1 दिल्ली की सड़कों पर E85 फ्यूल क्या उतरा, गाड़ियों के शौकीनों के बीच हलचल मच गई है! हर कोई बस यही पूछ रहा है ‘आखिर ये बला क्या है?’ क्या यह हमारे मौजूदा E20 पेट्रोल से बेहतर है? इस नए बदलाव से पर्यावरण तो मुस्कुराएगा, लेकिन एक आम ग्राहक के तौर पर इसके फायदे और नुकसान क्या हैं? आइए, इस सफर को आसान शब्दों में समझते हैं. विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के मौके पर दिल्ली में E85 फ्यूल पेश किया गया. इसके बाद, कई ऑटो कंपनियों ने इथेनॉल से चलने वाले वाहन पेश किए, जिससे काफी चर्चा हुई.