Amit Kumar
San Francisco
As seen in:
Amazon Web Services,
Dailymotion,
Forbes,
Illumination,
IMDb,
Medium,
MSN,
MSN India,
AIChE Journal,
Color Research & Application
and
Founder & CEO at notify.io Building the future of messaging.
Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Amit Kumar
कौन हैं गादी आइजेनकोट? नेतन्याहू की कुर्सी छीनने की तैयारी, इजरायल में क्यों बढ़ रहा दबदबा
इजरायल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चुनौती देने वाले पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट चुनावी मुकाबले में मजबूती से उभरे हैं। उनकी पार्टी याशार (Yashar) को लेकर सामने आए जनमत सर्वेक्षणों ने नेतन्याहू की पार्टी लिकुड (Likud) के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। आइए जानते हैं कौन हैं गादी आइजेनकोट, उनकी लोकप्रियता बढ़ने की वजह क्या है और इजरायल की राजनीति में उनके आने से क्या बदल सकता है। कौन हैं गादी आइजेनकोट?
Shiva Sharma Murder Case: करवटें बदलते बीती रात, खाने में मिली दाल-रोटी! श्रद्धा-रश्मि की जेल में ऐसे बीती लग्जरी लाइफ
Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर को गोसाईगंज स्थित जिला जेल में रखा गया है। गुरुवार को जेल पहुंचने के बाद तीनों को एक दिन क्वारंटाइन में रखा गया। इसके बाद शुक्रवार को दोनों बहनों को 45 महिला कैदियों वाली नॉर्मल बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। अब उन्हें जेल के नियमों के अनुसार रहना पड़ रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार, श्रद्धा दुबे जेल पहुंचने के बाद खुद को नॉर्मल दिखाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन...
Free Kashmir Poster in Jamia: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में ‘फ्री कश्मीर’ पोस्टर से मची हलचल, परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
Free Kashmir Poster in Jamia: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में शुक्रवार शाम ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर लगाए जाने की खबर के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके और कानून-व्यवस्था बनी रहे। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन चुनाव कराने की मांग को लेकर है। पोस्टर...
Tilak Varma breaks world record during India vs New Zealand 2nd T20I
NEW DELHI: Tilak Varma created history on Saturday by becoming the fielder with the most catches in T20 Internationals in a calendar year. The Indian cricketer took two catches in the opening three overs of New Zealand's innings in the second T20I, dismissing Tim Seifert and Daryl Mitchell. With these catches, Tilak moved past Indonesia's Danilson Hawoe, who held the previous record with 25 catches in 2025.
मेरे पिता के पास ना जाएं, लिस्ट बन चुकी है; मंत्रिमंडल का फेरबदल करने जा रहे CM उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि अगले सप्ताह के शुरुआती दो-तीन दिन में उनके मंत्रिमंडल का विस्तार और उसमें फेरबदल किया जाएगा। अब्दुल्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह यहां लोक भवन में सिन्हा से मुलाकात की। राज्यपाल से मंत्रिमंडल विस्तार के लिए समय मांगा मुख्यमंत्री ने कहा, ''हां, निश्चित रूप से मंत्रिमंडल में फेरबदल पर चर्चा हुई। मैंने उनसे मंत्रिमंडल विस्तार के लिए समय मांगा और कहा कि अगले सप्ताह के शुरुआती दो-तीन दिन में मैं मंत्रिमंडल...
Vaibhav Sooryavanshi in playing XI, but there's a twist
Continue reading More for You
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों को मिली 320 नई PG सीटें, केंद्र सरकार देगी ₹415 करोड़
Himachal Pradesh News: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मेडिकल छात्रों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने राज्य के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पोस्ट ग्रेजुएट (PG) मेडिकल सीटें शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लिए केंद्र सरकार करीब 415 करोड़ रुपये का अनुदान देगी। इससे राज्य के छात्रों को मेडिकल की उच्च शिक्षा हासिल करने के ज्यादा अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि...
IND vs NZ 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi in playing XI, but there's a twist
India captain Shreyas Iyer won the toss and elected to bowl against New Zealand in the second T20 International on Saturday. India made two changes to their playing XI. Injured Ishan Kishan was replaced by 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi, while Prince Yadav came in for Mayank Yadav. Iyer confirmed that Sooryavanshi would bat at No. 3 and not open the innings. India will continue with Abhishek Sharma and Sanju Samson as their opening pair.
IND vs NZ A: Auqib Nabi strikes twice late as India A fight back on Day 1 vs New Zealand A Original
NEW DELHI: India A recovered from a difficult start to the match with three late wickets, but New Zealand A finished Day 1 of the first unofficial Test in a strong position at 135/3, leading by 22 runs. India A were bowled out for just 113 in their first innings after struggling against the New Zealand A pace attack. The hosts then built a solid opening partnership of 132 runs before Mukesh Choudhary dismissed captain Rhys Mariu for 76.
VIDEO: राजीव गांधी की किस अदा पर फिदा हो गई थीं सोनिया? खुद सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा
जिंदगी में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो वक्त के साथ धुंधली होने के बजाय और गहरी होती जाती हैं। सालों बाद भी उनकी यादें चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं और दिल को भावुक कर जाती हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रेम कहानी से जुड़ी ऐसी ही एक याद साझा की है। एक वीडियो में सोनिया गांधी ने बताया कि इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में एक छोटे से ग्रीक रेस्टोरेंट में राजीव गांधी से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। यही वह जगह थी, जहां से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत...
डॉक्टर-इंजीनियर बनने से बड़ा है संस्कारवान बनना- अभिभाविका इंदु देवी।
A Amit Kumar reporter | 📅 24 Oct 2026, 11:49 AM IST | 👁 6 views गिरिडीह/बरगंडा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में (शनिवार) को वंदना सभा में मुख्य अतिथि के रूप में अभिभाविका इंदु देवी ने शिरकत की। इस मौके पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि इंदु देवी तथा आचार्या सरिता कुमारी के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ। इसके बाद भैया-बहनों ने सामूहिक वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान वरिष्ठ आचार्या सरिता दीदी ने मुख्य अतिथि का आत्मीय परिचय कराकर उनका अभिनंदन किया।वहीं आचार्या...
जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन प्रतिबद्ध, गिरिडीह उपायुक्त ने जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित।
A Amit Kumar reporter | 📅 24 Oct 2026, 11:47 AM IST | 👁 3 views गिरिडीह में आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनने तथा उनके शिकायतों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सभी फरियादियों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। जनता दरबार में लोगों ने खाद्य आपूर्ति , कल्याण,जमीन...
Explainer: इस इलाके के लिए क्यों भिड़े दो राज्य? एक में भाजपा तो दूसरे में NDA की सरकार, SC पहुंचा मामला
कोटिया सीमा विवाद: ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच दशकों पुराना सीमा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। ओडिशा सरकार ने विवादित कोटिया क्षेत्र में पंचायत चुनाव कराने की अधिसूचना जारी करने पर आंध्र प्रदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। ओडिशा का आरोप है कि आंध्र प्रदेश ने अदालत के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश का उल्लंघन किया है। दिलचस्प बात यह है कि ओडिशा में भाजपा की सरकार है, जबकि आंध्र प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की सहयोगी टीडीपी सत्ता में है। ऐसे में सवाल उठ रहा...
किशोर सुधार गृह से हुआ फरार, फिर बना गैंगस्टर; कौन है अमेरिका में पकड़ा गया हिमांशु भाऊ?
हरियाणा के रोहतक से निकला गैंगस्टर हिमांशु भाऊ एक बार फिर सुर्खियों में है। हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आपराधिक साजिश समेत कई गंभीर मामलों में वांटेड हिमांशु को अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। उसे लास वेगास में अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) और फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स से मिली सूचना के आधार पर पकड़ा। उसके साथ गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल हिमांशु अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी की...
Mumbai Indians appoint Kieron Pollard as head coach ahead of IPL 2027
Mumbai Indians have named former all-rounder Kieron Pollard as their new head coach ahead of the IPL 2027 season. He replaces Mahela Jayawardene , who has left the role ahead of the upcoming auction. Pollard has been closely associated with Mumbai Indians for several years, first as a player and later as a coach. Playing Picture-in-picture Pollard said he was delighted to take up the new responsibility and thanked the Mumbai Indians management for trusting him.
चार दिन बाद आएगा चक्रवाती तूफान अर्नब? इन राज्यों में कई दिन भारी बारिश की आशंका
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में इस सीजन का पहला चक्रवाती तूफान बन सकता है। इसे 'अर्नब' नाम दिया जा सकता है। तूफान के अगले चार दिन यानी 28 अक्टूबर के आसपास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में बेहद भारी बारिश का भी अनुमान है। 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान...
अखिलेश यादव से 200 सीटें मांग रही कांग्रेस, 2 चुनावों में 'डबल डिजिट' भी नहीं हुआ क्रॉस
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने उन करीब 200 विधानसभा क्षेत्रों की पहचान की है, जहां से वह चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन सीटों की सूची का मतलब गठबंधन में इतनी ही सीटें मांगना नहीं है। कांग्रेस के लिए सीटों की निश्चित संख्या से ज्यादा गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस की ओर से तैयार सूची को चार श्रेणियों में बांटा गया है। इन श्रेणियों के आधार...
पाकिस्तान का दोस्त अजरबैजान भारत से बढ़ा रहा दोस्ती, जयशंकर की यात्रा से क्या बात बनी?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू में राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और विदेश मंत्री जेयहुन बायरामोव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा और संपर्क सुविधाओं को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के रिश्तों में आई तल्खी के बाद अब द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश की जा रही है। आठ साल बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री का अजरबैजान दौरा जयशंकर की अजरबैजान यात्रा आठ साल में किसी भारतीय विदेश मंत्री का इस देश का...
पहले घरों में घुसकर पीटा, फिर घसीटकर पूजा पंडाल ले गए; बंगाल में ईसाइयों के साथ मारपीट
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में तीन ईसाई परिवारों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उन्हें डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला को सबके सामने शुद्धिकरण की रस्म से गुजरने के लिए मजबूर किया गया। इसके अलावा तीनों परिवारों के सदस्यों को दुर्गा पूजा पंडाल में ले जाकर अंजलि देने के लिए भी मजबूर किया गया। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि उन्हें अपना धर्म छोड़ने के लिए भी दबाव बनाया गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना चंद्रकोना थाना क्षेत्र की है। ये घटनाएं 18,...
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद शूटरों को कौन कर रहा था अलर्ट? टीवी पर चेहरे आते ही आया मैसेज
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में एक अहम जानकारी सामने आई है। हमले के बाद फरार हुए आरोपियों को लगातार फोन कॉल और मैसेज के जरिए पुलिस की जांच से जुड़ी जानकारियां मिल रही थीं। आरोपियों को टेलीविजन पर प्रसारित हो रही खबरों के आधार पर भी अपडेट दिए जा रहे थे। इससे उन्हें पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिल रही थी और वे अपनी गतिविधियों में बदलाव कर पा रहे थे। एक समय ऐसा भी आया जब फायरिंग की घटना से जुड़े वीडियो से आरोपियों की तस्वीरें टीवी पर दिखाई जाने लगीं। इसके बाद...
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आहट, अलर्ट जोन में कोल्हान; दक्षिणी झारखंड में बारिश का अलर्ट
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से झारखंड के दक्षिणी हिस्से में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अक्टूबर से राज्य में इसका असर दिखाई दे सकता है, जबकि 28 से 30 अक्टूबर तक दक्षिण झारखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं। ऐसे में जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में बारिश...
Jabalpur Dog Theft Case: पता लगाने वाले को मिलेंगे ₹5000! जबलपुर में पालतू कुत्ते की चोरी से मचा हड़कंप, सफेद लैब्राडोर को उठा ले गए 6 युवक
Jabalpur Dog Theft Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक पालतू कुत्ते के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, यहां दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे छह युवकों ने सड़क पर बैठे सफेद लैब्राडोर को उठाकर अपने साथ ले गए। कुत्ते का नाम शिम्बा है। घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। अब शिम्बा का परिवार उसकी तलाश में जुटा है और उसे सुरक्षित वापस लाने वाले को 5 हजार रुपये देने की घोषणा की है। यह मामला जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद कार्यालय के सामने...
Barabanki Wife Left Husband: बाराबंकी में करवाचौथ से पहले दो परिवारों में मचा हड़कंप, 3 बच्चों के पिता संग फरार हुई 5 बच्चों की मां!
Barabanki Wife Left Husband: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में करवाचौथ से पहले एक महिला और पुरुष के अचानक लापता होने तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दोनों 8 अक्टूबर को अपने-अपने घरों से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार के लोग उनकी तलाश में परेशान हैं। इस बीच, दोनों के पीछे रह गए आठ बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई करने और दोनों का पता लगाने की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक, अमित गुप्ता की शादी करीब 15 साल पहले...
A Promise to Mother Earth—and to Our Children
Recently, my five-year-old son came home from school with a simple assignment. He had been asked to speak a few lines on the theme, “My Promise to Mother Earth.” Like all parents, I helped him rehearse. The lines were simple: keep the Earth clean, save water, plant trees, and care for animals. Yet as I listened to him practice, my thoughts drifted to his elder brother—a seventeen-year-old on the autism spectrum.
Himachal Pradesh 4% DA Hike: हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA में 5% इजाफा और ₹10,000 बकाया देने का हुआ ऐलान
Himachal Pradesh 4% DA Hike: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महंगाई भत्ते (DA) में कुल 5 % बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इस फैसले से राज्य के करीब 2.75 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बढ़ोतरी में चालू वर्ष का 4 % DA और पिछले साल का 1 % बकाया महंगाई भत्ता शामिल है। सरकार की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी करने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री...
Haryana News: हरियाणा में बिजली-पानी संकट के बीच अनुराग ढांडा ने पूछे सवाल, 4,700 करोड़ के निवेश पर मांगा जवाब
Haryana News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य के कई शहरों में पिछले 36 घंटों से बिजली संकट बना हुआ है। इसका असर पानी की सप्लाई पर भी पड़ रहा है। ढांडा ने इस स्थिति के बीच बिजली वितरण से जुड़ी प्रस्तावित निजीकरण योजना और कर्मचारियों की मांगों पर भी सवाल उठाए। अनुराग ढांडा के मुताबिक, गुरुग्राम, अंबाला, रोहतक, हिसार, करनाल और कुरुक्षेत्र समेत...
India Slams Pakistan at UN on Terrorism: ‘आतंकवाद मासूमों के साथ देश की सोच को भी नुकसान पहुंचाता है…’, UN में पाकिस्तान को भारत ने फिर लताड़ा
India Slams Pakistan at UN on Terrorism: एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत ने आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी भाविका मंगलानंदन ने पाकिस्तान के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि आतंकवाद का असर केवल निर्दोष लोगों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे पूरे देश की सोच और समाज को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने पाकिस्तान को उसके पुराने इतिहास की याद दिलाते हुए 1999 के कारगिल युद्ध का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने...
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए डीएवी तेनुघाट की टीम रवाना।
A Amit Kumar reporter | 📅 23 Oct 2026, 03:05 PM IST | 👁 9 views तेनुघाट। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट की टीम नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पठन-पाठन के साथ खेल-कूद भी आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएवी सीएमसी द्वारा प्रत्येक वर्ष क्लस्टर, जोनल और नेशनल स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष विद्यालय से 11 प्रतिभागियों की टीम ताइक्वांडो, जूडो एवं...
लद्दाख से अरुणाचल तक चीन पर खामोशी क्यों? कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, पूछे कई सवाल
अरुणाचल प्रदेश में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच कथित झड़प की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने चीन के सामने सरेंडर कर दिया है और सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया है। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "जब बहादुरी के कामों को कोई मान्यता नहीं मिलती और शहादत को सम्मान नहीं दिया जाता, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि अधिकारी अब खुलकर...
Hyundai Tucson Launch: ₹22.34 लाख कीमत, 4 वेरिएंट्स, 9 एयरबैग और ADAS फीचर्स! लॉन्च हुई नई Hyundai Tucson
Hyundai Tucson Launch: हुंडई ने अपनी फेमस SUV ट्यूसॉन के नए मॉडल को दक्षिण कोरिया के घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इस कार से पर्दा उठाया था। अब इसकी कीमतों और फीचर्स की जानकारी भी सामने आ गई है। नई हुंडई ट्यूसॉन को चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें पेट्रोल और पेट्रोल हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलेगा। हालांकि, भारत में इस एसयूवी की वापसी को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हुंडई ने नई ट्यूसॉन को चार अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें एच-पिक...
IMD study finds Northeast, Bengal shifting out of tropical climate zone
Gangetic West Bengal and parts of Northeast India have moved out of the tropical climate zone over seven decades, according to a study by scientists from the India Meteorological Department (IMD) and the Indian Institute of Tropical Meteorology (IITM), Pune, published in MAUSAM, IMD’s peer-reviewed journal. The tropical savannah zone, characterised by warm temperatures throughout the year and a long dry season, has shrunk across the Northeast.
भारत आया मैथ्यू वैनडाइक फिर जाएगा अमेरिका, अदालत ने अगले साल तक दे दी इजाजत
अमेरिका के नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक को दिल्ली की अदालत से एक बार फिर राहत मिली है। अदालत ने वैनडाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों को भारत से बाहर रहने की अनुमति 24 फरवरी 2027 तक बढ़ा दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अदालत को बताया कि मामले के कई पहलुओं की जांच पूरी करने के लिए उसे और समय चाहिए। यह मामला म्यांमार में जातीय सशस्त्र समूहों को कथित तौर पर ड्रोन युद्ध का प्रशिक्षण देने और भारत के रास्ते म्यांमार पहुंचने के आरोपों से जुड़ा है। इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आरोपियों को...
मुंबई की मेयर को धमकी भरा मेल, निशाने पर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; अमिताभ बच्चन का भी नाम
मुंबई की मेयर को शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। ईमेल में मेयर के कार्यालय को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मुंबई में होने वाले इंडिया टूर कार्यक्रम और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में 27 नवंबर को आयोजित होने वाले दिलजीत दोसांझ के इंडिया टूर कार्यक्रम का भी जिक्र किया गया है। इस कार्यक्रम को निशाना बनाने की धमकी दिए जाने से सुरक्षा...
WhatsApp Telegram SIM Binding Rules: WhatsApp, Telegram यूजर्स ध्यान दें! बंद हो सकता है आपका अकाउंट! 1 जनवरी से हो रहे बड़े चेंज
WhatsApp Telegram SIM Binding Rules: अगर आप WhatsApp, Telegram या दूसरे मैसेजिंग ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले समय में इनके नियम बदल सकते हैं। खासकर उन लोगों को ध्यान देना होगा, जो फोन से SIM कार्ड निकालने के बाद Wi-Fi से WhatsApp चलाते हैं या दूसरे डिवाइस पर अपना अकाउंट इस्तेमाल करते हैं। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग ऐप कंपनियों को SIM बाइंडिंग के नियमों का पालन करने के लिए 31 दिसंबर 2026 तक का समय दिया है। ऐसे में 1 जनवरी 2027 से इन नियमों का असर दिख सकता है। सरकार का मकसद ऑनलाइन ठगी रोकना...
हरियाणा में छाया घनघोर अंधेरा! बिजली कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, आज 3 बजे होगी सरकार की बैठक
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली विभाग के करीब 40 हजार कर्मचारी और इंजीनियर प्राइवेटाइजेशन के विरोध में हड़ताल पर हैं। इसका असर गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, सोनीपत और रेवाड़ी समेत कई जिलों में देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों को पानी की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बिजली पर निर्भर इंडस्ट्रीज के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, गुरुग्राम में बुधवार देर रात से ही कई...
'राहुल गांधी चंपा में कहीं घूम रहे हैं', वियतनाम यात्रा पर खूब घेर रही भाजपा; तीखा हमला
राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के राजनीतिक सफर, कांग्रेस में नेतृत्व और चुनावी प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ बताते हुए कहा कि उन्हें बार-बार लॉन्च करने का प्रयास किया जा रहा है। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति का कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। राहुल...
NPS Central: Manage Your Pension Without PRAN
Subscribers do not need to remember their PRAN to log in through this process. The Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) has launched NPS Central, a unified digital platform that allows National Pension System (NPS) subscribers to manage their pension accounts without having to navigate separate recordkeeping agency portals.
ITBP Chief China Border Statement: अरुणाचल बॉर्डर पर चीन के साथ अब भी झड़प जारी, कई बार आमने सामने आई सेना! ITBP DG के बयान ने बढ़ाई हलचल
ITBP Chief China Border Statement: भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर एक बार फिर तनाव के हालात देखने को मिल रहे हैं। दरअसल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच कई बार आमना-सामना होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सीमा पर ऐसे हालात बने हैं और यह हालात अभी भी जारी है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ITBP के डीजी शत्रुजीत कपूर ने एक कार्यक्रम के दौरान...
अमेरिका से लौटा मैथ्यू वैनडाइक, भारत वापसी पर था सस्पेंस; दिल्ली की NIA कोर्ट में हुई पेशी
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक आखिरकार भारत लौट आया है। अमेरिका से वापसी के बाद वह शुक्रवार, 23 अक्टूबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचा, जहां वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जुड़े मामले में पेश हुआ। सितंबर में एक महीने के लिए अमेरिका जाने की अनुमति मिलने के बाद उसकी भारत वापसी को लेकर सवाल उठ रहे थे। एक अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होकर वैनडाइक ने भारत लौटने की बात कही थी। अब उसकी वापसी से उन आशंकाओं पर विराम लग गया...
'आत्माओं को भगाने के लिए' बुजुर्ग महिला से रेप, दरिंदगी देख HC भी हैरान; सुनाई तगड़ी सजा
केरल हाईकोर्ट ने 73 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में 61 वर्षीय दोषी की 10 साल की जेल की सजा बरकरार रखी है। आरोपी पर महिला के शरीर से बुरी आत्माओं को भगाने का दावा करके उसके साथ यौन हिंसा करने का आरोप था। दोषी ने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। उसने घटना की तारीख में विरोधाभास, शिकायत दर्ज कराने में 19 दिन की देरी और महिला के शरीर पर बाहरी चोट नहीं मिलने का हवाला देते हुए अभियोजन पक्ष के मामले पर सवाल उठाए थे। हालांकि, हाईकोर्ट ने इन दलीलों को सजा में...
100 अरब देने का वादा था, फूटी कौड़ी तक नहीं दी; गरीब देशों के लिए यूरोप से भिड़ गया भारत
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकासशील देशों को आर्थिक और तकनीकी मदद देने के वादे पर विकसित देशों को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि विकसित देशों ने दशकों तक दुनिया के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन विकासशील देशों की मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी नहीं की। बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में एक गोलमेज चर्चा को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि विकसित देशों और यूरोपीय संघ को बताना चाहिए कि उन्होंने जलवायु फंडिंग से जुड़े...
तूफान चांपी का कहर, स्कूल-दफ्तर से लेकर शेयर बाजार तक बंद; 191 की रफ्तार से चल रहीं हवाएं
ताइवान में तूफान चांपी के खतरे को देखते हुए शुक्रवार को लगभग पूरे द्वीप पर जनजीवन ठप हो गया। तूफान कमजोर जरूर पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद ताइवान पर सीधे टकराने का खतरा बना हुआ है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की आशंका के बीच अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाए हैं। अब तक तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 94 लोग घायल हुए हैं। सरकार के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों से करीब 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 931 उड़ानें रद्द, वित्तीय बाजार भी बंद तूफान के चलते हवाई यातायात पर...
हूतियों का बड़ा दावा- सऊदी अरब ने भारतीयों से भरी नाव पर किया हमला, हमने बचाया
यमन के हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को कहा कि वे लाल सागर में हमले का शिकार हुई एक नाव पर सवार 14 भारतीयों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के मुताबिक, नाव पर जबल जुकर द्वीप के पास हमला हुआ। यह द्वीप बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के नजदीक स्थित है, जो वैश्विक समुद्री व्यापार के लिहाज से एक अहम मार्ग है। याह्या सरी ने इस हमले के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, खबर में नाव पर सवार भारतीयों की मौजूदा स्थिति और बचाव अभियान के नतीजे के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं...
‘ये गड़बड़ी आपने की, जिम्मेदार भारत को ठहराते हैं’, यूरोप को उसी के घर में सुना आए पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और कार्बन उत्सर्जन के मुद्दे पर यूरोप के विकसित देशों को खूब खरी खोटी सुनाई। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में उन्होंने कहा कि आज दुनिया जिस पर्यावरणीय संकट का सामना कर रही है, उसके लिए भारत जैसे विकासशील देशों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि वातावरण में बड़ी मात्रा में कार्बन उत्सर्जन किसने किया और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने में किन देशों की भूमिका रही है। उन्होंने बिना हिचके अमीर देशों को जिम्मेदार ठहराया।...
कौन हैं स्वीटी अख्तर, सऊदी अरब में क्यों दी गई फांसी? परिवार ने सब बता दिया, दर्दनाक है कहानी
Sweety Akhtar Story: बांग्लादेश की रहने वाली स्वीटी अख्तर अपनी बेटी का भविष्य संवारने के लिए सऊदी अरब गई थी। वहां वह मक्का की ग्रैंड मस्जिद में सफाईकर्मी के तौर पर काम करती थी। अगस्त 2023 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में व्यभिचार के आरोपों में उसे फांसी दे दी गई। परिवार को उसकी मौत की सजा के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। बांग्लादेश की रहने वाली स्वीटी अख्तर की जिंदगी में मुश्किलें कम नहीं थीं। आठवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान उसकी शादी हो गई थी। पहली शादी टूट गई तो वह अपनी बेटी के साथ...
Uttarakhand News: उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी बनने और खराब होने की तारीख, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
Uttarakhand News: उत्तराखंड में मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! अब खुली मिठाइयों की गुणवत्ता और उनकी सुरक्षित खपत को लेकर नियमों पर चर्चा तेज हो गई है। मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण की तारीख और इस्तेमाल की अंतिम तारीख यानी एक्सपायरी डेट की जानकारी देना उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से अहम है। लेकिन इस व्यवस्था को लेकर यह स्पष्ट करना जरूरी है कि नियम कब से लागू होंगे और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से क्या दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है।...
Red Sea Attack on Indian Boat: लाल सागर में 14 भारतीयों से भरी नाव पर सऊदी का हमला! हूतियों के आरोप ने बढ़ाई चिंता
Red Sea Attack on Indian Boat: लाल सागर में भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव पर कथित हवाई हमले का मामला सामने आया है। यमन के हूती विद्रोहियों ने आरोप लगाया है कि सऊदी अरब ने जुकर द्वीप के पास इस नाव को निशाना बनाया। हूतियों के अनुसार, नाव पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे। घटना के बाद इन लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक हमले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और नाव पर सवार लोगों की स्थिति के बारे में भी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। यमन के हूती विद्रोहियों के सैन्य...
Russia Attack on Ukraine: यूक्रेन के 12 क्षेत्रों पर रूस का भीषण मिसाइल हमला, 2 की मौत 34 घायल
Russia Attack on Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच राजधानी कीव पर एक बार फिर बड़े हमले की खबर सामने आई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक, रूस ने बुधवार शाम से बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए कीव पर तीन चरणों में हमला किया। इन हमलों में कुल 21 मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। हमले से कई इमारतों और जरूरी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं और दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Amit
Contact Amit, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack