नीरज प्रियदर्शी बक्सर में इटाढ़ी के कुकुढ़ा गांव (बिहार) से, बीबीसी हिंदी के लिए इमेज कॉपीरइट Neeraj Priyadarshy/BBC हैदराबाद में एक लड़की के साथ रेप और फिर जला कर मार देने की घटना को अभी हफ़्ते भर भी नहीं बीते थे कि बिहार के बक्सर ज़िले में एक महिला से रेप के बाद गोली मारकर जलाने की ख़बर आई. बक्सर पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर की रात 19-23 साल की एक महिला का अधजला शव इटाढ़ी थाना के अंदर कुकुढ़ा गांव से मिला.