आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों, जिनमें राघव चड्ढा भी शामिल हैं, की कथित बगावत पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे भाजपा का ऑपरेशन लोटस करार देते हुए कहा कि पंजाब चुनाव से पहले साजिश का खेल शुरू कर दिया गया है. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डर का इस्तेमाल कर नेताओं को तोड़ा गया. उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन कुछ लोग इसे रोकने में लगे हैं.