भारतीय सराफा बाजार के इतिहास में पिछला एक हफ्ता बेहद उतार-चढ़ाव भरा और चौंकाने वाला रहा है। लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे सोने और चांदी की कीमतों पर अचानक ब्रेक लग गया और दोनों कीमती धातुओं में भारी बिकवाली देखी गई। पिछले 7 दिनों के भीतर घरेलू बाजार (MCX) और रिटेल बाजार में सोने के भाव में लगभग ₹4,000 से ₹5,000 प्रति 10 ग्राम की बड़ी कमी आई है वहीं चांदी तो पूरी तरह क्रैश होती हुई नजर आई और इसकी कीमतों में करीब ₹10,000 प्रति किलोग्राम तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। इस अचानक आई गिरावट ने जहां आम...