Vimla Bairwa
(She/Her)
As seen in:
Dalit Times,
Mission Ki Awaaz
Covers:
Political News, Agriculture News, Crime News, International News, Technical News, Current Affairs, Local News, Educational News
Doesn't Cover:
Movies, Sports
Official @Twitter Handle of Dr. Vimla |Wife of Mr. @vinod_tatiwal | Freelance Journalist with @dalittime @missionkiawaaz |
Articles by Vimla Bairwa
इंटक यूनियन का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम
जयपुर: प्रांतीय विद्युत मजदूर मंडल फेडरेशन (इंटक)का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम मजदूर मैदान राम मंदिर बनी पार्क में आयोजित हुआ फैडरेशन के प्रवक्ता श्री डीडी शर्मा और सक्रिय सदस्य हरीश जोरवाल ने बताया कि इंटक यूनियन से प्रभावित होकर सांगानेर विद्युत विभाग से कैलाश बैरवा, बृजेश शर्मा, अनुज प्रताप, नरेश, आदित्य शर्मा, राजेंद्र बिलोनिया, ओमकार चौधरी आदि कर्मचारियों ने इंटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण की सभी को सदस्यता राष्ट्रीय महामंत्री श्री विद्यासागर शर्मा जी ने ग्रहण करवाई। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी...
भगवतसिंहपुरा में दहेज मुक्त विवाह की अनूठी पहल: दहेज में एक रुपए और नारियल लेकर की शादी, दहेज मुक्त विवाह को दिया बढ़ावा
देश में आए दिन दहेज के नाम पर बहू को प्रताड़ित करने, मारने-पीटने और दहेज नही देने के कारण हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग दहेज न लेकर दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भगवतसिंहपुरा गांव में देखने को मिला है, जिसमें वर पक्ष की ओर से दहेज प्रथा को समाप्त करने की पहल कर समाज में एक नई मिसाल पेश की है। झोड़िंडा भोजपुरा, फागी, जयपुर निवासी सुरेश कुमार के पुत्र इंजीनियर वैभव की शादी भगवतसिंहपुरा, झाग, मौजमाबाद, जयपुर निवासी रामजीलाल बैरवा की पुत्री निशा के साथ तय...
Fatehpur News : पीडब्ल्यूडी कि घोर लापरवाही से औगासी रोड में हो रहे आए दिन हादसे
उत्तरप्रदेश, 22 मई । फतेहपुर/गाजीपुर थाना कस्बा के चौराहे से लेकर औगासी मार्ग स्थित श्याम आइसक्रीम फैक्ट्री तक बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण गाड़ी डिसबैलेंस हो जाती है जिससे गाड़ी पलट जाती है और दुर्घटना हो जाती है व लम्बी जामे लगती है अभी सुबह लगभग 04:00 बजे एक पिकअप पाइप लेकर कानपुर से बबेरू जा रहा था तभी सैनी मेडिकल स्टोर गाजीपुर के सामने डिसबैलेंस होने के कारण पलट गया जिसमें रात्रि होने के कारण हादसा टल गया ।
Karauli : मंडरायल किले में घटना का आरोपी निकला लड़की का चाचा, एसआईटी टीम ने किया खुलासा
करौली , 21 मई । मंडरायल किले में करीब एक वर्ष पहले ( 14 जून 2022 ) नाबालिग लड़की के साथ दुराचरण कर हत्या करने वाले मामले का खुलासा हुआ है । जिले के बहुचर्चित मामले में ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश, रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला है नाबालिग लड़की का चाचा ही आरोपी निकला है । करौली पुलिस के लिए चुनौती बने नाबालिग हत्याकांड के इस बहुचर्चित मामले को लेकर आम जनता द्वारा कई बार बार जन आंदोलन किए गए । यह थी पूरी घटना करौली के मंडरायल कस्बे में नाबालिग लड़की मंगलवार (14 जून 2022 ) को ट्यूशन के लिए गई...
RBSE Class 8th Result 2023 : कल 17 मई को जारी होगा राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 का परिणाम
RBSE Class 8th Result 2023 Announced : राजस्थान आठवीं बोर्ड परीक्षा, 2023 का परीक्षा परिणाम दिनांक 17 मई 2023 को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आठवीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 13 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा 21 मार्च 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की थी। ये परीक्षा लगभग 9500 केंद्रों पर हुई थी। राजस्थान बोर्ड की तरफ से 8वीं के छात्रों का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 17 मई को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी राज्य...
600 मदरसे पहले बंद कर दिए, इस वर्ष 300 मदरसे बंद कर देंगे : असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
Himanta Biswa Sarma : अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा करीमनगर पहुंचे ! जहां इन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम लेते हुए कहा कि उनको बताना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने राज्य में 600 मदरसों को बंद किया है और इस साल ( 2023 ) में 300 और मदरसों को बंद ही कर दूंगा । उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार राज्य ( असम ) में लव जिहाद को रोकने के लिए काम कर रही है हम असम में मदरसों को बंद करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। 600 मदरसों को बंद कर दिया है...
प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत: परिजनों ने हाॅस्पीटल पर लापरवाही के लगाए आरोप, एसडीएम मौके पर पहुंचे
हिंडौन सिटी खरेटा रोड स्थित निजी श्री साईं हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर नई मंडी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह और कोतवाली थाना का पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचे। इसी के साथ एसडीएम सुरेश कुमार हरसोलिया भी घटनास्थल पहुंचे और परिजनों से पूरी जानकारी ली गई। काफी देर हुए हंगामे के बाद पुलिस मृतका का शव जिला अस्पताल लेकर पहुंची और पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया हालांकि...
परिंदो के लिए जेके फाउण्डेशन की ओर से परींड़े लगाये गए
जेके फाउण्डेशन की ओर से बुद्ध पूर्णिमा से ‘‘परिंड़ा लगाओ पंछी बचाओ अभियान’’ की शुरुआत की गई थी। संस्था अध्यक्ष विनोद टाटीवाल ने बताया कि आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाज्यावाला कल्याणपुरा सांगानेर, जयपुर में जेके फाउण्डेशन की ओर से परिंदो के लिए परींड़े लगाये गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ. सुमन विष्ट, अध्यापिका उमा गुर्जर, पूर्व एस.एम.सी. अध्यक्ष हंसराज बैरवा, संस्था सदस्य अजय सूत्रकार सहित कई लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संस्था द्वारा इस वर्ष 300 परींड़े लगाने का लक्ष्य रखा गया है
भीम आर्मी जोधपुर की एक दिवसीय बैठक
जोधपुर: आज सामाजिक न्याय सम्मेलन जोधपुर में भीम आर्मी चीफ एडवोकेट चन्द्रशेखर आज़ाद के प्रोग्राम को लेकर मेघवाटिका जोधपुर में आज प्लानिंग एवं रुपरेखा तैयार करने के लिए मीटिंग भीम आर्मी की तरफ़ से एकदिवसीय बैठक प्रदेश सह संयोजक आनंद पाल आजाद एवं जिला अध्यक्ष सुरज भील की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर जोधपुर संभाग प्रभारी प्रेम कुमार रिड़मलसर, संभाग सचिव प्रेम मेहरा एवं मुकेश सोढा, IT Cell प्रदेश सहसंयोजक गोरधन लिलावत, बाड़मेर जिला अध्यक्ष मुकेश बौद्ध, पाली जिला अध्यक्ष विजयराज परिहार,...
VIRAL VIDEO : पुलिस की 2 मिनट में आतंकवादी बनाने की धमकी, बिहार पुलिस का वीडियो वायरल
Viral Video: पुलिस का वो घिनौना चेहरा जिससे खाकी वर्दी शर्मसार होती है । सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है वीडियो में दिख रहा है एक पुलिस की वर्दी में बैठा शक्श किसी को आतंकवादी केस में जेल भेजने की धमकी दे रहा है । खाकी वर्दी में बैठे शक्श को किसी छोटी सी बात को लेकर इतने गुस्सा आ जाता है की किसी को भी दो मिनट में आतंकवादी बनाने की धमकी दे देता है । शायद इसीलिए पीड़ित व्यक्ति पुलिस के पास जाने से डरता है क्योंकि उल्टा उस पर ही आतंकवादी का केस ना कर दिया जाए। वायरल वीडियो बिहार का बताया जा...
मजदूर दिवस पर भीम सेना का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया हरिश कुंद्रा को, मजदूरो के हक़ो की लडा़ई लड़ी है
डॉ आंबेडकर मेमोरियल वेलफ़ेयर सोसायटी झालाना डूंगरी जयपुर में भीम सेना के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से हरीश कुमार कुन्द्रा को भीम सेना का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। यह जिम्मेदारी भीम सेना संस्थापक एडवोकेट अनिल तिड़दिया द्वारा सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के कारण सौंपी, जिसमें भीम सेना के संस्थापक अनिल तिड़दिया ने देश की गंभीर मुद्दों पर चर्चा की ओर बताया कि भीम सेना हर गरीब मजदूर के हक की लड़ाई में उनके अधिकारों के लिए लड़ेगी। भीम सेना के प्रदेश अध्यक्ष रवि...
श्रद्धेय बाबू कनौजी लाल जी मेमोरियल ट्रस्ट की हुई स्थापना
संत महापुरुषों की नगरी फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में जन्मे बाबू कनौजी लाल जी स्वामी अछूतानंद जी के राजनीतिक, धार्मिक एवं आर्थिक आंदोलन में सहभागिता निभाने वाले व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कराने वाले, डॉ अंबेडकर के साथ क्रांतिकारी आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बाबू कनौजी लाल जी की प्रतिमा का अनावरण कर मेमोरियल ट्रस्ट को स्थापित किया गया साथ बाबू जी का निजी निवास स्थान भी बुद्ध विहार में बदल दिया गया। जिसका उद्धघाटन डॉ उपानन्द थेरो के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर...
आएगा हनुमान, बदलेगा राजस्थान, युवक ने शादी के कार्ड पर छपवाई रालोपा सुप्रीमो बेनीवाल की फोटो
नागौर: जिले के लाडनू तहसील के सुनारी गांव के रहने वाले टीकूराम ने अपनी शादी के कार्ड पर गणेश भगवान के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो व सांसद हनुमान बेनीवाल की फोटो छपवाई है। इसके बाद से यह कार्ड क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है। किसी क्षेत्रीय नेता, विधायक या फिर सांसद के प्रति युवाओं और स्थानीय लोगों में क्रेज होता है, जो आम बात है लेकिन नागौर के सांसद बेनीवाल का युवाओं में इतना क्रेज शादी की शादी के कार्ड में भी देखने को मिल रहा है.
VDO संघ का लगातार आंदोलन जारी है, सरकार के महंगाई कैंप का किया बहिष्कार
: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की रायपुर ब्लॉक शाखा ने सरकार से 7 सूत्रीय मांग पर हुआ समझौते लागू करने की मांग को लेकर असहयोग आंदोलन कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत महंगाई राहत शिविर का लगातार बहिष्कार कर रहें हैं पंचायत समिति में धरना दे रहे हैं। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नारायण लाल सालवी अनुसार संघ की 7 सूत्रीय मांगों पर सरकार की ओर से किया समझौता लागू नहीं किया गया। जिस पर संघ पूरे प्रदेश में असहयोग आंदोलन कर रहा है। जिसके अन्तर्गत स्थानीय ब्लॉक शाखा ने महंगाई राहत कैंप का भी बहिष्कार किया।...
कैरियर पॉइंट संस्थान करौली में किया गया सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन
कैरियर पॉइंट संस्थान करौली में आज सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया जिसमें कैरियर पॉइंट के सभी बच्चे उपस्थित रहे हैं पूरा कैरियर पॉइंट का स्टाफ उपस्थित रहा। प्रोग्राम में नाच गाने हुए में जो बच्चे NSO में इंटरनेशनल रैंक प्राप्त की उनको गोल्ड मेडल दिया साथी प्रमाण पत्र भी दिया। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए साथ ही बच्चों को मोटिवेशनल सेशन भी दिया गया जिन बच्चों ने NSO(IMO) में इंटरनेशनल रैंक प्राप्त की उनको गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर...
Twitter Monetization UPDATE: ट्विटर से अब यूजर कर सकेंगे कमाई, लाइव हुआ फीचर
Twitter Monetization: एलन मस्क ने Twitter के ऐसे यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है, अब ट्विटर यूजर कमाई भी कर सकेंगे । जो लंबे-लंबे ट्वीट करना चाहते हैं लेकिन 240 कैरेक्टर की सीमा होने के कारण नहीं कर पाते हैं। अब आप 10,000 कैरेक्टर में ट्वीट कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको पैसे देने होंगे, क्योंकि 10,000 कैरेक्टर में ट्वीट करने की सुविधा एलन मस्क ने सिर्फ Twitter ब्लू के सब्सक्राइबर्स को दी है। लंबे ट्वीट के टेक्स्ट को अब बोल्ड और इटैलिक फॉर्मेट में भी एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा। 10 हजार...
बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जी की जयंती पर किया रक्तदान, रक्तदाताओं को दिया हेलमेट का उपहार
: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 132 वीं जयंती पर जिला सीकर के उपखंड श्रीमाधोपुर के ग्राम पृथ्वीपुरा में द्वितीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 96 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। अम्बेडकर विचार मंच के द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट उपहार स्वरूप दिया गया। सामाजिक कार्यकर्त्ता अविनाश बराला और अंकित महरिया मौजूद रहे साथ ही पूरी टीम मे सक्रिय कार्यकर्ता जिन्होने तन मन से सफल आयोजन करवाया। इस अवसर पर अमित तंवर, अरुण काला, पंकज तंवर, सुनील वर्मा, रवि कुमार मेघवाल, वरुण काला...
अनोखा बकरा : बकरा दूध देता है जानकर हैरान है सब लोग
करणपुर ( करौली ) ! कभी बकरे को दूध देते हुए नहीं देखा है तो आज देख लिजिए लेकिन करौली जिले के करणपुर के समीप भैरोपुरा गांव मे इन दिनों एक दो साल से बकरा दूध दे रहा है इसे देखने बालो की भीड जमा हो जाती है गौरतलब है कि जानकारी के मुताबिक ये कोई मनगढ़ंत कहानी नही बल्कि एक किसान की सैंकड़ो बकरियों में अनोखे बकरें की हकीकत के बारे में आपको व हमको जानकर एक बार तो विश्वास नहीं होगा लेकिन कहानी नहीं अपितु हम सभी आज तक यही सुनते व देखते आएं है। कि बकरी दूध देती है लेकिन ये सुनकर या जानकर कतई आश्चर्य ना...
Karauli News : दो अप्रैल की महापंचायत के लिए करौली में किया जनसंपर्क
करौली न्यूज : जयपुर में होने वाली 2 अप्रैल को एससी एसटी ( SC, ST ) महापंचायत को सफल बनाने के लिए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क किया । जनसंपर्क करौली क्षेत्र के गांव गुड़ला, मांची, गढ़ी बंधावा, गांवडा मीणा, आगिरी, कोंडर, चैनपुर, गादोली, बिरबास, आदि गांवों में किया एवम सभी ग्राम वासियों से बहुत अच्छा जनसंपर्क किया । जनसंपर्क करने वालो सुरेन्द्र कुमार जिला अध्यक्ष करौली भीम आर्मी, रवि तिवारा जिला उपाध्यक्ष, इंद्राज ब्लॉक अध्यक्ष महावीर जी, गौरव, आदि लोग मौजूद रहे ।
अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए
डॉ. सविता बेन अम्बेडकर योजना के अंतर्गत अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अभी तक यह राशि 5 लाख रुपए मिलती रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित ‘डॉ.
सूरौठ में दूसरे दिन भी रियासत कालीन परंपराओं के साथ निकली ईशर गणगौर की शोभा यात्रा
बड़ी गणगौर की सवारी देखने उमड़ा जनसैलाब आकर्षक सजीव झांकियों ने मोहा लोगों का मन सूरौठ कस्बे में चल रहे चार दिवसीय गणगौर मेले के अवसर पर शनिवार को दूसरे दिन रियासत कालीन परंपराओं के साथ ईशर गणगौर की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काफी संख्याा में आकर्षषक झांकियां शामिल रही। राजसी ठाट-बाट एवं शाही लवाजमे के साथ जब गणगोर माता की सवारी एसबीआई बैंक के पास स्थित ऐतिहासिक गढ एवं सूरौठ महल से निकली तो बुजुर्ग लोगों को देश की आजादी से पहलेे का रियासत काल याद आ गया। आकर्षक झांकियों एवं बैंड बाजे...
राजकीय अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों की घोर लापरवाही के कारण 30 वर्षीय महिला की मौत
करौली: हिंडौन सिटी के राजकीय जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की घोर लापरवाही के कारण करसौली निवासी 30 वर्षीय महिला सीमा की मौत। महेश पुत्र अमर सिंह जाटव ने नई मंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। गोवर्धनी पत्नी अमर सिंह जाटव निवासी करसौली प्राथमिकी के माध्यम से बताया गया कि मेरी पुत्र वधू सीमा पत्नी महेश उम्र 30 वर्ष को आंगनवाड़ी महिला स्टाफ की सलाह से नसबंदी का ऑपरेशन करवाने राजकीय जिला चिकित्सालय हिंडौन सिटी में दिनांक 17 मार्च 2023 को सुबह करीब 8:00 बजे आई जिसका राजकीय चिकित्सालय हिंडौन सिटी...
डॉ आंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (आजाक) ने व्याख्याता पृथ्वीराज बैरवा की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - Mission Ki Awaaz
करौली: डॉ आंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन अजाक राजस्थान के आव्हान पर अजाक जिला करौली के द्वारा श्री मान अंकित कुमार सिंह जी जिला कलेक्टर महोदय करौली को पृथ्वीराज बैरवा व्याख्याता को पुनः राज्य सेवा बहाली बाबत ज्ञापन दिया गया निदेशक,माध्यमिक शिक्षा बीकानेर (अनुशासनिक अधिकारी) के द्वारा अनुसूचित जातिवर्ग के उक्त कार्मिक को अवैधानिक,पक्षपातपूर्ण एवं मन माने तरीके से बिना किसी ठोस आधारो के जल्दबाजी में सेवा से पदच्युत जैसे कठोर दण्ड से दण्डित किया गयाहैं। निदेशक महोदय के इस आदेश...
ढाई हजार साल पुरानी गौरवशाली बौद्ध परंपरा के अनुसार 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह संस्कार संपन्न
मान्यवर कांशीराम के जन्मदिन के अवसर पर विवाह हुआ संस्कार डॉ बी आर अंबेडकर मानव सेवा समिति हिंडौन सिटी द्वारा प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करौली: हिंडौन सिटी उपखंड के गांव करसौली -बाढ़ में डॉ बीआर अंबेडकर मानव सेवा समिति द्वारा प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें 15 जोड़ों का सामूहिक रूप से बौद्ध रीति नीति से विवाह संस्कार संपन्न हुआ। नव वर वधू को दी गई त्रिशरण पंचसील एवं 22 प्रतिज्ञाएं बौद्दाचर्या मंजू लता फिरोजपुर, मानसिंह धांधवाली,फूल सिंह भरतपुर, हरिचरन बाढ़ करसोली...
संविधान उद्देशिका भेंटकर मनाया गया जन्मदिन
सीकर: ग्राम पंचायत रलावता में सामाजिक कार्यकर्ता अंकित महरिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहीद सुभाष चन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रलावता में प्रिंसिपल मामराज कुमावत व ग्राम पंचायत रलावता में संविधान की उद्देशिका भेंटकर केक काटकर मनाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत रलावता में ग्राम सेवक सुरेंद्र सिसोदिया व पटवारी हरदेव मिठारवाल सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश, संजू मूंडरू,राहुल देव,विनोद नारनौलिया,अजय ,राहुल वर्मा अन्य साथी मौजूद रहे, संविधान प्रचारक संजू व अविनाश ने बताया कि वे लगातार राजकीय...
पिछले साल की कमियाँ कोई सरकार नहीं बताती और नए वादों की फिर से झड़ी लगा देती है : बसपा सुप्रीमो मायावती
t 2023 ) : केंद्र सरकार के 2023 के बजट पर बसपा की सुप्रीमो मायावती ने सरकार पर खूब आरोप लगाए है उन्होंने कहा है की ” देश में पहले की तरह पिछले 9 वर्षों में भी केन्द्र सरकार के बजट आते-जाते रहे जिसमें घोषणाओं, वादों, दावों व उम्मीदों की बरसात की जाती रही, किन्तु वे सब बेमानी हो गए जब भारत का मिडिल क्लास महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि की मार के कारण लोवर मिडिल क्लास बन गया, अति-दुखद। इस वर्ष का बजट भी कोई ज्यादा अलग नहीं। पिछले साल की कमियाँ कोई सरकार नहीं बताती और नए वादों की फिर से झड़ी लगा...
राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाज्यावाला कल्याणपुरा सांगानेर जयपुर में वार्षिकोत्सव में भामाशाह व प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
जयपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाज्यावाला कल्याणपुरा सांगानेर जयपुर में वार्षिकोत्सव में भामाशाह व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति गीतेश कुमारी प्रधानाचार्या महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय ढ़ाणी कुमावतान, विशिष्ट अथिति विनोद टाटीवाल अध्यक्ष जेके फाउण्डेशन, गुल्लाराम चौधरी समाजसेवी, श्योजीराम बेनीवाल, पूर्व एस.एम.सी. अध्यक्ष हंसराज बैरवा रहे। अथितियों का संस्था प्रधान डॉ.
Bhilwara News: शाहपुरा में अज्ञात साधु ने व्यापारी को गुमराह कर लूटा
शाहपुरा में अज्ञात साधु ने व्यापारी को गुमराह कर की लूट लिया है । साधु ने व्यापारी को बातों में उलझा उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी लूट ली । साधु भिक्षा मांगने पंहुचा था जहां साधु ने पहले अपनी बातों में व्यापारी को उलझाया फिर उसके हाथ में पहनी अंगूठी को उतरवाकर अपने मुंह में डाल ली । घटना कुंड गेट स्थित एक हार्डवेयर की दुकान की है, अंगूठी की कीमत 50 हजार रूपये से अधिक है अंगूठी 9 ग्राम वजनी है। व्यापारी शुभम काबरा ने शाहपुरा थाने में दी रिपोर्ट लिखवाई है साधु दुकान के सीसीटीवी कैमरे व...
Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना
राजस्थान मौसम अपडेट: आज एक नए पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के जिलों में 24 जनवरी को कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने, बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, चूरू, गंगानगर व आसपास के जिलों में भी 24 जनवरी को मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी...
जातियां खत्म करना है तो भारत को बौद्धमय बनाना होगा - राजेन्द्र पाल गौतम
मिशन जय भीम अजमेर शाखा के तत्वावधान में संभाग सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें प्रातः 8 बजे अंबेडकर सर्किल से रवाना भिख्खुओ के सानिध्य में बैंड बाजा सहित धम्म यात्रा रेल्वे बिस्ट सभागार पहुंची। प्रथम सत्र में उद्घाटन कर्ता भंते कश्यप आनंद, अन्य भिख्खु गण डा सिद्धार्थ वर्धन, भंते प्रज्ञा सागर,भंते सुमेघ सागर थे जिन्होंने धम्म देशना ने दी । अध्यक्षता रघुनाथ बौद्ध प्रदेशाध्यक्ष ने किया। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि राजेन्द्र पाल जी गौतम पूर्व केबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार ने कहा कि हमें भारत को बौद्धमय...
सोशल मीडिया के गैंगस्टरर्स पर रहेगी करौली पुलिस की नजर
करौली न्यूज : पुलिस अधीक्षक करौली श्री नारायण टोगस ने बताया कि सोशल मीडिया पर अपराधियों/गैंगस्टर के महिमा मंडन करने वाले Profiles/Fan Page से प्रभावित होकर युवा वर्ग नैतिकता एवं सदाचार के मार्ग से भटक रहा है। इस ओर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सोशल मीडिया Profile एवं उनसे प्रभावित होकर अपराध की ओर आकर्षित होने वाले युवाओं को चिन्हित कर उनकों सही राह दिखाने हेतु जिला पुलिस द्वारा “Operation Guardian” चलाया जा रहा है । उद्वेश्य– सोशल मीडिया पर अपराधियों/गैंगस्टर के महिमा मंडन करने वाले...
कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां उड़ाई, छुट्टियों के बीच खुल रहे स्कूल की बस पलटी 30 बच्चे घायल
नदबई नगर सड़क मार्ग पर बच्चों से भरी स्कूल बस की दुघर्टना : जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने आज 18 जनवरी तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 तक की शीतकालीन छुट्टियां घोषित कर रखी है। लेकिन उसके बावजूद भी एक निजी स्कूल संचालित था और निजी स्कूल की बस जब बच्चों को घरों से लेकर स्कूल जा रही थी तभी बस नदबई नगर सड़क पर एक ट्रक से टकरा गई और पलट गई जिससे करीब 30 बच्चे घायल हुए हैं। 8 बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि बच्चों की स्कूल बस पूरी तरह से...
Mission Ki Awaaz
भीम सेना द्वारा “भारतीय सेना दिवस” के अवसर पर सीकर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे “सड़क सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत सीकर यातायात प्रभारी अमर सिंह जी व RTO झाबर सिंह जी की मौजूदगी में भीम सेना संस्थापक एडवोकेट अनिल तिड़दिया द्वारा 25 हेलमेट वितरित किए गए ,,, एडवोकेट अनिल तिड़दिया ने बताया कि सभी को यातायात नियमों का पालन करते हुए दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर यातायात पुलिस के सुरेंद्र सिंह गुलजारीलाल सुरेश मीणा तथा भीम सेना संगठन से राजेंद्र कुमार वर्मा पूर्व...
बाल पाठशाला में मनाया मां सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन एवं वार्षिकोत्सव
छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गानों की प्रस्तुतियां दीं भरतपुर: मां सावित्री बाई फूले की जयंती के उपलक्ष में मिशन फॉर द हेल्प एवं मां सावित्रीबाई फुले बाल पाठशाला विजय नगर, निकट हीरादास भरतपुर में मां सावित्री बाई फूले का जन्मदिन एवं वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा एडीएफ एवं अध्यक्षता नगर निगम के महापौर अभिजीत कुमार ने की।मुख्य वक्ता के रूप में एमएसजे कॉलेज के प्रोफेसर अरविंद वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप...
217 यूनिट ब्लड़ एकत्रित किया, 156 लोगो को निःशुल्क चश्मा, 25 लोगो का निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए पंजीकरण
जयपुर। संस्था संरक्षक हेमराज टाटीवाल ने बताया कि जेके फाउण्डेशन की ओर से संस्था अध्यक्ष विनोद टाटीवाल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन, निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का दिनांक 24 दिसम्बर 2022 प्रातः 09.00 बजे से द्रोण विद्यापीठ स्कूल, कल्याण नगर, पानी की टंकी के सामने, रामपुरा रोड़, सांगानेर, जयपुर में आयोजन किया, शिविर में मुख्य अथिति उमेश मिश्र पुलिस महानिदेशक राजस्थान, अध्यक्षता डॉ. बी.एल.
कोचर दंपत्ति गिरफ्तार, 3000 करोड़ से अधिक घोटाले का है आरोप
न्यूज डेस्क। आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियोकॉन-आईसीआईसीआई बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहले 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ऋण घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच शुरू होने के बाद चंदा को 2018 में अपने पद से हटना पड़ा था। आरोप है कि वीडियोकॉन के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत ने 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज...
Breaking News: दिसंबर 2023 तक 80 करोड़ गरीबों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन, नहीं देना होगा एक भी रुपया
गरीबों को फ्री अनाज दिए जाने को लेकर कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया गया है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act) के तहत अब 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज मिलेगा । इसके बारे जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस योजना के तहत लोगों को दिसंबर 2023 तक खाद्यान्न के लिए एक रुपए का भुगतान नहीं करना पड़ेगा, इसके लिए केंद्र सरकार प्रति वर्ष करीब 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करने वाली है। गौरतलब है कि PM-GKAY एक ऐसी योजना है जिसके तहत सरकार...
निर्धन, असहाय, गरीब लोगों को मिलेगी सर्दी से निजात, 51 जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को किये कंबल वितरित
अग्रवाल समाज भुसावर द्वारा सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन पर आज 18 दिसंबर को भामाशाह रामभरोसी गुप्ता के सौजन्य से सेठ मांगीलाल भडाके वाले की पुण्यतिथि के अवसर पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज 51 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किये गये। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अरविंद मित्तल, अन्शु मित्तल, एवं सेठ मांगीलाल भडाके वाले की भवन के कोषाध्यक्ष बाबूलाल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाह राम भरोसी गुप्ता भडाके वालो ने अपने पैतृक भवन को 30 जनवरी 2021,को अग्रवाल समाज भुसावर को...
राज्य मंत्री गेदर की अगुवाई, भारत जोड़ों यात्रा का भव्य स्वागत
अखिल भारतीय कुंभकार प्रजापति छात्रावास दौसा के मुख्य द्वार पर शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री डूंगर राम गेदर द्वारा भारत जोडो यात्रा हेतु स्वागत कार्यक्रम रखा गया। स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय प्रजापति समाज के युवाओं, महिलाओं सहित सैकडों गणमाननीय सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राहुल गांधी सहित भारत जोडो यात्रा में शामिल हजारों यात्रीयों का फूल बरसाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। भारत जोडो यात्रा 7 सितम्बर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू होकर 3570 किमी.
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति बनाने को लेकर ज्ञापन देंकर इन्टर डिस्कॉम की मांग को उठाया
: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीणा हाईकोर्ट में संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामकेश मीणा द्वारा बिजली विभाग में इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति बनाए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेशाध्यक्ष रामकेश मीणा ने बताया की पूर्व में भी भाजपा सरकार द्वारा लाडनू उपखंड को जोधपुर डिस्कॉम से अजमेर डिस्कॉम में मर्ज किया गया तब लाडनूं उपखंड में कार्यरत विधुत कार्मिकों को विकल्प पत्र के माध्यम में अजमेर डिस्कॉम में सम्मिलित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष मीणा के अनुसार जब किसी उपखंड को सरकार मर्ज कर सकती है तो...
छात्रा पर फेका तेजाब, घटना सीसीटीवी में कैद , पुलिस ने एक को लिया हिरासत में
नई दिल्ली, न्यूज डेस्क । दिल्ली के द्वारका जिले के इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। छात्रा कक्षा 12 वीं की बताई जा रही है । थान मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल आई। यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था । घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने...
जयंत मलैया के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में देश प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ उमड़ा जनसैलाब
दमोह – मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया के जीवन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दमोह स्थित एकलव्य विश्वविद्यालय में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महोत्सव अध्यक्ष के रूप में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई, भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुन्ना भैया, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मध्य...
रिवेल के परिणाम में शुद्धी करण करके दुबारा घोषित को लेकर परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन
Bharatpur: छात्र नेता देवेन्द्र सिंह हथैनी ने बताया कि हाल ही में बीए, बीएससी, बीकॉम, का पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित किया गया था उस में छात्रों के परिणाम साथ धोखा हुआ है, जिसमें सैकड़ों छात्रों के परिणाम में आधे नंबर का भी सुधार नहीं हुआ है, और हजारों छात्रों के भी परिणाम भी जारी नहीं हुए हैं तो किसी की मार्कशीट पर रिवॉल्यूशन नहीं आया है और बहुत से छात्रों के नम्बर काट लिये से गये है और काफ़ी छात्रों के परिणाम पहले की तरह ही डाल है उसमें कोई बदलाव नही किया है हम सभी छात्रों की परीक्षा...
बयाना रूपवास विधायक ने गांव समोगर में की जनसुनवाई
बयाना उपखंड के गांव समोगर में विधायक अमर सिंह जाटव ने जन सुनवाई करते हुए सबसे पहले बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित गांव के लोगों की जन समस्याओं को लेकर और उनका निदान करने का सभी गांव वालों को भरोसा दिलाया गांव समोगर में जनसुनवाई कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री अमर सिंह जाटव जी का भव्य स्वागत सम्मान किया जिसमे समस्त ग्रामीणों द्वारा अपने गांव की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा की गांव में सामुदायिक भवन नही है और गांव के रास्तों में पानी भरा हुआ जिसमे खरांजा कराने की मांग की...
25 दिसंबर सुशासन दिवस पर अटल जी की जन्म जयंती के दिन दिल्ली में होगा यात्रा का समापन
नरसिंहपुर से दिल्ली की ओर 20 दिवसीय साइकिल यात्रा चिकित्सक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अनंत दुबे, एवं साइकिल यात्री देवेंद्र दुबे, बृजेश पटेल, सत्य प्रकाश त्यागी, आदित्य शर्मा, गोविंद मल्लाह, प्रेमनारायण मल्लाह, अरविंद चौधरी, प्रदीप मेहरा द्वारा निकाली जा रही है यह यात्रा 20 दिन के अपने कालखंड में 90 चौपालों के माध्यम से समाज में मुख्य रूप से तीन विषयों प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण एवं संवर्धन, नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर जन जागरण करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। सागर के सिविल लाइन स्थित चंद्रा...
सर्वजातीय सामुहिक विवाह समारोह में पहुंचे सचिन पायलट
46 वैवाहिक जोड़ों को दी हार्दिक मंगलकामनाएं बयाना उपखंड भीम नगर गांव के पास सर्वजातीय सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट रहे । विशिष्ट अतिथि के रुप में बयाना रूपबास विधायक अमर सिंह जाटव , बांदीकुई विधायक जीआर खटाना रहे। 46 जोड़ों को सभी ने आशीर्वाद दिया। सचिन पायलट ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जोश जुनून को बरकरार रखना आगामी आने वाले विधानसभा में पहले एक हाथ से सपोर्ट किया अब आपको अमर सिंह जाटव दोनो हाथों से सपोर्ट...
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार टैरिफ (69वां संशोधन) आदेश 2022 जारी किया
नई दिल्ली । भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज “आपदाओं/गैर-आपदाओं के दौरान कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (सीएपी) प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित एसएमएस और सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट के लिए टैरिफ” पर दूरसंचार टैरिफ (69वां संशोधन) आदेश 2022 जारी किया है। आपदाओं/गैर-आपदाओं के दौरान कंपनियों को फ्री एसएमएस देने का अनुरोध किया है। कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित एसएमएस और सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट के लिए टैरिफ पर टेलीकॉम टैरिफ (69वां संशोधन) आदेश 2022 जारी किया। इसके मुताबिक...
प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला हुई संपन्न
स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जिला चिकित्सालय में डॉक्टर केदार नाथ शर्मा के मार्ग दर्शन मे प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्राथमिक उपचार और सीपीआर के विषय में जानकारी देना था l कार्यशाला मे बताया गया कि घर मे अचानक किसी को हृदयाघात हो जाता है तो हमें उसे किस प्रकार से सीपीआर देना है जब तक कि एंबुलेंस ना आ जाए देखने में यह आया है कि लोगों को प्राथमिक उपचार और सीपीआर के विषय में कोई जानकारी नहीं है अगर किसी को...
भरतपुर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का मनाया 66 वा महापरिनिर्वाण दिवस।
भरतपुर बसपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर के 66 वे परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार संगोष्ठी कार्यक्रम अंबेडकर भवन जिला कलेक्ट्रेट के सामने भरतपुर में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य रहें। जिसकी अध्यक्षता मोती सिंह पार्षद ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट मौन धारण कर की गई। जिसमें सुरेश आर्य ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने छह दिसंबर 1956 को अंतिम सांस ली थी.
Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की है और देश के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद किया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा: “महापरिनिर्वाण दिवस पर, मैं डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद करता हूं। उनके संघर्षों ने लाखों लोगों को आशान्वित किया और भारत को इतना व्यापक संविधान देने के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।”
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Vimla
Contact Vimla, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack