जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब सड़क किनारे खेल रहे एक बच्चे को बचाने के लिए दी गई नसीहत के बाद पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी और गिरोह की सरगना प्रिया सिंह उर्फ 'चटनी डॉन' को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को आदर्श नगर ग्वाला बस्ती, सोनारी निवासी पूजा देवी ने सोनारी थाना में कांड संख्या 49/26 दर्ज कराया। शिकायत के मुताबिक उनके पति ओम प्रकाश सिंह अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान...