आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के लोग अब बहुत ज्यादा उग्र हो चुके है. हाल ही में लगभग हजारों लोगों ने राष्ट्रपति आवास एवं प्रधानमंत्री के घर को निशाना बनाया. वहां के स्वीमिंग पूल में नहाया, खाना खाते हुए सेल्फी ली, इन तस्वीरों को पूरी दुनिया ने देखा. मई के महीने में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने वाले रानिल विक्रमसिंघे ने कहा था कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था बुरी तरह कर्ज के बोझ में दब गयी है. श्रीलंका अब अपने पड़ोसी देश भारत,चीन एवं अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष से सहायता की गुहार लगा रहा है.