आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग सुबह के नाश्ते में ब्रेड खाना सबसे आसान विकल्प मानते हैं. यह जल्दी तैयार हो जाती है, इसलिए अक्सर लोगों की पहली पसंद बन जाती है. हालांकि, रोजाना सिर्फ ब्रेड पर निर्भर रहना संतुलित नाश्ते का विकल्प नहीं माना जाता. खासकर मैदे से बनी सफेद ब्रेड में फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व कम होते हैं, जिससे पेट जल्दी खाली महसूस हो सकता है और बार-बार भूख लग सकती है. दिन की शुरुआत ऐसे नाश्ते से करनी चाहिए, जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का अच्छा संतुलन हो.