घर हो या पार्क रिवर्सिबल डिजाइन वाली बेबी प्ले मैट बच्चे के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगी। घुटनों के बल चलने वालों से लेकर 3 साल तक की उम्र बच्चों के खेलने के लिए इन्हें तरह-तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी के साथ आकर्षक रंग व प्रिंट उनका ध्यान आकर्षित करेंगे और खेल-खेल में वे बहुत कुछ सीख भी पाएंगे। जब बच्चा घुटनों के बल चलना शुरू करता है तो उसे ज़मीन सबसे ज्यादा अच्छी लगती है, लेकिन इस वजह से माता-पिता की चिंता बढ़ जाती है। हालांकि, एक रिवर्सिबल (दोनों तरफ से बिछाई जाने वाली) बेबी...