Mumbai Rain Alert: मुंबई में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर शहरभर में साफ दिखाई दे रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 जुलाई तक मुंबई में लगातार भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मुंबई के साथ-साथ ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं 2 जुलाई के लिए पालघर जिले में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जिससे साफ है कि आने वाले दिन मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं.