और ऊंचाई वाले इलाकों में शरण लेने की सलाह दी है। राहत की बात यह है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अब तक किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक बढ़ा पानी गोरखा जिले में बुढ़ी गंडकी नदी...
यमन में हूतियों की कैद में 77 UN कर्मचारी, 8 लोगों पर मौत की सजा का खतरा
यमन में हूती विद्रोहियों की हिरासत में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और मानवीय सहायता से जुड़े दर्जनों कर्मचारी अब भी बंद हैं। दुनिया भर से इन लोगों की रिहाई की मांग उठने के बावजूद हूती अधिकारियों ने उन्हें रिहा नहीं किया है। इस बीच, मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच ने खुलासा किया है कि मानवीय सहायता और मानवाधिकार के काम से जुड़े कम से कम आठ लोगों के खिलाफ जासूसी के आरोप में आपराधिक मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन आरोपों में दोषी पाए जाने पर मौत की सजा तक हो सकती है। यूएन कर्मचारियों...
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर भड़के बंगाल के मंत्री दिलीप घोष, सोनम वांगचुक पर भी दिया बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं के पास अब कोई काम नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जनता बार-बार उन्हें नकार चुकी है, लेकिन वे अपनी राजनीतिक पहचान बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। घोष ने यह भी दावा किया कि ऐसे नेताओं के दिल्ली आने, खाने-पीने और दूसरी गतिविधियों का खर्च विदेशी संगठनों या दूसरे देशों से मिलने वाली मदद से उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले पर नजर...
पुतिन से बातचीत के बाद रूस को राहत देने की तैयारी में ट्रंप, पर अपनी ही पार्टी के दो सांसदों ने खोल दिया मोर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस को लेकर लिए गए फैसले पर अब उनकी अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसद सवाल उठा रहे हैं। रूस पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की ट्रंप की कोशिश को रोकने के लिए रिपब्लिकन सांसद ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने एक नया बिल लाने का ऐलान किया है। इस पहल को उनकी पार्टी के एक अन्य सांसद डॉन बेकन का भी समर्थन मिला है। दोनों सांसदों की कोशिश है कि रूस से जुड़े प्रतिबंधों को हटाने के राष्ट्रपति के फैसले पर रोक लगाई जा सके। बिल को पारित कराने की राह आसान नहीं यह घटनाक्रम ऐसे...
ईरान की नाकेबंदी तोड़ रहा था कार्गो जहाज, अमेरिका ने लड़ाकू विमान से किया हमला
ओमान की खाड़ी में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहे एक व्यावसायिक कार्गो जहाज को लड़ाकू विमान से निशाना बनाया गया है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, जहाज के चालक दल को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन उसे नजरअंदाज करने के बाद कार्रवाई की गई। हमले में जहाज का इंजन और आगे बढ़ने की क्षमता पूरी तरह बंद हो गई। हालांकि, चालक दल के किसी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा। लड़ाकू विमान ने जहाज के पिछले...
महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी पर जनता ने दिया जवाब, तमिलनाडु में दोनों सीटों पर जीत के बाद सीएम विजय का बयान
Tamil Nadu by-election results: मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा उपचुनाव में टीवीके की जीत के बाद मुख्यमंत्री विजय ने इसे महिलाओं के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों और व्यक्तिगत हमलों के खिलाफ जनता का फैसला बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी या पार्टी की नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक शालीनता की जीत है। लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर चुनाव जीता विजय ने तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर जीत के बाद शुक्रवार को कहा कि उपचुनाव के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता के बीच...
तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर हार के बाद एमके स्टालिन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- विजय की पार्टी ने वोटरों को ब्लैकमेल किया
तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर पूर्व सीएम एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके को हार का सामना करना पड़ा है। सीएम विजय की पार्टी टीवीके ने दोनों सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। हार के बाद एमके स्टालिन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खुलकर कहा कि तमिलनाडु के उपचुनावों में लोकतंत्र की हत्या हुई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने साफ कहा कि ये चुनाव सिर्फ जीत-हार का मामला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के साथ खुला खिलवाड़ था। 'आम आदमी को डराकर वोट लेने की कोशिश हुई' स्टालिन ने...
कबड्डी खेलते हुए छात्रों ने पानी की टंकी में डाल दिया मानव मल, प्रधानाध्यापक ने छिपाई जानकारी तो मचा बवाल
human faeces in school tank: तमिलनाडु के दिंडीगुल जिले के मनूर स्थित पंचायत यूनियन प्राथमिक विद्यालय की पानी की टंकी में मानव मल मिलने के मामले से सनसनी फैल गई है। यह कुछ वर्षों पहले पुदुकोट्टै जिले के वेंगैवायल गांव की दलित कॉलोनी की पानी की टंकी में अपशिष्ट मिलाने की घटना का स्मरण कराता है जिसके आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए है। जबकि पुलिस गहन परीक्षण और यहां तक कि लाई डिटेक्टर टेस्ट और डीएनए जांच भी करा चुकी है। छात्रों की शरारत का परिणाम सरकारी स्कूल मामले में पुलिस ने दावा किया है कि यह...
Nobel Peace Prize: नेलसन मंडेला की वकील नवी पिल्लई को क्यों मिला नोबेल शांति पुरस्कार? इस बार भी हाथ मलते रह गए डोनाल्ड ट्रंप
Nobel Peace Prize winner: 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार साउथ अफ्रीका की 85 साल की जज नवानथेम नवी पिल्लई को दिया गया है। नॉर्वे की नोबेल कमेटी ने शुक्रवार को ओस्लो में मूल रूप से भारतीय मूल की रहने वाले नवी पिल्लई को इस सम्मान से नावाजा है। कमेटी की ओर इस सम्मान को देते हुए साफ कहा गया कि जज ही वो लोग हैं जो जंग के बावजूद व्यवस्था और अराजकता के बीच की पतली रेखा बचाए रखते हैं। इसी सोच के साथ जज नवानथेम नवी पिल्लई को यह सम्मान दिया गया है। नवी पिल्लई की जिंदगी की शुरुआत नवी पिल्लई साउथ अफ्रीका के...
Train Cancelled: 10 अक्टूबर को CJP प्रोटेस्ट से रेलवे विभाग ने बिहार से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को किया कैंसिल, यहां देखें लिस्ट
Train News: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है। ऐसे में नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास सड़कों पर भारी जाम की आशंका को देखते हुए रेलवे विभाग ने बिहार से दिल्ली पहुंचने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द कर दी हैं। दानापुर डिवीजन ने एक्स पर ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि पटना-दानापुर से दिल्ली के लिए चलने वाली चार प्रमुख ट्रेनें 9 ऑक्टूबर को रद्द रहेंगी। इनमें मगध एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर पटना-नई दिल्ली...
यूक्रेन युद्ध अब खतरनाक मोड़ पर, अमेरिका ने दी नई चेतावनी, कहा- यह जंग अब जंग नाटो देशों तक फैल सकती है
यूक्रेन युद्ध अब सिर्फ दो देशों की लड़ाई नहीं रह गया है। अगर यह और बढ़ता गया तो नाटो देशों की परेशानी बढ़ सकती है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पुर्तगाल में पत्रकारों से बात करते हुए यह चेतावनी दी। रूबियो ने साफ कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खतरनाक गतिरोध पर अटक गया है। दोनों तरफ से ड्रोन हमले बढ़ रहे हैं। ये हमले अब सिर्फ सीमा पर नहीं रुकते। ऊर्जा प्लांट, रिफाइनरी, बंदरगाह, तेल और अनाज ले जाने वाले जहाज, ई-कॉमर्स गोदाम और हाल ही में डेटा सेंटर तक निशाने पर आ रहे हैं। जंग...
FlyDubai फ्लाइट की घटना ने बढ़ाई टेंशन, रयानएयर-लुफ्थांसा का मालिकों ने कहा- पागल पायलटों से पूरी तरह सुरक्षा देना मुमकिन नहीं
कुछ ही दिनों पहले फ्लाईदुबई के एक विमान में डरावना वाकया हुआ था। को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला बोल दिया। इसका मकसद साफ था- प्लेन को क्रैश कराना। विमान महज 30 सेकंड में 16,000 फीट नीचे गिर गया। इसमें कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए लेकिन उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों ने मिलकर को-पायलट को काबू में कर लिया। एक यात्री ने प्लेन को संभालने में मदद की और बोर्ड पर मौजूद स्टैंडबाय क्रू मेंबर ने विमान को सुरक्षित उतार दिया। यह घटना पूरी दुनिया के एयरलाइन उद्योग को हिला गई...
ब्रिटेन में अमेरिकी बेस को थी उड़ाने की साजिश, 7 गिरफ्तारियां, फिर सभी को जमानत, ईरान कनेक्शन या कुछ और?
UK Terror Plot: ब्रिटेन के आरएएफ (रॉयल एयर फोर्स) फेयरफोर्ड एयरबेस को निशाना बनाने की कथित साजिश की जांच अब भी जारी है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए 22 वर्षीय ब्रिटिश युवक को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया है। वह इस मामले में गिरफ्तार किया गया सातवां व्यक्ति था। पुलिस ने उसे आतंकवादी गतिविधि की तैयारी के शक में गिरफ्तार किया था। हालांकि, अभी तक किसी भी संदिग्ध पर आरोप तय नहीं किया गया है। अमेरिकी बमवर्षक विमानों को हटाया गया आरएएफ फेयरफोर्ड पर सुरक्षा को लेकर चिंता उस समय और बढ़ गई जब अमेरिका...
यूरोप ने गलत जानकारी देने को लेकर आयरिश कंपनी पर 370 करोड़ का जुर्माना, स्लोवेनिया डील में कौन सी सच्चाई छिपाई गई?
यूरोपीय यूनियन ने आयरिश कंपनी किंग्सपैन पर 40 मिलियन यूरो का जुर्माना ठोका है। ये रकम करीब 370 करोड़ रुपये के बराबर है। कंपनी ने स्लोवेनिया की एक प्रतिद्वंद्वी फर्म को खरीदने की कोशिश में गलत और भ्रामक जानकारी दी थी। ये बात यूरोपीय प्रतिस्पर्धा नियामक ने गुरुवार को साफ बताई। जुर्माना क्यों लगा और क्या गलती हुई?
पहले बेटी से दुष्कर्म-हत्या, फिर पैरोल पर आकर पत्नी का कत्ल, सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पर कहा- हर बार माफ नहीं कर सकते
सुप्रीम कोर्ट में एक उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी की समय से पहले रिहाई की मांग पर सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपांकर दत्ता ने सजा और अपराध के प्रति समाज के रवैये पर गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत में अपराधियों को माफ करने की प्रवृत्ति की भी एक सीमा होनी चाहिए। अदालत ने कहा कि हर बार माफी देने से पीड़ितों के साथ न्याय का सवाल खड़ा होता है। जस्टिस दत्ता ने सुनवाई के दौरान एक ऐसे मामले का उदाहरण दिया, जिसमें एक पिता ने पहले अपनी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस...
कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप, वीडियो खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस, FIR की तैयारी
Delhi Congres Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर के पास कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान बनाए गए कई मोबाइल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। इन वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने और उनके काम में बाधा डालने से जुड़ी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों...
CM विजय के 30 करोड़ की संपत्ति का खुलासा न करने से मतदाताओं के निर्णय पर क्या असर पड़ा होगा? मद्रास हाईकोर्ट ने उठाया सवाल
मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय के पेरंबूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को सवाल उठाया कि जब उम्मीदवार ने करीब 600 करोड़ रुपए की संपत्तियों का खुलासा किया हो, तब 30 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों का उल्लेख न करना क्या अपने आप में भ्रष्ट आचरण माना जा सकता है? जस्टिस वी.
ईरान ने अमेरिका को दिया बड़ा संकेत, बोला- अंतरराष्ट्रीय कानून मानें तो समझौता संभव
US Iran conflict: ईरान ने अमेरिका से शांति समझौते को लेकर बड़ा संकेत दिया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि उनका देश ऐसा समझौता करने के लिए तैयार है, जो संतुलित और निष्पक्ष हो और क्षेत्र में लंबे समय तक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित कर सके। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि ईरान अपने राष्ट्रीय हितों और लोगों के अधिकारों से समझौता नहीं करेगा। पेजेशकियन का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बेहद गंभीर बना हुआ है। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर...
जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू, सांसदों के पहुंचते ही DCP ने कहा- हमारा व्यवहार सबके साथ सही प्रोटोकॉल के अनुसार होगा
Jantar Mantar Security: नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। बड़ी संख्या में सांसदों और उनके समर्थकों के यहां पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस ने साफ किया है कि इलाके में बिना अनुमति किसी तरह का मार्च या प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा ने सुरक्षा बलों को सांसदों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और तय प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, सांसदों और उनके समर्थकों को लेकर तीन बसें जंतर-मंतर की ओर आ रही हैं। ऐसे में किसी...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Mukul
Contact Mukul, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack