भोपाल: मध्यप्रदेश में गीता पाठ का विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया गया। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सीएम मोहन यादव की उपस्थिति में 5,000 से अधिक आचार्यों ने सामूहिक रूप से गीता के तीसरे अध्याय 'कर्म योग' का सस्वर पाठ किया। यह कार्यक्रम सरकार द्वारा जन्माष्टमी, गोवर्धन पूजा एवं शस्त्र पूजा जैसे आयोजनों के पश्चात् विशेष रूप से आयोजित किया गया था। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में गीता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाना तथा...