लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीन दिनों के दौरान दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है. राहुल गांधी की इस चुनौती पर पीएम मोदी की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन बीजेपी के कई नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन पर निशाने साध रहे हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, झारखंड से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे समेत कई नेता राहुल गांधी के साथ बहस के लिए जगह बता रहे हैं.
Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Niraj Sinha
नीरज कुमार की बिछायी बिसात पर कैसे पिटे अनंत सिंह
चुनावी बिसात पर मोहरे तो बहुत चले जाते हैं, लेकिन कुछ शह-मात राजनीति की धार बदल देती है. बिहार विधान परिषद चुनाव में हाई प्रोफाइल पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपनी ही पार्टी के नेता नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले मोकामा के विधायक अनंत सिंह राजनीतिक बदला चुकाने की जिद में बुरी तरह पिट गये. पार्टी से निकाले गये. विधायकी जाने की तलवार अलग ही लटक रही. जदयू ने स्पीकर से उनकी सदस्यता रद्द करने की स्पीकर से सिफारिश की है. दलविरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी ने यह कदम उठाया है.
झारखंड बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में नितिन नबीन के शामिल होने के राजनीतिक मायने क्या हैं?
झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसिमिति की रांची में 24-25 अक्टूबर को होने वाली बैठक को लेकर पार्टी के नेता, कार्यकर्ता उतासहित है. वजह साफ है. इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष 23 अक्टूबर को ही रांची पहुंच रहे हैं. वैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का झारखंड में यह दूसरा दौरा है, पर प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में उनके शामिल होने के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे.
सीजेपी के संस्थापक अभिजित दीपके की जमानत मंजूर, हुए रिहा
दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है. लाइव लॉ के मुताबिक उनकी जमानत याचिका कुछ शर्तों के साथ मंजूर कर ली गई है. सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने भी जमानत मिलने की जानकारी साझा की है. अभिजित को कनॉट प्लेस में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले एहतियातन हिरासत में लिया गया था. इससे पहलेशनिवार को उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया वहां से उन्हें स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया.
सीआरपीएफ जवानों और विद्यार्थियों ने एक सुर में गाया वंदे मातरम्
Views: 19 1 0 Read Time:2 Minute, 54 Second लातेहार। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लातेहार में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बुधवार को 11वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से केंद्रीय विद्यालय परिसर में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीआरपीएफ के अधिकारी और जवानों के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित किया गया था।...
सड़क सुरक्षा को लेकर चंदवा में चला दोपहिया वाहन जांच अभियान
Views: 1 0 0 Read Time:2 Minute, 21 Second लातेहार। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने बुधवार को चंदवा थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर दोपहिया वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान वाहन चालकों के कागजात, यातायात नियमों के पालन समेत अन्य जरूरी बिंदुओं की जांच की गई। जांच में...
जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने को लेकर क्षेत्रीय कर्मियों का प्रशिक्षण
Views: 3 0 0 Read Time:2 Minute, 54 Second जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने को लेकर क्षेत्रीय कर्मियों का प्रशिक्षण लातेहार। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए बुधवार को विकास भवन स्थित उप विकास आयुक्त के सभागार में क्षेत्रीय कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में उपायुक्त ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति की तस्वीर प्रस्तुत करने का...
केंद्रीय विद्यालय में सामूहिक राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर
Views: 30 0 0 Read Time:2 Minute, 20 Second लातेहार। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 11वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से बुधवार को केंद्रीय विद्यालय, लातेहार में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम हुआ। सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के तहत किया गया। 11वीं बटालियन के कमांडेंट रवि कुमार ने कार्यक्रम का नेतृत्व...
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच विद्यालय में गूंजा वंदे मातरम्, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Read Time:2 Minute, 59 Second लातेहार। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु/मिथु विद्या मंदिर, लातेहार स्टेशन परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत एवं पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) लातेहार के निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार और उपनिरीक्षक कुंदन कुमार सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं...
जन शिकायत शिविर में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश
Read Time:2 Minute, 39 Second लातेहार। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों ने जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ, राजस्व, पेयजल, सड़क समेत अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की शिकायतें एक-एक कर सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रत्येक आवेदन की...
परियोजना +2 स्कूल में पुलिस ने विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Read Time:2 Minute, 9 Second लातेहार । परियोजना +2 स्कूल, छिपादोहर में शुक्रवार को छिपादोहर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। संवाद के दौरान पुलिस पदाधिकारी ने आपातकालीन सेवा डायल-112 की उपयोगिता बताते हुए कहा कि किसी भी संकट या आपराधिक घटना की सूचना तुरंत इस सेवा के माध्यम से दी जा सकती है। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसे रोकने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।...
NEWS APPRAISAL
Read Time:3 Minute, 53 Second लातेहार। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अनिवार्य रूप से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो या नाम दर्ज नहीं हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा या आपत्ति जरूर दर्ज कराएं। उपायुक्त ने बताया...
गारू के गोताग गांव में पुलिस ने की जनजागरूकता बैठक, ग्रामीणों को कानून और सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूक
Read Time:2 Minute, 38 Second गारू। गारू थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव गोताग में गुरुवार को गारू थाना की ओर से जनजागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सामाजिक कुरीतियों, कानून संबंधी जानकारी और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को डायन प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि किसी भी महिला को डायन बताकर...
चोरी के समान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार; अपाची बाइक भी जब्त
Read Time:2 Minute, 40 Second लातेहार: चंदवा थाना क्षेत्र के बेतर ओपी पुलिस ने चोरी की एक वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई एक अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को दर्ज बेतर ओपी कांड संख्या 152/26 के अनुसंधान के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का...
विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम, माताओं को स्तनपान के प्रति किया गया जागरूक
Read Time:2 Minute, 18 Second लातेहार। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गुरुवार को जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रखंड कार्यालय लातेहार में गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोनी देवी, फूलों देवी और चांदनी देवी की पारंपरिक रीति से गोदभराई की गई, जबकि अमृता कुमारी और आदित्य प्रजापति का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल परंपराओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। जिला समाज...
NEWS APPRAISAL
Read Time:2 Minute, 36 Second लातेहार। उच्च न्यायालय के निर्देश पर बार और न्यायपालिका के बीच किसी भी प्रकार के विवाद या मतभेद के समाधान के लिए प्रत्येक जिले में अधिवक्ता संघ की ओर से एक वरिष्ठ अधिवक्ता को नामित किया जाता है। इसी व्यवस्था के तहत लातेहार जिला बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश कुमार सिन्हा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अरविंद नाथ शाहदेव और सचिव संजय कुमार ने मिथिलेश कुमार सिंहा को नियुक्ति...
स्तनपान और बेटी बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश
Read Time:2 Minute, 42 Second लातेहार: विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जिला समाज कल्याण विभाग ने बुधवार को समाहरणालय में जिले के सभी प्रखंडों की बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) और महिला पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त ने की। इस दौरान स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जन्म के बाद शिशु के लिए मां का दूध सबसे सुरक्षित और पौष्टिक आहार है। उन्होंने बताया कि...
मातृ वंदना योजना की डीडीसी ने की समीक्षा, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश
Read Time:2 Minute, 33 Second लातेहार: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी संचालन और लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के लिए समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन की प्रखंडवार स्थिति का आकलन किया गया और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत लाभुकों के पंजीकरण, आधार सीडिंग, एनपीसीआई मैपिंग, फेस ऑथेंटिकेशन, सत्यापन, स्वीकृति और...
जहां कभी लगती थी नक्सलियों की जन अदालत, वहीं अब पुलिस चौपाल में सुन रही लोगों की समस्याएं
Read Time:2 Minute, 29 Second लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड का चेतर गांव कभी नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता था। यहां अक्सर नक्सलियों की गोलियों की आवाज गूंजती थी और जन अदालत लगाकर ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बनाया जाता था। लेकिन समय के साथ हालात पूरी तरह बदल गए हैं। अब उसी स्थान पर पुलिस अधिकारी ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनका समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की पहल और लगातार चलाए गए अभियान के कारण जिले में नक्सली गतिविधियों पर...
9 अगस्त को लातेहार में होगा जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Read Time:2 Minute, 40 Second लातेहार: आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि टाउन हॉल, लातेहार में आयोजित होने वाला यह महोत्सव जिले की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में...
हरैया शुक्र बाजार में श्रावणी मेले का उद्घाटन कल , तैयारियां अंतिम चरण में
Read Time:2 Minute, 30 Second लातेहार। चंदवा प्रखंड के हरैया शुक्र बाजार परिसर में आयोजित होने वाले पारंपरिक श्रावणी मेले का उद्घाटन गुरुवार को होगा। उद्घाटन समारोह को लेकर श्रावणी मेला समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। समिति ने क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से समारोह में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, श्रावणी मेले का आयोजन हर वर्ष धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया...
बनवारी साहू महाविद्यालय में नामांकन का आखिरी मौका, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Read Time:2 Minute, 15 Second लातेहार। इंटरमीडिएट पास छात्र-छात्राओं के लिए बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार ने स्नातक में नामांकन का एक और मौका दिया है। महाविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने तथा महाविद्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी गई है। महाविद्यालय ने बताया कि यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए है, जो अब तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन...
बोल बम के जयघोष के साथ तुपुखुर्द से 70 श्रद्धालु देवघर के लिए रवाना
Read Time:2 Minute, 18 Second लातेहार: सावन की धार्मिक आस्था के बीच सदर प्रखंड की बेदी पंचायत स्थित तुपुखुर्द गांव से 70 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले गांव में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने उत्साह के साथ अभिनंदन किया। जत्थे को बेदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव और समाजसेवी नागेंद्र प्रसाद साहू ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की यात्रा श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। सभी श्रद्धालु...
लातेहार में प्रारूप मतदाता सूची जारी, उपायुक्त ने 4 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Read Time:2 Minute, 53 Second लातेहार: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को लातेहार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन ने मतदाताओं से सूची का अवलोकन कर समय रहते आवश्यक सुधार या दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील की। प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने लातेहार प्रखंड के चार मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मध्य विद्यालय लातेहार बाजार के पूर्वी और पश्चिमी भाग...
परसही में कृषक पाठशाला का शिलान्यास, अब गांव में ही मिलेगा खेती और पशुपालन का प्रशिक्षण
Read Time:4 Minute, 26 Second लातेहार। सदर प्रखंड की परसही पंचायत स्थित परसही गांव में मंगलवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से कृषक पाठशाला योजना सह समेकित बिरसा ग्राम योजना का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक खेती और वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी गांव स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। विधायक ने कहा कि अब किसानों को प्रशिक्षण के लिए दूर-दराज...
मांगों के समर्थन में एकजुट हुए संवेदक, मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा नौ सूत्री ज्ञापन
Read Time:3 Minute, 32 Second लातेहार। लंबित भुगतान, नई रॉयल्टी व्यवस्था और स्थानीय संवेदकों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को लातेहार के संवेदकों ने अपनी आवाज बुलंद की। लातेहार संवेदक संघ के अध्यक्ष राजन तिवारी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे संवेदकों ने समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार द्वारा लागू नई रॉयल्टी चालान व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है। जिले...
लातेहार में खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच, मेहनत और अनुशासन से मिलेगी सफलता : शेखर बोस
Read Time:2 Minute, 51 Second लातेहार: अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक, अंतरराष्ट्रीय रेफरी और झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस का शनिवार को लातेहार पहुंचने पर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी और जिला सचिव प्रवीण मिश्रा ने उनका अभिनंदन किया। लातेहार प्रवास के दौरान आयोजित बैठक में झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव उत्तम राज, सीईओ डॉ.
NEWS APPRAISAL
Read Time:2 Minute, 44 Second लातेहार: जिले में विधिक सहायता सेवाओं को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव शिवम चैरसिया ने शनिवार को बालूमाथ, बारियातू, चंदवा और हेरहंज प्रखंड के विधिक सहायता केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों की व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण और आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही कानूनी सहायता की समीक्षा की। यह निरीक्षण झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा...
भावुक माहौल में जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा को दी गई विदाई
Read Time:2 Minute, 36 Second लातेहार। जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा के स्थानांतरण पर जिला संयुक्त सहकारिता सभागार में शनिवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सहकारिता विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान श्री सिन्हा को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विभागीय कार्यों को पूरी जिम्मेदारी...
महुआडांड़ थाना की कमान अमित कुमार रविदास के हाथों में, जनता से सहयोग की अपील
Read Time:2 Minute, 17 Second महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ थाना को शनिवार को नया थाना प्रभारी मिल गया। अमित कुमार रविदास ने विधिवत पदभार ग्रहण करने के बाद थाना की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और अपराध की स्थिति की समीक्षा की। पदभार संभालने के बाद अमित कुमार रविदास ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों...
किनामाड़ कृषि फार्म और पशुपालन शेड का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, 15 दिन में कमियां दूर करने का दिया निर्देश
Read Time:4 Minute, 4 Second लातेहार:जिले के उपायुक्त संदीप कुमार ने शनिवार को लातेहार प्रखंड के किनामाड़ स्थित कृषक फार्म और पशुपालन शेड का निरीक्षण कर वहां संचालित योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कृषि और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा सभी कार्यों को तय समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कृषक फार्म में संचालित कृषक पाठशाला का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को दिए जा रहे...
शिक्षा विभाग के आदेश के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष, MACP बहाल करने की मांग
Read Time:2 Minute, 30 Second लातेहार: शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को एमएसीपी (मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी आदेश के विरोध में शनिवार को झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के शिक्षकों ने काली पट्टी (काला बिल्ला) लगाकर विरोध दर्ज कराया। विरोध के बावजूद शिक्षकों ने नियमित रूप से विद्यालयों में शिक्षण कार्य जारी रखा। इसके साथ ही ट्विटर (एक्स), फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर अभियान चलाकर अपनी मांग सरकार और आम लोगों तक...
मगध परियोजना की कमान सुधीर कुमार सिन्हा को , कार्यभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं
Read Time:2 Minute, 2 Second लातेहार। सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र की मगध परियोजना में शुक्रवार को नए परियोजना पदाधिकारी के रूप में सुधीर कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने परियोजना कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परियोजना में निर्धारित उत्पादन और कोयला डिस्पैच के लक्ष्य को समय पर पूरा करना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही खदान में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सभी...
JEE Main 2026 में नेतरहाट विद्यालय के छात्र शाश्वत आनंद ने हासिल की उल्लेखनीय सफलता
Read Time:2 Minute, 9 Second लातेहार। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छात्र शाश्वत आनंद ने जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने परीक्षा में 96 पर्सेंटाइल हासिल किया है, जबकि उनकी अखिल भारतीय रैंक (AIR) 57,544 रही। इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार शाश्वत की सफलता नियमित अध्ययन, कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। शिक्षकों के मार्गदर्शन और...
विवाहिता की संदेहास्पद मौत , मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति से पूछताछ जारी
Read Time:2 Minute, 36 Second लातेहार: बारियातू थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर मामला उलझ गया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मृतका के पति को हिरासत में लिया है। मृतका काजल कुमारी, श्रवण कुमार भुइयां की पत्नी थीं। मायके पक्ष का आरोप है कि काजल की गला दबाकर हत्या की गई। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि घरेलू विवाद के बाद काजल ने...
थैलीसीमिया पीड़ित बच्ची के लिए पत्रकार ने किया रक्तदान, समय पर मिला जीवनदान
Read Time:1 Minute, 57 Second लातेहार। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए पत्रकार रामकुमार विश्वकर्मा ने थैलीसीमिया से जूझ रही नौ वर्षीय बच्ची के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से बच्ची का इलाज आगे बढ़ सका और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार मनिका प्रखंड के बंदुआ गांव निवासी मनोज पासवान की पुत्री प्रीति कुमारी लंबे समय से थैलीसीमिया से पीड़ित है। बीमारी के कारण उसे नियमित रूप से बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ती है। जब इस जरूरत की जानकारी रामकुमार विश्वकर्मा...
जनसुनवाई में फूटा पेंशनधारकों का दर्द, जीवित लोगों को मृत दिखाकर रोकी गई पेंशन
Read Time:3 Minute, 14 Second लातेहार : लंबित पेंशन मामलों के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को बरवाडीह के पुराने प्रखंड परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम स्वशासन अभियान और संयुक्त ग्राम सभा मंच ने संयुक्त रूप से किया, जिसमें बड़ी संख्या में वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, कन्हाई सिंह, बरवाडीह प्रमुख सुशीला देवी, संयुक्त ग्राम सभा मंच के अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, पेंशन ऑपरेटर पप्पू कुमार...
छिपादोहर और हेहेगड़ा स्टेशन बचाने की मांग लोकसभा पहुंची, सांसद ने रेल मंत्रालय से हस्तक्षेप की अपील
Read Time:2 Minute, 7 Second लातेहार:छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशनों को हटाने या विस्थापित किए जाने की चर्चाओं के बीच यह मामला अब लोकसभा तक पहुंच गया है। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने नियम 377 के तहत सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन स्टेशनों को लेकर क्षेत्र में असंतोष का माहौल है और लोग लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलामू टाइगर रिजर्व और आसपास के वन क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों के लिए ये दोनों स्टेशन आवागमन का प्रमुख साधन हैं। विद्यार्थी, किसान, मजदूर, मरीज,...
नन्हे कदम' ई-पत्रिका का लोकार्पण, भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान से रूबरू हुए विद्यार्थी
Read Time:4 Minute, 16 Second लातेहार।सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में शुक्रवार को शिक्षा, संस्कार और विज्ञान को केंद्र में रखकर दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय में जहां वाटिका खंड की मासिक ई-पत्रिका ‘नन्हे कदम’ का लोकार्पण किया गया, वहीं राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह के सातवें दिन विद्यार्थियों को भारतीय वैज्ञानिकों और देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की गौरवशाली यात्रा से परिचित कराया गया। ई-पत्रिका ‘नन्हे कदम’ का विमोचन मातृ भारती की अध्यक्ष श्रीमती रितु रानी पाण्डेय, वाटिका...
15 अगस्त की तैयारियों में जुटा प्रशासन, जिला खेल स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
Read Time:2 Minute, 24 Second लातेहार:स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष 15 अगस्त का मुख्य समारोह जिला खेल स्टेडियम में आयोजित होगा। सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद राष्ट्रगान, सलामी परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।...
विद्यालय की व्यवस्था से नाराज छात्राएं पहुंचीं समाहरणालय, प्राचार्य व शिक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप
Read Time:3 Minute, 17 Second लातेहार:सीएम ऑफ एक्सीलेंस बालिका विद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की। आठवीं, नौवीं, दसवीं और बारहवीं की दर्जनों छात्राएं समाहरणालय पहुंचीं और उपायुक्त संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय की प्राचार्य ज्योति ज्योत्सना और शिक्षिका अन्नपूर्णा कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। नियमित कक्षाएं नहीं लगने से उनकी पढ़ाई...
जल सहियाओं ने समाहरणालय पर दिया धरना, पांच सूत्री मांगों को लेकर सरकार से की पहल की मांग
Read Time:2 Minute, 50 Second लातेहार। झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ की जिला इकाई के बैनर तले गुरुवार को बड़ी संख्या में जल सहियाओं ने समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शीला देवी ने की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश महासंरक्षक एतवारी महतो ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है,...
सूने घर का ताला तोड़ लाखों के गहने व नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Read Time:1 Minute, 42 Second लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बेसना गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता तब चला, जब गृहस्वामी गौरव कुमार सिन्हा बुधवार रात रांची से अपने परिवार के साथ घर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य ग्रिल का ताला टूटा हुआ है और अंदर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। गौरव कुमार ने बताया कि वे 22 जुलाई को पूरे परिवार के साथ निजी कार्य से रांची गए थे। इस...
महुआडांड़ में विशेष वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला
Read Time:2 Minute, 20 Second महुआडांड़ (लातेहार)। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को महुआडांड़ थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा चौक के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल और महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाणपत्र...
गुरु रविदास जयंती पर लातेहार पहुंचेगी कलश यात्रा, समाज में समरसता का संदेश देगी यात्रा
Read Time:2 Minute, 39 Second लातेहार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा गुरुवार को लातेहार पहुंचेगी। इसे लेकर बुधवार को परिषदन भवन में भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर यात्रा की जानकारी दी और इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि वाराणसी से शुरू हुई यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संत रविदास के विचारों को समाज तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन से समानता, सामाजिक न्याय और मानव...
अपराध पर लगाम के लिए देर रात सड़कों पर उतरी पुलिस
Read Time:2 Minute, 34 Second लातेहार: जिले में अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार देर रात लातेहार पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप कुमार गुप्ता ने किया। अभियान में लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त...
प्रज्ञाकुंज चंदनडीह में गुरु पूर्णिमा पर वैदिक अनुष्ठान, गुरु के आदर्शों पर चलने का आह्वान
Read Time:2 Minute, 30 Second लातेहार। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा प्रज्ञाकुंज, चंदनडीह में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार, समाज और विश्व के कल्याण की कामना की। हवन के बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने वाले नहीं, बल्कि जीवन के अंधकार को दूर कर सही मार्ग दिखाने...
ओपन डे में अभिभावकों ने देखी बच्चों की शैक्षणिक प्रगति
Read Time:2 Minute, 20 Second लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के मूल्यांकन के उद्देश्य से ओपन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर अपने बच्चों की पढ़ाई, परीक्षा परिणाम, अनुशासन और विद्यालय में हो रही गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान विद्यालय की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी का उपाख्यानात्मक विवरण अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही हाल में हुई परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं भी दिखाई...
समय पर पूरा करें राजस्व लक्ष्य, लंबित भूमि मामलों का जल्द करें निपटारा : उपायुक्त
Read Time:2 Minute, 51 Second लातेहार। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न अंचलों और नगर पंचायत क्षेत्रों में चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्रगति का आकलन किया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर शेष लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि विभागीय समन्वय बढ़ाकर आंतरिक संसाधनों का बेहतर उपयोग...
गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती विद्या मंदिर में महर्षि वेदव्यास को दी गई श्रद्धांजलि
Read Time:2 Minute, 48 Second लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में मंगलवार को गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास जयंती के रूप में श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और सामूहिक गुरु वंदना से हुई। पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। विद्यालय के सचिव राजीव रंजन पांडे ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उनके सान्निध्य से व्यक्ति के ज्ञान, संस्कार...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Niraj
Contact Niraj, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack