Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Sanam Singh
A SAFEr Bet for Canada? How the €150-Billion SAFE Program Is Pulling Ottawa Closer to Europe
In a landmark announcement from Brussels earlier this month, Canadian Prime Minister Mark Carney that Canada has concluded negotiations for its participation in the European Union’s Security Action for Europe (SAFE) program, with Canada and the EU now working toward swift ratification and formal launch in the coming weeks. This move makes Canada the only to the EU’s massive €150-billion, (which is approximately), defence financing instrument.
On the Ground and in the Air: Canada’s Defining Role in NATO’s Military Healthcare
NATO is known primarily for collective defence and operational missions. Yet, one of its most vital and perhaps least visible roles lies in protecting health and delivering medical support during armed conflict — to soldiers and citizens alike. Canada has played a central role in shaping this system. Its contributions extend from command leadership and field hospital management to aeromedical evacuation and medical training.
Canada’s WPS Credibility: Tested Within the Canadian Armed Forces
Women have long played critical roles in peacebuilding, crisis response, and military operations. Yet, for much of modern history, their contributions have been under-recognized or excluded. This changed in 2000, when the United Nations adopted the Security Council Resolution (UNSCR) 1325 and formally launched the Women, Peace, and Security (WPS) agenda. NATO has WPS as key to its strategic priorities, integrating gender equality into its missions, policies, and overall governing structure.
Jamshedpur News : आदर्श ने हॉलीवुड में जमशेदपुर का बढ़ाया ''गौरव'', वेब सीरीज ''एलियन : अर्थ'' में दिखेगी धमक
उपलब्धि : लंदन में वेब सीरीज का हुआ यूरोपीय प्रीमियर, रेड कार्पेट पर बढ़ाया मान मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में निभाई है ‘स्लाइटली’ की भूमिका Jamshedpur News सनम कुमार सिंह, जमशेदपुर जमशेदपुर के आदर्श गौरव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं. हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘एलियन : अर्थ’ में आदर्श ने ‘स्लाइटली’ नामक पात्र की भूमिका निभाई है. लंदन में गुरुवार को वेब सीरीज के यूरोपीय प्रीमियर का आयोजन किया गया. इसमें आदर्श ने हॉलीवुड के सितारों संग रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरे.
Jamshedpur News : टाटा स्टील ने वन महोत्सव के तहत शहर में लगाये 1721 पौधे
Jamshedpur News टाटा स्टील की कॉरपोरेट सर्विसेज डिवीजन के वन महोत्सव का समापन हो गया. 1 से 7 जुलाई के बीच आयोजित इस अभियान के दौरान जमशेदपुर के विभिन्न स्थलों पर कुल 1721 पौधे लगाए गए. इस अवसर पर टाटा स्टील के कर्मचारियों, स्वयंसेवकों, समुदाय के सदस्यों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अभियान के तहत उलीडीह स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन पर 400 पौधे , एटीबीसीएल राउंडअबाउट के निकट नदी तट के पास 150 पौधे लगाये गये.
Jamshedpur News टीवी नरेंद्रन बने चेयरपर्सन, कौशिक चटर्जी वैकल्पिक चेयरपर्सन
टाटा स्टील में एपेक्स डेटा गवर्नेंस काउंसिल का पुनर्गठन जमशेदपुर : टाटा स्टील में संगठनात्मक बदलाव और वैश्विक स्तर पर डेटा परिपक्वता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एपेक्स डेटा गवर्नेंस काउंसिल का पुनर्गठन किया गया है. इस कमेटी का गठन टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन की पहल पर हुआ है.
Jamshedpur News हर प्रखंड से 10-15 महिला समूह होंगे आर्थिक रूप से सक्षम
डीसी ने जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक में दीदियों की आजीविका संवर्धन को लेकर दिये निर्देश Jamshedpur News पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जेएसएलपीएस और एफपीओ की समीक्षा बैठक की.
Jamshedpur News : टाटा स्टील की तीन खदानों को मिला स्टार रेटिंग पुरस्कार
नोआमुंडी को पहली बार 7-स्टार, खोंदबोंद को पहली बार 5-स्टार और जोड़ा इस्ट को चौथी बार 5-स्टार रेटिंग Jamshedpur News : टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइन, जोड़ा इस्ट आयरन माइन और खोंदबोंद आयरन एवं मैंगनीज माइन को भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित स्टार रेटिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया.
Jamshedpur News : कल से पुराने अस्पताल में चल रहे इमरजेंसी भर्ती होगा बंद, नये अस्पताल में मरीजों की होगी भर्ती
डिमना रोड स्थित नये भवन में शुरू होगी इमरजेंसी सेवा, पुरानी इमरजेंसी में केवल इलाज, भर्ती पर रोक Jamshedpur News साकची स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी और आइसीयू में अब नये मरीजों की भर्ती बुधवार से बंद कर दी जाएगी. इसकी जगह बुधवार से डिमना रोड स्थित नये अस्पताल भवन में मरीजों की भर्ती शुरू होगी. मंगलवार को इसको लेकर नये अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में विधिवत पूजा-अर्चना होगी. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके मंधान ने बताया कि नये अस्पताल में इमरजेंसी शुरू करने की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
Jamshedpur News : सलमान गैंग ने धातकीडीह में झामुमो नेता और उसके भाई पर किया चाइनीज चापड़ से हमला
किराये के वाहन को लेकर हुआ विवाद, दोनों भाई गंभीर रूप से घायल, पुलिस कर रही है जांच धातकीडीह में सलमान गिरोह के सक्रिय होने से इलाके में डर का महौल Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह में कुख्यात सलमान गैंग के सदस्यों ने शनिवार सुबह झामुमो नेता मोहम्मद जाबिर हुसैन और उनके भाई जसीम अहमद उर्फ कल्लू पर चाइनीज चापड़ और बेसबॉल बैट से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.
Jamshedpur News : बिरसानगर में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तलाक के लिए 10 लाख में हुआ था सेटलमेंट, पांच लाख देने के बाद पति की हुई थी संदिग्ध मौत पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता लगने पर जुलियस ने दी थी तलाक की अर्जी Jamshedpur News : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-6 निवासी जुलियस प्रवीन टोप्पो की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी किरण कुजूर और उसके प्रेमी गोडविन तिर्की को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. यह मामला 24 फरवरी 2023 का है, जब जुलियस की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी.
Jamshedpur News : डिमना रोड में सीएनजी स्टेशन चालू, 15 अगस्त तक शहर को मिलेंगे तीन और स्टेशन
गेल लायेगा नयीप्रमोशनल स्कीम, सीएनजी वाहन खरीदने पर देगा 5 से 25 हजार रुपये की मुफ्त गैस Jamshedpur News मानगो और आसपास के सीएनजी वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेल (गेल) ने डिमना रोड स्थित एचपीसीएल मां तारिणी ऑटोमोबाइल पंप से सीएनजी आपूर्ति की शुरुआत कर दी है. इस स्टेशन पर दो डिस्पेंसर लगाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को तेज और सुविधाजनक सेवा मिलेगी.
Jamshedpur News : प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए खुद की दुकान से कराई अंगूठी की चोरी
कदमा के ज्वेलरी शॉप में चोरी का खुलासा, दोस्त के साथ रचा था प्लान, दोनों युवकों पुलिस पकड़ कर थाना लायी सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलझाया मामला जमशेदपुर. कदमा बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप से शनिवार को हुई सोने की अंगूठी चोरी की गुत्थी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुलझा ली है. जांच में सामने आया कि चोरी किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि दुकानदार के बेटे ने अपने दोस्त के जरिए खुद कराई थी. घटना के बाद दुकानदार ने कदमा थाना में शिकायत दर्ज करायी.
यात्रीगण कृपा ध्यान दें... टाटानगर स्टेशन पर नयी पार्किंग व्यवस्था लागू, दरें हुई दोगुनी
बिना पूर्व सूचना शुल्क में भारी बढ़ोतरी, ऑटो ड्राइवरों से ड्रॉपिंग का भी लिया जा रहा शुल्क, यात्रियों में नाराजगी प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे स्टेशन में पार्किंग व्यवस्था अब नये ठेकेदार के हवाले कर दी गयी है. मुख्य गेट की पार्किंग का जिम्मा ”इन ऑन कंस्ट्रक्शन” नामक कंपनी को सौंपा गया है. शनिवार से इस कंपनी ने कार्यभार संभाल लिया और शुल्क वसूलना शुरू कर दिया. वर्तमान में मैनुअल टिकट जारी किया जा रहा है और नयी दरें लागू कर दी गयी हैं, जिससे आम यात्रियों की जेब पर असर पड़ रहा है.
jamshedpur News : योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग समन्वय बनाकर करें काम : उपायुक्त
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में निर्देश, जन शिकायतों की नियमित सुनवाई और योजनाओं की प्रगति पर जोर jamshedpur News जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई. इसमें सरकार द्वारा संचालित आधारभूत संरचना निर्माण तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने और समयबद्ध तरीके से योजनाएं पूर्ण करने के लिए विभागों को समन्वय बना कर कार्य करने का निर्देश दिया.
Jamshedpur News वित्तीय साक्षरता आय के प्रबंधन का दिखाता है मार्ग : प्रेम रंजन
बिष्टुपुर माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आरबीआइ ने आयोजित किया वित्तीय साक्षरता संबंधी कार्यक्रम jamshedpur News भारतीय रिजर्व बैंक, रांची कार्यालय की ओर से मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि आरबीआइ देश की वित्तीय व मौद्रिक व्यवस्था का संचालन करता है. केंद्रीय बैंक वित्तीय शिक्षण, समावेशन और जनजागरण के प्रचार-प्रसार को लेकर भी प्रतिबद्ध है.
Jamshedpur News गज वाहन पर निकले बालाजी भगवान, ''''गोविंदा-गोविंदा'''' के लगे जयकारों
राम मंदिर बिष्टुपुर में चल रहे ब्रह्मोत्सव के दौरान नगर भ्रमण, आज होगा भव्य रथ उत्सव Jamshedpur News राम मंदिर बिष्टुपुर में 56वां ब्रह्मोत्सव चल रहा है. गुरुवार की सुबह 6:00 बजे भगवान की नित्य कटला पूजा हुई. सुबह 8:00 बजे दूध, दही, मधु, विभिन्न प्रकार के फलों के रस, गन्ना रस और गंगाजल से अभिषेक किया गया. इसके बाद भगवान की आरती और पुष्पांजलि अर्पित की गयी. प्रभात सेवा के तहत नादेश्वरम की धुन पर बालाजी भगवान को जगाया गया. संध्या 6:30 बजे भगवान बालाजी नगर भ्रमण पर निकले.
Jamshedpur News : इलाज नहीं, रेफर ही सहारा
कोल्हान के सरकारी, अस्पतालों की बिगड़ती हालत Jamshedpur News कोल्हान प्रमंडल के प्रमुख सरकारी अस्पताल इन दिनों इलाज के बजाय मरीजों को रेफर करने के लिए ज्यादा चर्चित हो गए हैं. एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (इएसआइसी) अस्पताल और टाटानगर रेलवे अस्पताल सभी में हालात कमोबेश एक जैसे हैं. डॉक्टरों की भारी कमी, आवश्यक जीवनरक्षक सुविधाओं का अभाव और जर्जर एंबुलेंस व्यवस्था ने इन संस्थानों को “रेफरल यूनिट ” बना दिया है.
Jamshedpur News : स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री के आदेश ताक पर, नये अस्पताल में पहुंचे जंग लगे बेड
एमजीएम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के प्राचार्य ने जांच में पकड़ा , हटाने का दिया सख्त निर्देशJamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में हालिया हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने अस्पताल का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया था कि साकची स्थित पुराने अस्पताल से डिमना रोड स्थित नये अस्पताल में शिफ्टिंग के दौरान कोई भी पुराना या जर्जर सामान नहीं ले जाया जाये.
Jamshedpur News : लोयोला स्कूल के पूर्व छात्र मनीष तिवारी बनेंगे नेस्ले इंडिया के नए सीएमडी
बीआइटी मेसरा से कंप्यूटर साइंस में टॉपर और आइआइएम बंगलुरु के टॉप-5 में रहे शामिलमनीष तिवारी को है तीन दशक का शानदार कॉर्पोरेट अनुभव प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर लोयोला स्कूल, जमशेदपुर के पूर्व छात्र मनीष तिवारी को नेस्ले इंडिया का नया चेयरमैन सह मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) नियुक्त किया गया है. वे एक अगस्त से पदभार संभालेंगे. मनीष ने 1986 में लोयोला स्कूल से 10वीं की पढ़ाई पूरी की.
Jamshedpur News : प्रखंड की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में नहीं आते पदाधिकारी, शिकायत
जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पंसस ने शुक्रवार को डीसी को मांग पत्र सौंपा कार्रवाई नहीं होने पर बीडीओ ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन करने की दी चेतावनी वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम पंचायत समिति संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा. पत्र में कहा गया है कि जमशेदपुर प्रखंड में सामान्य प्रशासन समिति की मासिक बैठक में विभाग के पदाधिकारी हमेशा अनुपस्थित रहते हैं.
Jamshedpur News : 14 कॉलेजों में एडमिशन बंद, 20 हजार विद्यार्थियों का भविष्य अधर में
इंटर कॉलेजों पर लगी रोक, एडमिशन के लिए भटक रहे हैं अभिभावक और छात्र संदीप सावर्ण, जमशेदपुर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के मैट्रिक के रिजल्ट ने जहां पूर्वी सिंहभूम जिले के हजारों विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है, वहीं इंटर में दाखिले की बंद होती राहों ने उनके भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है. जिले में न तो एक भी नया प्लस टू स्कूल शुरू हुआ और न ही बंद हो रहे इंटर कॉलेजों के विकल्प तलाशे गये.
Jamshedpur News सुवर्णरेखा किनारे चार जगहों पर बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, दूषित पानी के बहाव पर लगेगी रोक
जेएनएसी ने दूसरी बार निकाला टेंडर, करीब 8 करोड़ की लागत से गांधी घाट, नीमभट्टा, बारीडीह और बिहारी बस्ती में होगा निर्माण Jamshedpur News सुवर्णरेखा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) ने बड़ी पहल की है. नदी के किनारे चार जगहों पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाए जाएंगे, ताकि नदियों में बिना ट्रीटमेंट के गंदा पानी न गिरे. यह एसटीपी गांधी घाट, नीमभट्टा, बारीडीह बस्ती और बिहारी बस्ती में बनाए जाएंगे.
Jamshedpur News बारिश के बाद न्यू बाराद्वारी में जल जमाव, जुस्को, जेएनएसी से शिकायत
Jamshedpur News . साकची न्यू बाराद्वारी में बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है. न्यू बाराद्वारी 165 नंबर निवासी मिनी कुमारी ने इसकी शिकायत जुस्को, जेएनएसी से की है. शिकायत में बताया कि घर के आगे केबुल बिछाने के लिए एक फुट गहरा गड्ढा काट कर मिट्टी देकर छोड़ दिया गया. पहले कहा गया कि पेवर्स ब्लॉक बिछाया जायेगा,लेकिन अब तक सड़क से जमीन समतल नहीं होने से बारिश होते ही जल जमाव हो जा रहा है. बारिश और खराब जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों के आगे पानी जमा जा रहा हैं.
Jamshedpur News एमजीएम: ताला तोड़कर घर से गैस चूल्हा,पंखा समेत सामानों की चोरी
Jamshedpur News . एमजीएम थाना अंतर्गत इदलबेड़ा केन्दुडीह में ताला तोड़कर घर से गैस चूल्हा, पंखा समेत अन्य सामानों की चोरी हो गयी. इस मामले में मानगो सुभाष कॉलोनी निवासी देव कुमार राय ने एमजीएम थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है. घटना 23 मार्च की है. दर्ज प्राथमिकी में देव कुमार राय ने बताया है कि चोरों ने घर से पांच पंखा. इनवर्टर,सीपीयू,तार,मीटर बोर्ड,पीतल का बर्तन,गैस चूल्हा और सिलेंडर की चोरी हो गयी है. कुल करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. पुलिस चोर का पता लगाने में जुटी है.
Jamshedpur News : परिजनों ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस से सीधे ले गये घाट, किया अंतिम संस्कार
-टाटा स्टील के वरीय अधिकारी समेत उनकी पत्नी व दो बेटी की आत्महत्या से इलाके में शोक -सुसाइड नोट में बच्चों की परवरिश को लेकर जताई चिंता Jamshedpur News गम्हरिया. आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में टाटा स्टील गम्हरिया के वरीय पदाधिकारी कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी और दो बच्चों की आत्महत्या मामले में शनिवार को चारों शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
Jamshedpur News : रतन टाटा, द्रोपदी मुर्मू, हरिवंश के बाद अब ओम बिरला का भी सिंहभूम चेंबर से जुड़ेगा नाता
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज आयेंगे शहर, चेंबर व प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप Jamshedpur News कोल्हान के करीब 1800 से अधिक व्यापारियों-उद्यमियों को नेतृत्व प्रदान करनेवाला संगठन सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स रविवार को अपनी प्लैटिनम जुबिली मनायेगा. 75 साल के इतिहास में सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एक बार फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा, जब पहली बार लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला जमशेदपुर आयेंगे और चेंबर भवन जायेंगे. सिंहभूम चेंबर का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है.
Jamshedpur News : जून तक अतिक्रमण हटाने की योजना, रेल जीएम के बाद तेज हुई प्रक्रिया
पहले चरण में चाईबासा बस स्टैंड के पास से हटेंगे अतिक्रमण Jamshedpur News. रेलवे ने टाटानगर स्टेशन के आसपास के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है. जीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन की मदद से जून तक पूरा क्षेत्र खाली कराने की योजना है. हाल ही में रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा के दौरे के बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. पहले चरण में चाईबासा बस स्टैंड से रेलवे ओवरब्रिज तक दोनों किनारों की करीब 200 दुकानों को हटाया जाएगा.
Jamshedpur News : तीसरे दिन भी संकट बरकरार, भाड़े का जेनरेटर लगाकर चल रहा काम
महिला विश्वविद्यालय में बिजली-पानी की समस्या छात्राएं है परेशान Jamshedpur News जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के सिदगोड़ा कैंपस में तीसरे दिन भी बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है. हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल व्यवस्था के तहत भाड़े पर जेनरेटर मंगवाया है. शनिवार को यूनिवर्सिटी में एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें बिजली और पानी की समस्या पर भी चर्चा हुई. कुलसचिव ने बताया कि यूनिवर्सिटी का अपना जेनरेटर खराब है, जिसकी मरम्मत की जा रही है.
Jamshedpur News : प्राइवेट स्कूल विभाग के अर्हता पर ही उठा रहे सवाल, नहीं ले रहे गरीब बच्चों का एडमिशन
पोषक क्षेत्र और उम्र सीमा को बना रहे बहाना, 26 स्कूलों को विभाग ने किया शोकॉज वरीय संवाददाता, जमशेदपुर शहर के 26 प्राइवेट स्कूल गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित कोटे में एडमिशन को लेकर टालमटोल कर रहे हैं. जिला शिक्षा विभाग ने ऐसे 26 स्कूलों को शोकॉज नोटिस जारी किया है. कई स्कूल प्रबंधकों ने जिला शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए बच्चों की अर्हता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.
Jamshedpur News : राज्य सरकार और टाटा स्टील चार सप्ताह में जवाब दाखिल करे : सुप्रीम कोर्ट
जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउन घोषित करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर हुई सुनवाई प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउन घोषित करने के झारखंड सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने झारखंड सरकार, टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अगली सुनवाई जुलाई में होगी.
Jamshedpur News : बर्थडे की खुशी मातम में बदली, घोड़ाबांधा में सड़क हादसे में युवक की मौत
एक बाइक से तीनों दोस्त सेलिब्रेशन कर लौट रहे थे -ओवरटेक करने में भारी वाहन की चपेट में आये वरीय संवाददाता, जमशेदपुर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा न्यू रोड के पास सड़क हादसे में गदड़ा निवासी सुमित कुमार यादव (22) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके दो दोस्त आदित्य कुमार ठाकुर और आदित्य कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है. जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे.ओवरटेक के दौरान एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.
Jamshedpur News : करनडीह में पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर झांकी निकाली गयी
जमशेदपुर: करनडीह दिशोम जाहेरथान में सोमवार को पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती व ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर झांकी निकाला गया. करनडीह दिशोम जाहेर प्रांगण से गैंताडीह तक झांकी निकाला गया. इसमें जाहेरथान कमेटी समेत बस्तीवासी काफी संख्या में शामिल हुए. इसकी अगुवाई गणेश टुडू, मानसिंह माझी, शंकर हेंब्रम व कुशल हांसदा कर रहे थे. झांकी पुन: करनडीह दिशोम जाहेरथान स्थित प्रेक्षागृह पहुंचने के बाद एक सभा में तब्दील हो गयी.
Jamshedpur News : भुइयांडीह: मंदिर के सामने घेराबंदी कार्य रोका गया
-नंदनगर विकास समिति ने डीसी से शिकायत कर घेराबंदी फिर शुरू कराने की मांग की वरीय संवाददाता, जमशेदपुर भुइयांडीह नंदनगर व्यापारी लाइन स्थित राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर के सामने की खाली जमीन की घेराबंदी का कार्य स्थानीय विवाद के चलते रोक दिया गया है. यह जमीन लंबे समय से सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग में लायी जाती रही है. बस्तीवासियों की मांग पर विधायक सरयू राय की पहल से भूमि के चारों ओर घेराबंदी का कार्य शुरू हुआ था, जिसमें एक गेट भी लगाया गया.
Jamshedpur News : जमशेदपुर के स्कूलों में मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाये गये आपात स्थिति से निपटने के तरीके
युद्ध के खतरे के मद्देनजर स्कूलों में सुरक्षा को लेकर मॉक अभ्यास, हजारों छात्र-छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण Jamshedpur News : पहलगाम आतंकी हमले के बाद शहर के विभिन्न स्कूलों में युद्ध की आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करायी गयी. बच्चों को संकट की घड़ी में संयम बनाए रखने और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया सिखायी गयी. हर स्कूल में प्रशासन की निगरानी में ड्रिल करायी गयी. नीचे प्रत्येक स्कूल में हुई मॉक ड्रिल का विवरण दिया गया है : 1.
Jamshedpur News : टाटा स्टील : रेलवे से ज्यादा होगी माल ढुलाई, बढ़ाये 100 से ज्यादा मालगाड़ी रैक
रेलवे के साथ तालमेल बनाने टीम हुई तैयार, दीपांशु उज्जैन का पदनाम बदला जमशेदपुर. टाटा स्टील अब अपने कारखानों से माल भेजने के लिए रेलवे का ज्यादा इस्तेमाल करेगी. कंपनी ने सड़क की जगह अब रेलमार्ग से कच्चा और तैयार माल ढोने की योजना पर काम शुरू कर दिया है. इसके लिए टाटा स्टील ने लॉजिस्टिक सर्विस देने वाली कई कंपनियों के साथ समझौता किया है. अब 100 से ज्यादा मालगाड़ी के रैक अलग-अलग जगहों के लिए चलाए जा रहे हैं.
Jamshedpur News : लंबी प्रतीक्षा खत्म, 12 साल बाद 21 प्राइवेट स्कूलों को मिलेगी आरटीइ की मान्यता
आरटीइ मान्यता के लिए आज तक प्रशासन ने नहीं की एक भी बैठक बगैर मान्यता के 331 निजी स्कूलों का संचालन मुख्य बातें– एक अप्रैल 2010 को अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून लागू किया गया- स्कूलों को मान्यता लेने के लिए 31 मार्च 2013 तक मिला था समय – बगैर मान्यता के चलने वाले स्कूलों पर प्रति दिन 10,000 रुपये का लग सकता है अर्थदंड वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जिले में प्रशासनिक उदासीनता के बीच अब जाकर शिक्षा अधिकार कानून की दिशा में हलचल दिखने लगी है.
Jamshedpur News : जनजागरूकता और सख्ती का असर, दलमा में सेंदरा पर्व रहा शिकारमुक्त
चेकनाकों पर वनकर्मियों की तैनाती, सेंदरा वीरों ने की सिर्फ पूजा-अर्चना जमशेदपुर. सेंदरा शिकार पर्व को लेकर इस बार दलमा और उसके आसपास के क्षेत्रों में पर्व सांकेतिक रूप से मनाया गया. वन विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि इस वर्ष एक भी शिकार नहीं हुआ. दलमा के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी में इस बार भी जनजातीय वार्षिक ””विशु शिकार पर्व”” मनाया गया.
Jamshedpur News : एमजीएम नये अस्पताल में सामानों की खरीदारी शुरू
जमशेदपुर : डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे नये अस्पताल में वार्ड को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसमें लगने वाले सामानों की खरीदारी हो रही है. इसके साथ कई सामानों की खरीदारी हो गयी है. प्राचार्य डॉ डी हांसदा ने बताया कि बेड सहित अन्य सामान आ गये है. वहीं मशीन उपकरण मंगाया जा रहा है. ताकि जल्द से जल्द अस्पताल में ओपीडी के साथ ही वार्ड को शुरू किया जा सकें. अभी उपकरणों की कमी के कारण अस्पताल में वार्ड को शुरू नहीं किया जा रहा है.
Jamshedpur News : एनओसी के पेंच ने बदला प्लान, धोबनी का डिग्री कॉलेज अब दूसरी जगह बनेगा
घाटशिला में बनने वाले जनजातीय विश्वविद्यालय व तीन नए कॉलेज के निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण उच्च शिक्षा निदेशक, अवर सचिव और और अपर उपायुक्त ने लिया जायेजा प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले को शिक्षा के क्षेत्र में जल्द बड़ी सौगात मिलने जा रही है. घाटशिला में जनजातीय विश्वविद्यालय व तीन नए कॉलेजों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है.
Jamshedpur News : सोनारी : ग्राहक बन कर आया चोर, ज्वेलरी शॉप से 12 लाख के गहने लेकर फरार
दुकानदार को लॉकेट दिखाने को कहा, मौका पाते ही सोने के लॉकेट का डिब्बा चुराया वरीय संवाददाता, जमशेदपुर प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी सोनारी डिस्पेंसरी रोड स्थित सुमित ज्वेलर्स से ग्राहक बनकर आए एक युवक ने करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने चोरी कर लिए. घटना 24 अप्रैल की देर शाम की है. इस संबंध में शुक्रवार देर रात दुकानदार सुमित जैन ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद देर रात पुलिस दुकान पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
Jamshedpur News : जगीर सिंह सरली बने चेयरमैन, जोगिंदर-गुरविंदर महासचिव
जेम्को गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, समाज हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर. जेम्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनिर्वाचित प्रधान सरदार जरनैल सिंह ने कमेटी का विस्तार कर दिया है. कमेटी में सरदार जगीर सिंह सरली और जरनैल सिंह नागोंके को चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि महासचिव पद की जिम्मेदारी जोगिंदर सिंह और गुरविंदर सिंह को सौंपी गयी है.
Jamshedpur News : शाकाहारी मरीजों के लिए अस्पताल के खाने के मेन्यू में बदलाव
सरकारी अस्पतालों में मिलेगा पनीर और सोयाबीन से बना पौष्टिक आहार, सीएस ने प्रभारियों को लिखा पत्र वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : खासमहल स्थित सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल घाटशिला सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती मरीजों के नाश्ते और भोजन के मेन्यू में बदलाव किया गया है. पहले तक शाकाहारी मरीजों को विशेष विकल्प नहीं दिया जाता था, लेकिन अब उनके लिए पनीर और सोयाबीन से बने विभिन्न व्यंजन शामिल किए गये हैं. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ.
रफ ड्राइविंग में चार किशोर बाइक समेत गिरे, घायल
हेलमेट नहीं पहना था किसी ने, बागबेड़ा पुलिस ने बाइक जब्त कर की कार्रवाई जमशेदपुर. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड गोलचक्कर के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से उस पर सवार चार किशोर गिरकर घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. घायल किशोरों में पवन लोहार, संघाई टुडू, शंकु मरांडी और गणेश केसरी शामिल हैं. चारों ने हेलमेट नहीं पहना था. जानकारी के अनुसार, बाइक पवन लोहार चला रहा था और पीछे तीन अन्य दोस्त बैठे थे.
Jamshedpur News : जवाहरलाल शर्मा की जनहित याचिका देश में मानवाधिकार की नजीर बनने की उम्मीद
बांबे हाईकोर्ट ने उठाया बड़ा कदम, गिरफ्तारी बीमा पर एमिकस क्यूरी की नियुक्ति, 23 अप्रैल को अगली सुनवाई प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर. शहर के सामाजिक कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा द्वारा गिरफ्तारी बीमा लागू करने को लेकर दायर जनहित याचिका अब अपने मुकाम की ओर बढ़ती नजर आ रही है. इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने एमिकस क्यूरी (कोर्ट के मित्र) की नियुक्ति कर दी है. इसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसका कोई रास्ता निकलेगा और देश में गिरफ्तारी बीमा की व्यवस्था लागू करने की दिशा में ठोस पहल होगी.
स्वास्थ्य जांच शिविर में 90 लोगों की हुई जांच, दवा वितरित
राजनगर. राजनगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हेंसल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, अभिभावक प्रतिनिधि असित ज्योतिषी, हेंसल ग्रामीण बैंक के प्रबंधक संजीव कुमार, सीएचसी राजनगर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूजा बांछोर, डॉ अलीशा खालको, प्रधानाचार्य सुमन बेसरा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. शिविर में 90 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. नि: शुल्क दवा का वितरण किया गया. स्वास्थ्य जांच डॉ पूजा बांछोर एवं डॉ अलिशा खालको ने किया.
पारडीह काली मंदिर के पास बिजली सब-स्टेशन में लगी आग
चांडिल : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के पारडीह कालीमंदिर के समीप बिजली विभाग के सब स्टेशन में शार्ट सर्किट से आग लग गयी. घटना मंगलवार शाम तीन बजे के आसपास की है. पारडीह काली मंदिर सब स्टेशन से जमशेदपुर व मानगो क्षेत्र में भी बिजली की आपूर्ति होती है. कर्मियों ने इसकी सूचना दमकल को दी. आग बुझाने का प्रयास करने लगे. काफी मशकत के पश्चात आग को काबू में किया गया. आग लगने से बिजली विभाग को काफी नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है.
Kanhaiya Singh Murder Case : राजपूतों ने घेरा आदित्यपुर थाना... थानेदार को कहा- अगली बार आपका तबादला लेकर आएंगे
आदित्यपुर: पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के साले कन्हैया सिंह के हत्यारे को 72 घंटे में पुलिस असफल रही। हत्यारे के नहीं पकड़ने जाने से लोगों में काफी गुस्सा और नराजगी है। रविवार को झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा आक्रोश जुलूस निकाला गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह और भाजपा नेता अभय सिंह ने स्पष्ट शब्दों में थाना प्रभारी से कहा कि सोमवार शाम के बाद आपका तबादला कराने आएंगे। क्षत्रिय संघ ने कहा- जिला में कही भी पुलिस नाम की चीज नहीं दिखाई पड़ रही है। आदित्यपुर में अपराधियों के मनोबल में...
Jamshedpur News : नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बनाकर किया वायरल
जमशेदपुर : एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है मामले में नाबालिग की शिकायत पर घाटशिला अनुमंडल के चाकुलिया थाना में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित रमेश बेसरा उर्फ आकाश हांसदा को गिरफ्तार कर लिया। वह बहरागोड़ा के दरखाला का निवासी है। उसे घाटशिला अदालत में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चाकुलिया की 16 वर्षीय नाबालिग ने शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपित...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Sanam
Contact Sanam, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack