श्रीगंगानगर, 05 अप्रैल 2026 (आरएनएस)। राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान की नार्को-टेररिज्म की साजिश को नाकाम कर दिया है। सीआईडी (बी), पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साझा ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 12 किलो हेरोइन बरामद की गई है। पकड़े गए नशे के इस जखीरे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से उन चार आरोपियों को दबोच लिया है, जो ड्रोन द्वारा गिराई गई इस खेप को रिसीव...