Mangal-Shukra Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल और शुक्र बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं. मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. मंगल साहस, पराक्रम, ऊर्जा, और भूमि के कारक माने जाते हैं. शुक्र को भौतिक सुख, सौंदर्य, प्रेम, विवाह और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. 21 जून को इन दोनों ग्रहों का मिलन होगा. 21 जून को मंगल का राशि परिवर्तन होगा, तब शुक्र के साथ वृषभ राशि में दोनों ग्रहों की युति बनेगी और इसी से रुचक राजयोग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में रुचक को अत्यंत शुभ राजयोग माना गया है.