धनबाद: डीसी आदित्य रंजन ने जनहित एवं कार्यहित में विभिन्न शाखाओं और अंचल कार्यालयों में कार्यरत 26 कर्मचारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। आदेश के तहत कार्यालय अधीक्षक, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक तथा अनुसेवक श्रेणी के कर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है।जिला स्थापना शाखा द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि सभी स्थानांतरित कर्मियों को 11 जून तक विरमित कर दिया जाए, अन्यथा अगले कार्य दिवस से उन्हें स्वतः विरमित माना जाएगा तथा उन्हें अपने नए पदस्थापन स्थल पर...