Business Silver Rate Today 03 July 2026: जुलाई की शुरुआत के साथ ही चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार दोनों में सिल्वर की कीमत मजबूत रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में चांदी का सितंबर वायदा भाव करीब 1.64 फीसदी यानी ₹3,759 बढ़कर ₹2,32,995 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹2,29,236 प्रति किलो पर बंद हुआ था। निवेशकों की बढ़ती खरीदारी और वैश्विक बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों ने...