Sonipat News(आज समाज नेटवर्क) सोनीपत। जिले के कुंडली क्षेत्र स्थित एक ढाबे में बिल को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के नरेला निवासी अभिषेक, पंकज और उनके साथी सागर ने बताया कि वे कुंडली स्थित रसोई ढाबा पर खाना खाने पहुंचे थे। भोजन के बाद बिल का भुगतान करते समय उन्होंने बिल में लगाए गए अतिरिक्त शुल्क पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इस बात को लेकर काउंटर पर...