Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Munir Ajmal
एएमयू छात्र छात्र नावेद आलम का एआई आधारित भाषा सीखने पर शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जनसंचार विभाग के पीजी छात्र नावेद आलम का शोध-पत्र “Role of AI in Adaptive and Personalized Language Learning: Toward Halal Trust Through Digital Innovation” थाईलैंड के चुलालोंगकोर्न विश्वविद्यालय के The Halal Science Centre और Research Synergy Foundation द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय जर्नल Journal of Halal Science, Industry and Business (JHASIB) में छपा है। यह शोध-पत्र नवंबर 2025 के जर्नल अंक में प्रकाशित हुआ है। नावेद आलम इस पेपर के पहले लेखक हैं। उनके...
UPSC CSE 2022 में 933 में से 30 मुस्लिम छात्रों ने उत्तीर्ण की परीक्षा, लिस्ट यहाँ देखें.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 के नतीजे घोषित कर दिए। टॉप 10 यूपीएससी टॉपर्स की सूची में एक मुस्लिम उम्मीदवार ने स्थान हासिल किया है। अंतिम सूची में जगह बनाने वाले कुल 933 उम्मीदवारों में से 30 उम्मीदवारों की एक महत्वपूर्ण संख्या मुस्लिम समुदाय से है। UPSC CSE 2022 में शीर्ष तीन रैंक प्रतिभाशाली महिलाओं द्वारा हासिल की गई हैं। इशिता किशोर (Ishita Kishor IAS) अव्वल रहीं, गरिमा लोहिया (Garima Lohiya IAS) दूसरे और उमा हरीति एन (Uma Harithi IAS) तीसरे स्थान पर रहीं।...
तबस्सुम ने कर्नाटक बोर्ड में टॉपर बनने के लिए हिजाब की जगह तालीम को चुना
कर्नाटक बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली तबसुम शेख (Tabassum Shaikh) इन दिनों सुर्खियों में हैं। क्योंकि उन्होंने हिजाब विवाद के दौरान पढ़ाई के लिए हिजाब छोड़ने का फैसला किया था। वो कहती हैं कि जब सरकार ने हिजाब पर बैन लगाने का फैसला लिया तो मैं कन्फ्यूज हो गई थी. और मैं मानसिक तनाव में आ गई थी । क्योंकि मज़हब और शिक्षा दोनों ही ज़रूरी हैं। स्कूल गई तो हिजाब छोड़ना पड़ेगा और हिजाब पहनी तो स्कूल नहीं जा सकती थी। बीजेपी सरकार ने स्कूलों में हिजाब पहनने पर रोक लगा दी थी.
ऑस्ट्रेलिया से लौटे युवा मुस्लिम विधायक ने मेव बहुल क्षेत्र में सामाजिक स्थितियों में सुधार कर राजस्थान में छाप छोड़ी
नई दिल्ली: राजनीति और नेताओं के बारे में आम लोगों का मानना है कि राजनीती एक दलदल है और ज़्यादातर नेता भ्रष्ट होते हैं जिन्हे जनता से कोई लेना देना नहीं होता, सब पूरी तरह से सत्ता के लालची होते हैं चाहे वो किसी भी पार्टी से क्यों न हो, इस तरह की अवधारणा अब तक़रीबन सभी लोगों में बन चुकी है.
बस या शौचालय? जिलाधिकारी की एक ऐसी मुहीम जिसका औरतें उठा रही हैं लाभ।
तेलंगाना: जिले में अपने कार्यकाल के दौरान नारायणपेट के पूर्व डीसी हरि चंदना दसारी द्वारा मोबाइल शौचालय और रिंग शौचालय का निर्माण किया गया था। उन्होंने रोडवेज बसों को महिलाओं के लिए मोबाइल शौचालय में तब्दील करवाया पहला मोबाइल SHE शौचालय कोसगी नगर पालिका में आया और फिर मॉडल को राज्य के बाकी हिस्सों में दोहराया गया यह भी पढ़ें: कुपवाड़ा की रजिया का सपना हुआ साकार, मिल रही प्रतिभा को पहचान जब कोविड 19 महामारी ने भारत को प्रभावित किया तब तेलंगाना के नारायणपेट जिले में उचित सार्वजनिक स्वच्छता...
Women Premier League Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने कश्मीरी क्रिकेटर जसिया अख्तर को 20 लाख रुपए में खरीदा।
नई दिल्ली: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की स्टार महिला क्रिकेटर जसिया अख्तर को 13 फरवरी 2023 को मुंबई में आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स द्वारा नीलामी में 20 लाख रुपये में बोली लगाई जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ख़रीद लिया है। नीलामी सूची में 15 देशों के कुल 409 खिलाड़ी थे। राइजिंग कश्मीर के मुताबिक जसिया अख़्तर (Jasia Akhtar) ने कहा कि यह चयन उनके जीवन का एक बड़ा पल है। यह भी पढ़ें: पिता चौराहों पर डाटा केबल, ईयरफोन बेचकर चलाते हैं परिवार का खर्च, बेटी ने जीते तीन गोल्ड मेडल दिल्ली कैपिटल्स...
पिता चौराहों पर डाटा केबल, ईयरफोन बेचकर चलाते हैं परिवार का खर्च, बेटी ने जीते तीन गोल्ड मेडल
कुछ करने का जज्बा हो तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। अपने मकसद को पाने के लिए कठिन मेहनत करना पड़ता है। मुश्किलों को देखकर हौसला हार जाएँ तो कामयाबी मुमकिन नहीं, जो मुश्किलों को पार कर लेता है वही जीत जाता है। और ये कारनामा कर दिखाया है लखनऊ के एक गरीब परिवार की बेटी ने। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी पढ़ाई जारी रखी और आज उन्हें एक साथ तीन गोल्ड मेडल मिले हैं। इस प्रतिभाशाली छात्रा का नाम इकरा है। इकरा एक अरबी शब्द है। जिसका अर्थ है पढ़ना। और इकरा ने अपने नाम का सही मतलब सच कर दिखाया है।...
बुकमायशो की कंपनी के विकास के लिए जज़ील का कारोबार बना तरक्की का ज़रिया
शारिक रजा | लल्लनपोस्ट डॉट कॉम सफलता को कभी अपने सिर पर न चढ़ने दें और अपनी असफलता को कभी अपने दिल पर न लें।जज़ील के फेसबुक पेज के कवर फोटो पर यही दानिशमंदी भरे शब्द लिखे हैं। 23 वर्षीय यूवा ने मैंगलोर से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री पूरी की और कुछ करने के जुनून के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ गए । उन्होंने पहली बार 2011 में अपने दोस्त के साथ मिलकार स्टार्टअप सेंटर हैकाथॉन में कामियाब होने में विफल हो गए.। उन्होंने एक एप्लिकेशन बनाने की कोशिश की थी, जिस में एसएमएस सुविधा...
कुपवाड़ा की रजिया का सपना हुआ साकार, मिल रही प्रतिभा को पहचान
सिराज अली कादरी | लल्लनपोस्ट डॉट कॉम यह एक सच्चाई है कि इस ज़मीन पर रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति सफल व्यक्ति बनना चाहता है। लेकिन सफलता उसे ही मिलती है जिसके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो। लगन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाले व्यक्ति को कोई सफल होने से रोक नहीं सकता। उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा की एक युवा लड़की रज़िया सुल्तान की जिंदगी में हमेशा एक बड़ा लक्ष्य था। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने कभी सरकारी नौकरी की कोशिश नहीं की और न ही उन्होंने सरकारी नौकरी की...
डॉ जाकिर हुसैन जीवन परिचय | Dr Zakir Hussain biography
डॉ जाकिर हुसैन भारत देश के तीसरे राष्ट्रपति थे, इसके अलावा वे उन्हें भारत देश में शिक्षा में क्रांति लाने के लिए याद किया जाता है. डॉ हुसैन ने अपने नेतृत्व में गया था कि राष्ट्रीय मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थापित किया था. आज तक, राष्ट्रीय मुस्लिम विश्वविद्यालय जिसे अब जामिया मिलिया इस्लामिया के नाम से जाना जाता है, नई दिल्ली में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत आती है, जहाँ से हर साल हजारों अच्छे विद्यार्थी पढ़ कर निकालते है.
कश्मीरी महिलाएं घाटी में बाधाओं को तोड़ कारोबार में बढ़ रही हैं आगे
कारोबार हो या कुछ और, कश्मीर की महिलाएं घाटी में मजबूती से खड़ी हैं और अपने हुनर से हर मैदान में आगे बढ़ रही हैं.
मिलिए हैदराबाद मूल के डॉ रागिब अली से जिन्हें ब्रिटेन में OBE पुरस्कार से सम्मानित किया गया
यूके के एक प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राग़िब अली (Dr Raghib Ali) को ऐतिहासिक विंडसर कैसल में आयोजित एक समारोह में प्रिंस विलियम द्वारा ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (Order of the British Empire) (ओबीई) से सम्मानित किया गया था। प्रिंस ऑफ वेल्स द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार एनएचएस और कोविड-19 की प्रतिक्रिया में डॉ.
जामिया के डॉ इबादुर रहमान के आविष्कार 'पर्यावरण के अनुकूल सीमेंट' ने ऑस्ट्रेलियाई पेटेंट हासिल किया
जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) के फैकल्टी ने पर्यावरण के अनुकूल सीमेंट का आविष्कार किया है। सीमेंट का आविष्कार जामिया मिल्लिया इस्लामी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ.
बनारस साहित्य उत्सव में देश जुटेंगी देश भर की दिग्गज हस्तियां
वाराणसी: जहाँ हर गली, मुहल्ले, गंगा तट, चाय दुकान, सड़क , बाजार साहित्य-कला-संगीत व्याप्त हो उस पुरातन शहर यानी तीनों लोकों से न्यारी काशी में ‘ बनारस लिट् फेस्ट: काशी साहित्य-कला उत्सव’ होने जा रहा है। संत कबीर, संत रैदास, संत कवि तुलसीदास, पण्डितराज जगन्नाथ, भारतेंदु हरिश्चंद्र, कलम के सिपाही प्रेमचंद, समालोचक आचार्य रामचन्द शुक्ल, महाकवि जयशंकर प्रसाद जैसे विख्यात शब्दशिल्पियों और शहनाई के शहंशाह भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान , साज के सरताज भारत रत्न पंडित रविशंकर , पंडित किशन महाराज, महान शायर...
बीफ के नाम पर बवाल और भारत के शाकाहारी देश होने का दावा ?
बीफ के नाम पर बवाल और किसी का भी क़त्ल अब भारत में रोज की कहानी हो चुकी है. कथित गौ रक्षा के नाम पर अभी तक सैंकड़ों मुसलमानों, दलितों और आदिवासियों की बलि ली जा चुकी है. शक के आधार पर किसी भी मुस्लिम व्यक्ति को गौ रक्षा के नाम पर हत्यारी भीड़ द्वारा मार डाला जाता है. ऐसे माहौल में यह जानना बेहद अहम हो चुका है कि आखिर भारत की ज्यादा आबादी क्या खाती है? क्या सच में भारत की ज्यादातर आबादी वेजीटेरियन है? क्या भारत की बहुसंख्यक आबादी मांस मछली से परहेज करती है?
'हमारी सदा ट्रस्ट' के छात्रों को अमृतपेक्स 2023 प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए दिल्ली पोस्टल सर्कल के प्रमुख से मिला निमंत्रण पत्र
नई दिल्ली: हमारी सदा ट्रस्ट के अधीन चलने वाले ‘औजे फलक शिक्षा सेंटर’ के छात्रों के लिए बहुत ही ख़ुशी और गर्व की बात है कि सन 2021 में शुरू हुए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी अमृतपेक्स- 2023 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. यह निमंत्रण पत्र जनसंपर्क निरीक्षक डाकघर श्री नूरुल हफीज ने हमारी सदा ट्रस्ट के संस्पाथक मोहम्मद इरशाद आलम के हाथों में सौंपा.
फेरीवाले की बेटी इकरा रिजवान वारसी ने लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए में 3 स्वर्ण पदक जीत कर पिता का नाम रौशन किया
(इकरा रिजवान वारसी ने लखनऊ विश्वविद्यालय में 3 स्वर्ण पदक जीते) इकरा को डॉ.
असम के मुस्तफिजुर रहमान ने पूर्वोत्तर का पहला 'असम पे' भुगतान एप्लिकेशन किया तैयार
नजीर मजूमदार नूरी | लल्लनपोस्ट डॉट कॉम असम के युवा विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। असम के लोग शिक्षा, खेल, संस्कृति और विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। असामी वैज्ञानिक आविष्कारों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। इस बार दरंग जिले के दलगांव के एक युवक ने कुछ नया विकसित किया है. दरंग जिले के दलगांव गांव के मुस्तफिजुर रहमान ने असम पे ऐप बनाया है.
Munir Ajmal, Author at Lallanpost
A password will be e-mailed to you.
कश्मीरी नोजवानों में बढ़ती हुई उधमिता की रुचि!
कश्मीर के क्षेत्र में उद्यमशीलता को राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक अनिश्चितता और संसाधनों की कमी सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इसके अतिरिक्त, यह क्षेत्र सख्त सरकारी नियंत्रणों के अधीन रहा है, जिससे व्यवसायों को संचालित करना मुश्किल हो गया है इन चुनौतियों के बावजूद, इस क्षेत्र में कई उद्यमी हैं जो इन बाधाओं को दूर करने और सफल व्यवसाय बनाने के लिए काम कर रहे हैं | एक उदाहरण Khan Kesar Mahal है, जो दुनिया भर के ग्राहकों के साथ कारीगरों को जोड़ने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोरों में इस...
हीना ने गर्ल्स अंडर-16 वर्ग 300 मीटर के दौड़ में बनाया राष्ट्रीय रिकार्ड
पश्चिम बंगाल की रिजवाना मलिक हीना ने शनिवार को राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियन्स गर्ल्स अंडर-16 के 300 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। हीना ने 38.57 समय में कर्नाटक की फर्राटा धाविका उन्नति अय्यप्पा के पिछले साल बनाए गए 40.11 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला आईपीएस ने महिलाओं को दी सलाह, “लोगों को खुद को जज करने न दें” उत्तर प्रदेश की ऊंची कूद खिलाड़ी ख्याति माथुर ने 2019 में मंगलागिरी में लड़कियों की अंडर-18 मुकाबला में...
बड़ौदा के पठान ने किया क्लीन बोल्ड, लेकिन चैंपियन गेंदबाज के रूप में न उभर पाने से हैं मायूस
भारत में ऐसे सैकड़ों मुस्लिम क्रिकेटर हैं जो रणजी ट्रॉफी के स्तर से ऊपर नहीं उठ पाए, और मैच में बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद गुमनामी में गुम होने को मजबूर हैं.
तलाकशुदा मां मुबीन फ़ातिमा ने पास की जेकेएएस परीक्षा लाखों महिलाओं के लिए बनी एक उदाहरण
कश्मीर: उस महिला से ज़्यादा शक्तिशाली कोई ताकत नहीं हो सकती है, जो हार ना मानने और कुछ कर गुजरने का दृढ़ निश्चय कर लिया हो और इसे साबित कर दिखाया है ऊपरी थाथर निवासी अब्दुल सत्तार की बेटी मुबीन फातिमा ने। मुबीन फातिमा ने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 154वीं रैंक हासिल की है, जिसके परिणाम शुक्रवार को जेकेपीएससी द्वारा घोषित किए गए। मीडिया से बात करते हुए फातिमा ने कहा कि उन्होंने 2017 में जीजीएम साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था और जब मैं बी.एससी के चौथे...
आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला आईपीएस ने महिलाओं को दी सलाह, "लोगों को खुद को जज करने न दें"
हाइलाइट्स 1979 बैच की आईपीएस अधिकारी सुश्री अरुणा बहुगुणा आंध्र प्रदेश की पहली महिला अधिकारी हैं। वह SVPNPA की पहली महिला निदेशक भी बनीं सुश्री बहुगुणा ने अपने पति की एक हादसा में मृत्यु के बाद 50 साल की उम्र में दूसरी शादी की Indian Masterminds के साथ एक विशेष बातचीत में, सुश्री बहुगुणा ने अपने अनुभवों को शेयर किया और बताया कि उन्होंने जो कुछ भी तय किया था उसे कैसे हासिल किया साथ ही उन्होंने महिलाओं को सलाह भी दी। आगे उन्होंने कहा कि- ”आज महिलाएं अपने रास्ते में आने वाली हर सीमा को तोड़ रही...
कश्मीर के तीन भाई-बहन सुहेल, हुमा, और इफरा ने सिविल सेवा परीक्षा (JKCSE) में की सफलता हासिल
जम्मू कश्मीर : प्रदेश के डोडा जिले के सुदूर कहारा इलाके मे तीनों भाई-बहनों ने इतिहास रचते हुए प्रदेश का नाम रौशन कर दिया है इन्होंने कर दिखाया अगर इंसान मेहनत करें तो क्या कुछ नही कर सकता ऐसे ही इन तीनो भाई-बहनों ने कड़ी मेहनत करके जम्मू कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा (JKCSE) में सफलता हासिल करके कर दिखाया है इफरा और उनके छोटे भाई सुहेल ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की जबकि हुमा ने अपने दूसरे प्रयास में ये सफलता हासिल की है इस सेवा में शामिल होने वाले परिवार मे पहले स्थान पर सुहेल अहमद है...
नीलाक्षी साहा सिन्हा को आर्मेनिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक अनुवादक नीलाक्षी साहा सिन्हा को आर्मेनिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। नीलाक्षी साहा सिन्हा को अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ देखा जाता रहा है.
काली पोस्टर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई की गिरफ्तारी पर रोक लगाई
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई (Leena Manimekalai) को उनकी डॉक्यूमेंट्री के एक पोस्टर में हिंदू देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाने के लिए उनके खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकियों में गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दे दिया है| न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी.एस.
असम के इलियास खान रज़ा बड़े साइंटिस्ट बनने के लिए अमेरिका जाएंगे
असम: पश्चिमी असम के बारपेटा में बजाली ने शिक्षा के मैदान में बहुत से टैलेंटेड क्षात्र और कई प्रतिभाओं को पैदा करने के लिए शोहरत हासिल की है। ऐसे ही एक और नया नाम इलियास खान का है। आईआईटी गुवाहाटी से पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा में रसायन विज्ञान में पहला स्थान हासिल करने वाले इलियास को हाल ही में न्यूयॉर्क शहर की स्टोनी ब्रुक विश्वविद्यालय में कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज से एजाज़ी एपीएचडी की डिग्री से सम्मानित किया गया है। मरहूम बिलायत हुसैन खां के इकलौते बेटे इलियास खान रज़ा इससे पहले मैट्रिक की...
कतर: भारतीय अल्ट्रा रनर सूफिया खान ने एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
तीन बार के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक भारतीय अल्ट्रामैराथनर सूफिया सूफी खान ने कतर में सबसे तेज धावक के रूप में एक और उपलब्धि हासिल की है। सूफिया खान ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अभियान, ‘रन अक्रॉस कतर’ – 200 किलोमीटर दक्षिण से उत्तर की ओर 30 घंटे 34 मिनट में पूरा किया। फास्टेस्ट नोन टाइम (FKT) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रयास में सूफिया ने गुरुवार, 12 जनवरी, सुबह 6 बजे अबू समरा से अपनी दौड़ शुरू की और शुक्रवार, 13 जनवरी को अल रुवैस में जुलाल वेलनेस रिज़ॉर्ट में समाप्त हुई। दोहा में भारतीय दूतावास ने...
कन्याकुमारी की छात्रा माशा नज़ीम का अमेरिका में ईडीटी कार्यक्रम के लिए हुआ चयन।
कन्याकुमारी जिले के एराविपुत्तूर की रहने वाली की माशा नज़ीम, जो (SRM) विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी कोर्स कर रही हैं, जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रतिष्ठित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चुना गया है। वह मोटवानी जडेजा फाउंडेशन (एमजेएफ), जिसका मुख्यालय कैलिफोर्निया में है, द्वारा राजीव सर्किल फैलोशिप के लिए चुने गए आठ छात्रों में से एक है (MJF) द्वारा विभिन्न देशों के मेधावी छात्रों को वार्षिक फेलोशिप की पेशकश की जाती है। इस फेलोशिप के हिस्से के रूप में, भारत के चयनित...
गुजरात: कच्छ में छह मदरसों को तोड़ा गया
16 जनवरी को गुजरात सरकार ने कई जगहों पर बुलडोजर चलाया गया. राज्य के कच्छ क्षेत्र में 36 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और 6 मदरसों को ध्वस्त कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर कोस्टल एरिया एक्शन प्लान में बुलडोजर हरकत में आया है.
शहनाज परवीन: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ताइक्वांडो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली लद्दाखी महिला बनी
कारगिल-लद्दाख के चेचेसना संकू गांव की रहने वाली शहनाज परवीन राष्ट्रीय ताइक्वांडो मुकाबिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली लद्दाख की पहली महिला एथलीट बनीं। उन्होंने पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेलों में ग्रुप पूमसे अंडर 30 में स्वर्ण पदक जीता है। शहनाज ने खेलों में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें पूरे भारत के 146 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया था। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद, कारगिल के अध्यक्ष फिरोज अहमद खान ने शहनाज परवीन को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई...
नागौर की छोटी बेरी: गर्व के साथ देश की सेवा करने वाले बहादुर कायमखानियों का एक आदर्श गांव।
नागौर जिले का छोटी बेरी गांव पूरी तरह बदल गया है। कायम खानी के प्रभाव वाले इस गांव में कुछ साल पहले तक झोपड़ी थी। आज अच्छी-खासी हवेलियां हैं, पहले मोटे कपड़े पहनने में भी दिक्कत होती थी, लेकिन अब बेरी गांव में शायद ही कोई ऐसा युवक या युवती हो, जिसने आकर्षक टेरी काट से बने रंग-बिरंगे कपड़े न पहने हों। आवश्यक सुविधाओं के साथ मकान बनाए गए हैं । छोटी बेरी के कायमखानी मुसलमानों ने 400 परिवारों के साथ अपनी गरिमा बनाए रखी है। इस गांव के 95% लोग कायमखानी मुसलमान हैं। पूर्व सरपंच कैप्टन कासिम खान ने...
डॉक्टर जोड़ी ने नियाग्रा फॉल्स में दुनिया का पहला विदेशी कश्मीरी म्यूज़ियम स्थापित किया
एक कश्मीरी डॉक्टर जोड़ी,खुर्शीद अहमद गुरु और लुबना गुरु का विदेश में एक कश्मीरी म्यूज़ियम स्थापित करने का ड्रीम प्रोजेक्ट जिसका कल्पना 2020 में की गई थी,आखिरकार वह ख्वाब पुरा हो गया है। नियाग्रा फॉल्स की पृष्ठभूमि में, कश्मीरी संस्कृति और कला का दुनिया का पहला विदेशी म्यूज़ियम इस जोड़ी ने बनवाया है। खुर्शीद गुरु ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘कि हर साल करीब एक करोड़ 20 लाख से अधिक लोग नियाग्रा आते हैं और अगर उनमें से एक प्रतिशत भी म्यूज़ियम में आतें हैं तो उनका सपना पुरा हो जाएगा। इसकी...
राजस्थान का शेखावाटी क्षेत्र लड़कियों की शिक्षा में बेहतरीन उदाहरण बन कर उभरा है
नफीस शेरानी | लल्लनपोस्ट डॉट कॉम राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में मुस्लिम संगठनों ने लड़कियों के लिए शिक्षा का ऐसा प्रकाशस्तंभ बनाया है जो रेगिस्तान के बीच दूर से ही देखा जा सकता है।शिक्षा किसी भी समाज के विकास के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन मुस्लिम बस्तियों पर ‘शिक्षा का सूरज’ नहीं चमकता। और लड़कियों की शिक्षा तो दूर का सपना है। लेकिन पिछले डेढ़ दशक में शेखावाटी में शिक्षा के लिए ऐसा आंदोलन चला है कि हर घर की लड़कियां स्कूल जाने लगी हैं। शेखावाटी के गांवों और शहरों में हर दिन स्कूल परिसर के...
पुलिस हिरासत में मौत क्या किसी समाज के लिए एक सामान्य बात है?
एक दिन अचानक पुलिस आपके दरवाजे पर दस्तक देती है… आपके भाई, पिता, चाचा या किसी रिश्तेदार को पूछताछ के लिए थाने लाती है… और इसके बाद अगली सुबह आपको उस ज़िंदा की शख़्स की लाश मिली… कल जो शख़्स घर की दहलीज से ज़िंदा गया था… आज उसकी लाश पुलिस थाने में पड़ी है… घबराइए नहीं… यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि एक कड़वी सच्चाई है… हिरासत में होती मौतों पर सवाल है… यह सवाल इसलिए कि आखिर एक रात के अंदर ऐसा क्या होता है… जो एक ज़िंदा शख़्स रात के अंधेरे में मौत की नींद सो जाता है..
बिहार में मुस्लिम ऋणदाता समाज जरूरतमंद हिंदुओं को कर रहा है सशक्त
हमारे समुदाय में भाईचारा और एक साथ काम करना आम बात है, लेकिन मुस्लिम समुदाय के संगठनों के हिंदू जीवन में बदलाव लाने के उदाहरण निस्संदेह बदलते समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बिहार के पटना में देखने को मिला, जहां मुस्लिम को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी ने ब्याज मुक्त कर्ज देकर हजारों हिंदू परिवारों की जिंदगी बदल दी है.
शाहीन मिस्त्री: वंचितों की शिक्षा के लिए धर्मयुद्ध
शिक्षा एक ऐसी पूंजी है जिसको हर कोई पाना चाहता है। लेकिन भारत में आज भी ऐसे कई हजारों बच्चे है। जो आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा हासिल करने में सक्षम नहीं है। ऐसे बच्चों के लिए पुणे में जन्मी शाहीन मिस्त्री किसी फरिश्ते से कम नहीं है। पेशे से शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन मिस्त्री ने 30 साल पहले अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ मिलकर पुणे के होली नेम हाई स्कूल में 15 छात्रों के लिए आकांक्षा सेंटर खोला था। इस सेंटर में पढ़ने वाले ज़्यादातर बच्चे झुग्गियों के थे। आगे चलकर ये सेंटर आकांक्षा...
कश्मीर के सैयद आदिल जहूर ने आईएसएस की परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया
एक समय था जब कश्मीर का नाम सुनते ही खूनी संघर्ष, युवाओं के हाथ में पत्थर और उग्रवाद की छवि मन में आ जाती थी। और कश्मीर में इसी तरह के हालत भी थे, वहां के नौजवानों की योग्यता बर्बाद हो रही थी. कुछ लोगों के बहकावे में आकर घाटी के युवक पढ़ाई से दूर हो गए थे । लेकिन अब वहां के हालात बदल रहे हैं.
पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर शेयर करने के आरोप में उत्तर प्रदेश का एक 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को एक 35 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर अपने फेसबुक अकाउंट पर “पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर” शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस फेसबुक पोस्ट को लेकर कुछ स्थानीय दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने बदायूं जिले के कुंवरगांव निवासी आरोपी के खिलाफ विरोध किया था । जिसके बाद आरोपी के ख़िलाफ आईपीसी की धारा 295-ए (किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक भावनाओं का अपमान करके किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) और 505-2...
कश्मीर की उभरती महिला रैपर अनम नासिर
बीते कई दशकों से हिंसा की मार झेल रहे कश्मीर में न केवल अब शांति आई है। बल्कि ये युवाओं को अपने ख्वाबों को पूरा करने का मौका भी दे रही है। घाटी के युवा संगीत में भी प्रसिद्धि पा रहे है। इन युवाओं में एक नाम अनम नसीम का है। जो हाल के दिनों में एक रैपर के रूप में उभरी हैं। 18 वर्षीय अनम नासिर रैपिंग की दुनिया में एनी के नाम से पहचानी जाती है। 7 साल की उम्र में उन्हे रैप का शौक शुरू हुआ। वह बचपन से पाकिस्तानी रैप संगीतकार तल्हा अंजुम से प्रभावित रही है। क्योंकि उनके गाने आम जन-जीवन से जुड़े होते...
अब्दुल रज्जाक ने कैंसर के कारण अपने पिता को खोया, कोई और ऐसा दिन न देखे इस लिए बदल दिया जिंदगी जीने का तरीका
इरशाद सक़ाफी | लल्लनपोस्ट मज़बूत संकल्प, कड़ी मेहनत और लगन के ज़रिये जिंदगी को बदला जा सकता है। और कठिन परिस्थितियों में भी सुधार किया जा सकता है। और यह कर दिखाया है राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बगोद कस्बे के रहने वाले किसान अब्दुल रज्जाक ने.अब्दुल रज्जाक एक किसान हैं.
कश्मीरी महिला ने शुरू किया फ्रोजन फूड वेंचर, बनीं दूसरों के लिए प्रेरणा
सिराज अली क़ादरी | लल्लनपोस्ट डॉ. रुखसार सईद ने फूड टेक्नोलॉजी में पीएचडी पूरी करने के बाद अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया और फ्रोजन फूड वेंचर शुरू करने वाली कश्मीर घाटी की पहली महिला बन गई हैं। आज डॉ. रुखसार न केवल खुद कमा रही हैं बल्कि कई अन्य महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं।डॉ. रुखसार सईद घाटी में मिसाल बनकर उभरी हैं। डॉ. रुखसार की यह उपलब्धि इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्होंने यह काम शादी के बाद शुरू किया था. जबकि वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश एक साथ कर रही थीं। डॉ.
नौ सालों से जेल में बंद कश्मीरी नौजवान ने एलएलएम प्रवेश परीक्षा पास की
उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके से ताल्लुक रखने वाले एक 28 वर्षीय कश्मीरी नौजवान ने कश्मीर विश्वविद्यालय में एलएलएम प्रवेश परीक्षा पास की है। जो पीछले नौ सालों से जेल में बंद है। सोपोर के स्थानीय लोगों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोपोर की अलसफा कॉलोनी के रहने वाले फिरोज अहमद डार ने 2022 के लिए एलएलएम प्रवेश परीक्षा क्वलीफाई किया है। बता दें कि फिरोज के खिलाफ 19 मार्च 2013 का एक मामला दर्ज है, सोपोर के दोआबगाह के रहने वाले एक नौजवान सुहैल अहमद सोफी पुत्र गुलाम नबी सोफी की संदिग्ध...
कर्नाटक में CLAT-2023 UG और PG में Ayesha और Kshitika ने किया टॉप!
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के एक-एक उम्मीदवार ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए और ऑल इंडिया टॉपर बने। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा 23 दिसंबर, शुक्रवार को घोषित अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्ट्रीम के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT-2023) के नतीजों में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा कर्नाटक के आठ छात्र टॉप स्कोरर के रूप में उभरे हैं। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के एक-एक उम्मीदवार ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए और ऑल इंडिया टॉपर बने। कर्नाटक के एक उम्मीदवार ने 99.97, दो ने 99.96 और एक ने...
सानिया मिर्जा | यूपी की पहली IAF फाइटर पायलट बनने वाली पहली मुस्लिम लड़की है
इस साल की शुरुआत में, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना में महिला पायलटों को स्वीकार करने की अपनी प्रायोगिक योजना को स्थायी बनाने का फैसला किया था भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में फाइटर पायलट बनने के लिए चुनी जाने वाली देश की पहली मुस्लिम लड़की सानिया मिर्जा की मां का कहना है कि वह गांव की हर लड़की को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करेंगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जसोवर गांव की रहने वाली सानिया राज्य की पहली महिला IAF पायलट भी होंगी। “मैं फ्लाइट लेफ्टिनेंट अवनी...
बेलगाम: 800 साल पुरानी शेख़ बदरुद्दीन शाह की दरगाह सद्भाव का प्रतीक
बेलगाम, कर्नाटक : तारीख़ी शहर बेलगाम कर्नाटक की सबसे पुरानी दरगाहों में से एक है। बेलगाम के प्राचीन किले के भीतर स्थित यह दरगाह हज़रत सैयदना शेख़ बदरुद्दीन शाह आरिफ चिश्ती को आठ शताब्दी से अधिक पुराना माना जाता है। इस क्षेत्र में बसने वाले सूफी संतों में सबसे पहले शेख बदरुद्दीन ने शांति और सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए दक्षिण भारत की यात्रा की। बेलगाम में ऐतिहासिक मकबरा अभी भी शहर में सद्भाव का एक महान प्रतीक है। बेलगाम में दरगाह की देखभाल करने वाले रफीक़ अहमद गव्वास ने कहा, ” हज़रत सैयदना...
यूपी के बरेली में जमीन हड़पने के आरोप में भाजपा युवा मोर्चा नेता को हिरासत में लिया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता और उनके पिता को जिले के फरीदपुर इलाके में एक मजदूर की झोपड़ी पर कथित तौर पर बुलडोजर चलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। दया शंकर, एसएचओ फरीदपुर पुलिस स्टेशन ने कहा, “हमने दंगा करने, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने आदि की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और प्रदीप और दो अन्य को हिरासत में लिया है।” प्रदीप यादव भाजयुमो नेता हैं और उनके पिता ध्यानपाल सिंह को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार ठेले वाला सीताराम 2007 से अपने परिवार के...
बरेली : स्कूल में 'लब पे आती है दुआ' प्रार्थना को लेकर, VHP ने दर्ज करवाया केस, Video Viral
बरेली : बरेली जिले के फरीदपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में अल्लामा इक़बाल द्वारा लिखित ‘लब पे आती है दुआ तमन्ना मेरी’ प्रार्थना कराए जाने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षा मित्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थानीय इकाई के कुछ पदाधिकारियों ने फरीदपुर में स्थित एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक स्कूल में ‘लब पे आती है दुआ तमन्ना मेरी’ बोल वाली प्रार्थना कराये जाने की...
कश्मीर: मस्जिद के इमाम को 10 महीने बाद मिली जमानत, UAPA की चार्जशीट में आरोप- बेटी के इलाज के लिए एक शख्स को 500₹ दिए
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार किए गए कश्मीरी मस्जिद के इमाम जावेद अहमद लोन को दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को जमानत दे दी। 15 फरवरी 2022 को गिरफ्तार किए गएजावेद अहमद लोन को जमानत देते हुए अदालत ने केंद्रीय एजेंसी से कहा कि किसी व्यक्ति को घर बनाने में मदद करना या किसी व्यक्ति को उसकी बेटी के इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना अभियोग नहीं माना जा सकता है। लोन गांदरबल की एक मस्जिद में इमाम थे। एनआईए ने आरोप लगाया था कि लोन प्रतिबंधित मुस्लिम संगठन...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Munir
Contact Munir, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack