Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Himanshu Jha
अमेरिकी मेरे से ऊब गए तो मैं इजरायल का PM बन जाऊंगा; ट्रंप बोले- नेतन्याहू के देश में है मेरा जलवा
Donald Trump: अमेरिका में हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टि रिपब्लिकन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। नतीजे बताते हैं कि ट्रंप प्रशासन के कामकाज को लेकर लोगों में नाराजगी है। इससे बेफिक्र अमेरिकी राष्ट्रपति मजाकिया मूड में दिख रहे हैं। चुनाव के दिन फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी लोग उनसे ऊब जाते हैं तो वे इजरायल जाकर वहां के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि इजरायल में उनकी अप्रूवल रेटिंग 99 प्रतिशत है। एक रिपोर्ट...
कौन हैं सुहास सुब्रमण्यम? अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य चुने गए, डोनाल्ट ट्रंप की पार्टी को हराया
US Midterm Election Results: अमेरिका में उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगता दिख रहा है। उपचुनाव से उनकी सरकार को भले ही कोई खतरा नहीं हो, लेकिन एक बात तो साफ-साफ झलक रही है कि उनकी सरकार से लोग खुश नहीं हैं। भारतीय मूल के सुहास सुब्रमण्यम ने भी यहां जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में एकतरफा जीत हासिल की है। उन्हें 61.5 प्रतिशत से अधिक वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी और डोनल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन...
BJP जॉइन करने पर बिफरी RJD, दोनों MLC की सदस्यता रद्द करने की मांग; JDU के उपसभापति करेंगे फैसला
बिहार में हाल ही संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय निर्वाचिक हुए एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज विवादों में घिर गए हैं। दोनों ने ही कल भारतीय जनता पार्टी (BJP) दफ्तर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। जब उन्हें इस बात का अंदाजा हुआ कि दल-बदल कानून के तहत उनकी सदस्यता जा सकती है तो दोनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की बात से इनकार कर दिया। दोनों ही नवनिर्वाचित एमएलसी भले ही इससे इनकार कर रहे हों, लेकिन बिहार में विपक्ष की भूमिका निभा रही तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी ने...
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय के 3 लोगों की मौत
मणिपुर में हिंसा भड़कने की खबर सामने आ रही है। नोनी जिले में एक जंगली पहाड़ी गांव में दो गुटों के बीच हुई भीषण गोलीबारी में कुकी समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गोलीबारी शनिवार सुबह नोनी जिले के केकड़ू नागा गांव में शुरू हुई और पहाड़ी क्षेत्र में कई घंटों तक दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। मारे गए लोगों की पहचान थांगलेंसंग सिंगसन, थांगखोसेई हाओकिप और लम्मिनसंग किपजेन के रूप में हुई है। ये सभी चुराचंदपुर जिले के हेंगलेप और थानलन के अंदरूनी...
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, 2 विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा
लेखक के बारे में Himanshu Jha बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना। एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव...
कभी थे किंगमेकर, अब बच गए सिर्फ एक MLA; खुद भी दे दिया मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में कभी खुद को किंगमेकर बताने वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) अब अपने अस्तित्व के बड़े संकट का सामना कर रही है। उनके नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। पार्टी के 12 में से 11 विधायकों के बाहर हो जाने के बाद UDP के अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ने ही कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि वे कॉनराड के.
जालंधर में भीषण सड़क हादसा, सिंगर हनी सिंह के भतीजे सहित 2 युवकों की मौत
पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। ये दोनों एक बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। मृतकों में गायक यो यो हनी सिंह का भतीजा विदित ओलाक भी शामिल है। वह पंजाबी म्यूजिक कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के मालिक दिनेश के बेटे थे। दूसरे की पहचान पैपी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है। यह हादसा पुलिस लाइंस इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ। उनकी वोक्सवैगन कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस घटना के बाद हनी सिंह ने एक...
पति IAS, पत्नी IPS; 6.16 करोड़ में खरीदी 40 विला, 1.8 करोड़ मिलेगा रेंट
वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर इन दिनों सुर्खियों में हैं।दोनों ही पति-पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच चल रही है। आरोप हैं कि इनके पास दो रिसॉर्ट्स में 40 लग्जरी विला और कॉटेज से हैं। राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को इन आरोपों की जांच करने की मंजूरी दी है। इसमें जांच की जाएगी कि क्या रिसॉर्ट चलाने वाली कंपनी को कोई प्रशासनिक लाभ दिया गया था या नहीं। राजस्थान सरकार ने इन दोनों अधिकारियों का तबादला करते हुए अगले आदेश...
कौन हैं बृजेश गोयल? कांग्रेस की रैली के खिलाफ खड़े CTI नेता का BJP-AAP से तगड़ा कनेक्शन
Who is Brijesh Goyal: रामलीला मैदान की रैली से पहले चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने रैली से पहले कुल चार चिट्ठी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लिखी है। इन चिट्ठियों में उन्होंने रैली के कारण दिल्ली के व्यापारियों को होने वाले नुकसान को लेकर चिंता जताई है। सीटीआई चेयरमैन के संबंध आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता (BJP) से भी रहे हैं। गोयल वर्तमान में दिल्ली सरकार की वित्तीय समिति के सदस्य हैं। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री...
खतरे में नेतन्याहू के PM की कुर्सी, गादी आइसेनकोट का समर्थन कर सकती हैं अरब पार्टियां
इजरायल के चर्चित प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। बीचे चुनाव में उन्हें स्पष्ट जनादेश नहीं मिला। उन्हें क्या, किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं हुआ है। इसके बाद से वहां नई सरकार के गठन पर असमंजस के बादल नजर आ रहे हैं। हालांकि, अब जो खबर सामने आ रही है वह नेतन्याहू की चिंता बढ़ा सकती है। दो प्रमुख अरब पार्टियां राआम (Ra'am) और जॉइंट लिस्ट (Joint List) नेतन्याहू को सत्ता से हटाने के लिए गादी आइसेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गुट का समर्थन कर सकती हैं। आपको बता...
Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में उग्र होने वाला है मौसम, दिल्ली में आज होगी बारिश? IMD ने बताया
Aaj Ka Mausam 1 November: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान में एक से 6 नवंबर के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। अत्यंत भारी बारिश और तूफान की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। आईएमडी का कहना है कि 2 नवंबर को देश के अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50–60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा में 3 और 4 नवंबर को...
UP के चुनाव अधिकारी ने संजय सिंह से मांगी माफी, AAP नेता ने जातिवादी होने का लगाया था आरोप
एसआईआर (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर आज कांग्रेस की अगुवाई में रामलीला मैदान में रैली हो रही है। इससे ठीक पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह से माफी मांगी है। आपको बता दें कि उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से संजय सिंह को एक विवादित जवाब दिया गया था। इसके बाद से यह मामला गरमा गया । उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का सोशल मीडिया हैंडल पिछले हफ्ते चर्चा में...
जब भाजपा-सपा ने मिलकर चलाई थी मॉक पार्लियामेंट, लालू बने PM; क्या थी मांग?
mock parliament: यह 2010 की बात है। संसदीय इतिहास में अभूतपूर्व घटना हुई थी। वामपंथ से लेकर दक्षिणपंथ तक की चार प्रमुख पार्टियों ने मतभेद भुलाकर लोकसभा के भीतर एक घंटे से अधिक समय तक मॉक पार्लियामेंट चलाई थी। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को प्रधानमंत्री (प्रतीकात्मक) बनाया गया था। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे ने स्पीकर की भूमिका निभाई थी। आपको बता दें कि ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि सांसदों के वेतन वृद्धि के मुद्दे पर भारी हंगामे के कारण लोकसभा की...
हमारे राम तो अखिलेश यादव हैं; अमित शाह को जवाब देते हुए बोले सपा सांसद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। यहां उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की बात कही थी। उनके इस बयान पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने रामायण का जिक्र करते हुए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की तुलना भगवान राम से कर दी। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए सपा सांसद ने कहा, "मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अंगद भगवान राम की सेना का हिस्सा थे। और आज के समय में हमारे भगवान राम हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष...
तीसरी क्लास के छात्र ने KG में पढ़ने वाली बच्ची को बेरहमी से पीटा, सिर पर गमले से भी मारा
panchkula news today: हरियाणा के एक स्कूल में तीसरी कक्षा के एक छात्र ने KG क्लास की छात्रा पर पत्थरों और गमले से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लड़की की स्थिति गंभीर होने के कारण बाद में उसे चंडीगढ़ के PGI अस्पताल रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि यह घटना पंचकूला के संस्कृति मॉडल स्कूल की है। तीसरी कक्षा के छात्र ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और फिर एक गमला उठाकर उसके सिर पर दे मारा। इसके बाद वह बच्ची को एक खाली क्लासरूम में...
SIR पर कांग्रेस से किरेन रिजिजू के 5 सवाल, पूछा- क्या इस्तीफा देंगे आपके CM?
कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया गठबंधन रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करने जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसमें दस लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। इस सबके बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। रिजिजू ने कांग्रेस को चुनौती दी है कि वह उनके पांच सवालों का जवाब दे। केंद्रीय मंत्री ने चुनाव आयोग में नियुक्तियों, पिछली मतदाता सूची के पुनरीक्षण और मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाने के...
दिल्ली ना ढाका; बांग्लादेश में फिर गूंजे भारत विरोधी नारे, तारिक रहमान सरकार के खिलाफ आंदोलन
बांग्लादेश में बढ़ती महंगाई, बिजली संकट और ईंधन की कमी को लेकर प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन फिर से तेज हो गए हैं। ढाका में नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) द्वारा आयोजित एक विशाल रैली के दौरान न केवल गृह और ऊर्जा मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की गई, बल्कि एक बार फिर भारत विरोधी नारेबाजी भी देखने को मिली। ढाका स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय के सामने आयोजित इस महारैली में भारी भीड़ उमड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एनसीपी नेता "दिल्ली ना ढाका" का नारा लगाते दिखे, जिसके जवाब...
अगर हिम्मत है तो फिर से चुनाव लड़ें, मैं हरा दूंगा; शुभेंदु ने ममता को ललकारा
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इंडिया गठबंधन की रमालीला मैदान वाली रैली पर तंज कसते हुए ममता बनर्जी को फिर से चुनाव लड़ने को भी ललकारा। उन्होंने कगा कि बंगाल में ममता का राजनीतिक करियर खत्म हो चुका है। दक्षिण 24-परगना के बारुईपुर में 'गणतंत्र बचाओ सभा' को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने कहा, "अब आप दिल्ली भाग रही हैं। एक तरफ CPM के महासचिव मिस्टर बेबी हैं और दूसरी तरफ वह हैं जो कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस बनाईं। अब उसी कांग्रेस का समर्थन मांग रही हैं।" शुभेंदु ने कहा,...
उमर अब्दुल्ला की जाएगी कुर्सी? 24 विधायकों ने कर दी बगावत, गुप्त बैठक कर प्लान तैयार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इसके बाद से वे लगातार अपनी पार्टी के भीतर बगावत का सामना कर रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नाराज विधायकों के गुट ने शुक्रवार को एक बड़ी बैठक की जो कि काफी देर तक चली। उन्होंने अपनी मांगों की एक लिस्ट तैयार की है। इन विधायकों की बैठक ने उमर अब्दुल्ला की सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों का कहना है कि बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार और कुछ मंत्रियों को हटाने की मांग कर दी है। आपको बता दें कि...
विजय माल्या को 'भगोड़ा' कहने से संजय राउत नाराज, बोले- फ्रॉड नहीं, देशभक्त हैं किंगफिशर के मालिक
शिवसेना (UBT) सांसद उद्योगपति विजय माल्या के बचाव में उतर आए हैं। उनका कहना है कि माल्या का किसी को धोखा देने का कोई इरादा नहीं था। कारोबार फेल होने के बाद उन्हें भारत छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। अपनी नई किताब 'बोध कीर्तन' में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की है। आपको बता दें कि यह जल्द ही उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की मौजूदगी में रिलीज होगी। संजय राउत अपनी इस नई किताब में लिखते हैं कि वे विजय माल्या को काफी करीब से जानते हैं। शिवसेना सांसद ने माल्या को खुशमिजाज, उदार और कई...
जो भी नाराजगी है, गोमती नदी में डाल दीजिए; BJP नेताओं से बोले अमित शाह, योगी को याद आए आडवाणी
केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेदों और चिंताओं को भुलाकर अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती तक साथ काम करने की अपील की जिससे कि भगवा पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर सके। अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा, “आप लोगों के मन में जो भी निराशा या नाराजगी है, उसे...
LAC पर क्यों आमने-सामने आ जाते हैं भारत-चीन के सैनिक? अरुणाचल के CM ने बताई असली कहानी
India-China: भारत-चीन सीमा (LAC) पर आईटीबीपी (ITBP) के डीजी द्वारा हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर चीनी सेना (PLA) के साथ आमने-सामने की स्थिति की बात कहे जाने पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने स्थिति साफ की है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि चूंकि चीन मैकमोहन रेखा को मान्यता नहीं देता, इसलिए सीमा पर अतिक्रमण की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। तवांग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री...
हिंदुत्व पर पुराना बयान शेयर कर भाजपा का राहुल पर हमला, CEC के चयन पर भी दिखाया आईना
राहुल गांधी के हिंदुत्व, हिंदू धर्म और धार्मिक हस्तियों पर दिए गए पुराने बयानों का एक वीडियो पोस्ट करते हुए बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि चुनाव करीब आने पर कांग्रेस नेता हिंदू होने का ढोंग करते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2018 में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी को बरी कर दिया। इसके कुछ दिन बाद ही राहुल गांधी ने भगवान शिव से जुड़े पवित्र चिह्न 'त्रिपुंड तिलक' की एक तस्वीर...
BMC ने कर्मचारियों के लिए किया 33000 के दिवाली बोनस का ऐलान, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ
BMC Diwali Bonus: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के कर्मचारियों को इस दीपावली पर 33,000 रुपये का बोनस मिलने जा रहा है। बीएमसी की मेयर ऋतु तावड़े ने बुधवार को इसका ऐलान किया। इससे 93,509 लोगों को फायदा होगा। आपको बता दें कि पिछले साल 31,000 रुपये का बोनस दिया गया था। मेयर की घोषणा के अनुसार, यह राशि 2 नवंबर को अक्टूबर के वेतन के साथ दी जाएगी। आपको बता दें कि पूरे देश में 8 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए यूनियन के नेता शशांक राव ने बताया कि BMC मुख्यालय में सभी ग्रुप...
फांसी दिलाने तक चैन नहीं; दुलारचंद के पोते नीरज ने अनंत सिंह को मिटाने की खाई थी कसम
Anant Singh: मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एक और झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत को खारिज करते हुए एक दिसंबर तक सरेंडर करने को कहा है। देश की सर्वोच्च अदालत ने दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत को रद्द करने का आदेश दिया है। यह फैसला सामने आते ही नीरज कुमार के पुराने बयान की चर्चा होने लगी है, जिसमें उन्होंने अनंत सिंह को फांसी होने तक चैन से नहीं बैठने की बात कही थी। दुलारचंद यादव को जनसुराज का समर्थक माना जाता था। इस...
गौ माता पर हाथ उठाया तो मेरे से बुरा कोई नहीं; शुभेंदु अधिकारी ने चेताया, कॉकरोच पर भी बोले
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अब खुलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा को पश्चिम बंगाल में धार देने में जुट गए हैं। उन्होंने गुरुवार को साफ-साफ कहा है कि अगर बंगाल में गोहत्या होती है, तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा। इसके अलावा उन्होंने घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। शुभेंदु ने घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस भेजने के साथ-साथ संशोधित नागरिकता कानून के जरिए बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता दिलाने का भी वादा किया। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में...
5 सीट जीतते ही विधान परिषद में सपा को मिल सकता है LoP का पद, भाजपा की बढ़ेगी चिंता?
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुए एमएलसी चुनाव को यूपी की सत्ता का सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। 11 सीटों पर हुए इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पांच सीटें जीतकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की चिंता बढ़ा दी है। इन पांच सीटों के साथ ही विधान परिषद में सपा की कुल ताकत 12 एमएलसी की हो जाएगी। अखिलेश यादव की पार्टी को इसका तत्काल फायदा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मिलता दिख रहा है। क्योंकि इस पद के लिए कम से कम 10 एनमएलसी की जरूरत होती है। इस...
दरभंगा की जीत बढ़ा सकती है तेजस्वी की चिंता; ब्राह्मणों ने दिया साथ, लेकिन टूट गया MY समीकरण
Darbhanga MLC Election Result: दरभंगा स्नातक सीट के नतीजे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को तो झटका दिया है, साथ ही जीत के बावजूद राष्ट्रीय जनता (RJD) की चिंता भी बढ़ा सकती है। मिथिला में सदैव भाजपा का साथ देने वाले ब्राह्मणों ने शायद पहली बार एनडीए से इतर किसी दूसरी पार्टी को वोट खुलकर अपना समर्थन दिया है। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। राजद प्रत्याशी अनिल झा के पक्ष में पूरे चुनाव प्रचार के दौरान उनके कार्यकर्ताओं ने ब्राह्मण मतदाताओं के बीच यूजीसी बिल के मुद्दे को गरमाए रखा। इसका असर भी...
मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे के 'बाप' वाले बयान पर BJP का पलटवार, जारी किया गीत
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई 'बाप' वाली टिप्पणी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपना अभियान तेज करते हुए एक गीत जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे क्योंकि जनता ने उन्हें चुना है। भाजपा के बड़े नेताओं से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया में इसे शेयर किया है। इन पोस्ट में यह गीत साझा किया गया जिसमें मोदी की विभिन्न तस्वीरें दिखाई गई हैं। भाजपा नेताओं संबित पात्रा,...
ममता अब घर पर आराम करें; शुभेंदु ने बताया क्यों छोड़ी नंदीग्राम सीट, 2 करोड़ की सुपारी का भी जिक्र
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज इस बात का खुलासा किया कि आखिर उन्होंने नंदीग्राम सीट से ही क्यों इस्तीफा दिया और भवानीपुर से विधायक बने रहने का फैसला क्यों किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आराम करने की सलाह दी। उन्हें चुनावी राजनीति से दूर रहने को कहा। शुभेंदु ने इस दौरान अपने पूर्व सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला फिर से उठाते हुए सवाल किया कि दो करोड़ रुपये की सुपारी किसने दी थी। उनका इशारा ममता बनर्जी की ओर ही था। आपको बता दें कि नंदीग्राम और...
कहां ही रे गुंजन, ले जो मिठइया; MLC चुनाव में जीत के बाद नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज
Neeraj Kumar vs Anant Singh: पटना स्नातक सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी नीरज कुमार ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके बाद जेडीयू खेमे में जश्न का माहौल शुरू हो चुका है। जब नीरज कुमार से उनकी जीत पर प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने जेडीयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह पर तंज कस दिया है। नीरज कुमार मोकामा विधायक के एक पुराने बयान को दोहराते हुए अपनी जीत का जश्न मनाते हुए दिखे। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले भोजपुरी...
नीरज कुमार से बदला लेने के चक्कर में JDU के ही दुश्मन बन बैठे अनंत सिंह, ललन सिंह तक भी पहुंचेगी आंच?
Patna Seat Results: पटना स्नातक एमएलसी सीट के नतीजे लगभग तय हो चुके हैं। जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने शानदार जीत दर्ज की है। पहली वरीयता में लगातार आगे रहने के बाद उन्होंने दूसरी वरीयता में भी बढ़त बनाई। उनका मुकाबला भले ही राष्ट्रीय जनता दल द्वारा घोषित उम्मीदवार से था, लेकिन हार मोकामा से जेडीयू के ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मानी है। इस चुनाव में उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया। इसका सबसे बड़ा कारण यही था कि उन्हें नीरज कुमार से बदला लेना था। अनंत सिंह अक्सर आरोप लगाते रहते हैं...
राहुल के लिए क्यों जरूरी रामलीला मैदान वाली रैली? फेल हुई तो हाथ से निकलेगा ज्ञानेश कुमार का मुद्दा
Ramliala Maidan Rally: लगातार चुनावी हार का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी के लिए एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस रैली से राहुल गांधी को काफी उम्मीदें हैं। इंडिया गठबंधन के लिए भी यह काफी अहम होने वाली है। विपक्षी गठबंधन में शामिल घटक दलों के द्वारा एकबार फिर देश के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बहाने एकजुटता दिखाने की कोशिश की जा रही है। दावा है कि इसमें 10 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। यह रैली इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण हो जाती...
यूपी में अखिलेश ने बढ़ाया PDA का कुनबा, भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलाश यादव अपने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान को मजबूत करने में जुट गए हैं। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ में आंवला से बीजेपी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनकी बेटी को अपनी पार्टी में शामिल किया। बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में टिकट न मिलने से वह बीजेपी से नाराज थे। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलाश यादव ने कहा कि इससे उनकी पार्टी की ताकत बरेली और...
FATF की ग्रे लिस्ट में फिर शामिल होगा पाकिस्तान? मसूद अजहर को लेकर बेनकाब करने की तैयारी में भारत
वैश्विक मंच पर पाकिस्तान फिर एकबार बेनकाब होने वाला है। भारत ने फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की पूर्ण बैठक में पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि 28 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस बैठक के लिए यह तैयारी की गई है। पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा घोषित आतंकवादी और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नाम नहीं छापने की शर्त पर इन...
बंगाल में UP स्टाइल में रेप आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ शुभेंदु अधिकारी, बोले- खुली छूट है
पश्चिम बंगाल की पुलिस ने 17 साल की एक लड़की के रेप और मर्डर के आरोपी एक व्यक्ति को सोमवार रात कोलकाता से लगभग 70 किमी दूर गोली मार दी। आरोप है कि अपराध रीकंस्ट्रक्शन सीन के दौरान उसने एक पुलिस अधिकारी की रिवॉल्वर छीन ली और फायरिंग कर दी। इस पूरे घटनाक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ ढाल बनकर खड़े हैं। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर 24-परगना के गाईघाटा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में प्रह्लाद दास मारा गया। पुलिस के अनुसार, यह प्रक्रिया पूरी करके...
आज शुभेंदु अधिकारी होते TMC के CM; ममता बनर्जी के करीब फिरहाद हकीम ने ऐसा क्यों कहा?
ममता गुट वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम ने घोषणा की है कि वे अब नगर निगम चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी के भीतर अपनी उपेक्षा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ अपने संबंधों और तृणमूल कांग्रेस के भविष्य को लेकर कई बड़े खुलासे किए। ममता बनर्जी के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए भी फिरहाद हकीम ने पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। न्यूज-18 को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "हमने कभी ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ा। समस्या तब शुरू...
दुर्गा विसर्जन जुलूस पर फेंका गया अंडा, हैदराबाद में बवाल; जमकर विरोध-प्रदर्शन
हैदराबाद में देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के पास अंडा फेंके जाने की घटना सामने आई है। रविवार तड़के हुई इस घटना के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। आपको बता दें कि यह घटना मदान्नापेट पुलिस थाना क्षेत्र में रात करीब 2 बजे हुई। इसके बाद जुलूस में शामिल लोगों और कुछ स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंडा जुलूस के पास गिरा था। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा...
केरल में जज के नाबालिग बेटे ने लग्जरी कार से मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
केरल के एर्नाकुलम जिले में रविवार तड़के एक कार ने पीछे से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार को एक 17 साल का लड़का चला रहा था, जो एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश का बेटा है। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक जयाबालकृष्णन अपनी छोटी सी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोच्चि सिटी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले चेरानल्लूर में यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। यह दुर्घटना चेरानल्लूर में कंटेनर रोड पर मारापरम्बु में फोर्ड शोरूम के पास तड़के...
बांग्लादेश में इस साल मनाई गई सबसे अच्छी दुर्गा पूजा; हिंदुओं को खुश कर रहे तारिक रहमान
Durga Puja: बांग्लादेश में इस साल दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई गई। यह बात वहां रहे कुछ हिंदू ही बता रहे हैं। बांग्लादेश के एक नागरिक सोहाग कुमार मंडल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपना अनुभव साझा किया है। इसके लिए उन्होंने बांग्लादेश के शासन और प्रशासन को धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा, "हम ऐसा ही बांग्लादेश देखना चाहते हैं जहां हर नागरिक सम्मान, आादी और सुरक्षा के साथ अपनी आस्था मना सके। एक यादगार दुर्गा पूजा- धन्यवाद, बांग्लादेश!" इंडिया टुडे डिजिटल ने अपनी एक रिपोर्ट में सोहाग कुमार मंडल के हवाले...
3 राज्यों में 38 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, 18 गिरफ्तार; करोड़ों की संपत्ति जब्त
केंद्र सरकार ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के जरिए नशीले पदार्थों के खिलाफ एक जोरदार प्रहार किया है। केंद्रीय एजेंसियों ने 23 अक्टूबर को असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर एक साथ छापेमारी की और एक अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के गिरोह को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन में 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पता चला। इसके साथ ही 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए गए। इस दौरान 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। सरकार के इस बड़े ऑपरेशन की जानकारी खुद देश के गृह मंत्री अमित शाह ने दी है। शाह ने ट्वीट कर कहा, 'इस...
पाकिस्तान ने कश्मीरियों को बचाया; फारूक अब्दुल्ला के बयान पर हंगामा, भाजपा बोली- वहीं चले जाइए
Farooq Abdullah: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के द्वारा शनिवार को दिए गए एक बयान पर हंगामा मचा हुआ है। अब्दुल्ला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दे को बरकरार रखकर पाकिस्तान ने कश्मीरियों को बचाया है। उनका यह बयान सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिफर गई और पूर्व मुख्यमंत्री को देशद्रोही तक कह डाला। आपको बता दें कि फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीरियों को केंद्र सरकार से बहुत कम उम्मीद है। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित...
स्टिंग ऑपरेशन ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता, कर्नाटक में फिर आमने-सामने आए शिवकुमार और सिद्धारमैया
कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों एक स्टिंग ऑपरेशन की चर्चा है। दावा किया जा रहा है कि यह पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़ा है। पूर्व सीएम के साथ-साथ शिवकुमार कैबिनेट में मंत्री उनके बेटे यतींद्र ने खुलकर इसे फर्जी बताया है। उनका कहना है कि छवि खराब करने के लिए इसे जानबूझकर तैयार किया गया था। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि 2023 में 'पावर टीवी' के एमडी राकेश शेट्टी द्वारा बनाए गए इस कथित स्टिंग वीडियो के पीछे कुछ कांग्रेस नेताओं का भी हाथ हो सकता है। शिवकुमार के करीबी माने जाने वाले राकेश...
क्या है OBC क्रीमी लेयर विवाद? सिविल सेवा परीक्षा पास कर चुके 958 अफसरों की ट्रेनिंग फंसी
साल 2025 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास कर चुके 958 उम्मीदवारों का करियर अधर में लटका हुआ है। अभी तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में इनकी ट्रेनिंग शुरू नहीं हो सकी है। आमतौर पर यह अगस्त के आखिर या सितंबर की शुरुआत में शुरू होता है और दिसंबर में खत्म होता है। आजादी के बाद यह पहली बार है जब फाउंडेशन कोर्स रुका हुआ है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की क्रीमी लेयर के संबंध में समानता तय करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के 11 मार्च, 2026 के...
जजों की नियुक्ति में सरकार के आगे नरम पड़ जाते थे पूर्व CJI चंद्रचूड़; SC के पूर्व जज कौल का दावा
Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस संजय किशन कौल ने अपनी आत्मकथा विदाउट फियर ऑफ फेवर (Without Fear of Favour) में कई दावे किए हैं। इस किताब ने देश की शीर्ष न्यायपालिका और सरकार के रिश्तों पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। जस्टिस कौल का दावा है कि जजों की नियुक्ति के मामलों में पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ का सरकार की तरफ झुकाव रहता था। डीवाई चंद्रचूड़ कॉलेजियम की औपचारिक बैठक से पहले ही सरकार से अनौपचारिक सहमति लेने की कोशिश करते थे। दिसंबर 2023 में...
पंजाब में 12784 लोगों के खाते में भेजे गए 65.20 करोड़ रुपये, ऐसे उठाएं आशीर्वाद योजना का लाभ
पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता जारी की गयी है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ.
जज ने रिश्वत लेकर गैंगरेप के आरोपी को दे दी जमानत, भड़क गईं मुख्यमंत्री
जज और कोर्ट के पास लोग न्याय की उम्मीद लेकर जाते हैं, लेकिन पाकिस्तान के एक जज पर 20 साल की महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में रिश्वत लेने के आरोप लगा है। यह आरोप किसी सामान्य व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने लगाया है। अजरबैजान की एक महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी को जमानत देने के बदले उससे रिश्वत ली है। मरियम नवाज ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी अहमद तनवीर ने पीड़िता को 70,000 अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश की ताकि वह उसके और दो अन्य आरोपियों के...
बहुत हैंडसम थे राजीव गांधी; कैसे करीब आईं सोनिया? खुद बताई पहली मुलाकात की कहानी
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नई किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) आने वाली है। इसमें उन्होंने अपने पारिवारिक और सियासी घटनाओं के बारे में विस्तार से लिखा है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ उनकी यादों का जिक्र है और उनके शुरुआती दिनों से लेकर आज तक के सफर को बताया गया है। यह किताब 10 नवंबर को रिलीज होगी। किताब की लॉन्चिंग से पहले सोनिया गांधी ने पहली बार सोशल मीडिया में भी दस्तक दी है। इंस्टाग्राम के बाद उन्होंने एक्स पर भी अपना अकाउंट बनाया है।...
विजय की पार्टी के नेता पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, छात्रा ने अगले ही दिन वापस ली शिकायत
तमिलनाडु के नए-नवेले मुख्यमंत्री विजय की पार्टी के एक पदाधिकारी पर कन्याकुमारी जिले में एक कॉलेज छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद ही उसने एक लिखित आवेदन देकर शिकायत वापस लेने की मांग की और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा। इस घटना के बाद पीड़िता को डरा-धमकाकर शिकायत वापस लेने के आरोप लग रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार को हुई। छात्रा और उसकी कॉलेज की एक सहेली भारी बारिश के बीच बस का...
अभिजीत दीपके जैसे लोग हमारे लिए सिरदर्द बन जाएंगे; पीयूष गोयल ने बर्लिन में ऐसा क्यों कहा?
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता अभिजीत दीपके की चुटकी लेते हुए उन्हें देश के लिए सिरदर्द बताया। उन्होंने भारतीय प्रतिभाओं को वापस लाने के लिए सरकार को कार्यक्रमों के बारे में बात करते हुए दीपके का मजाक उड़ाया है। गोयल ने चीन की एक सरकारी पहल का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन विदेशों से शीर्ष वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और आईटी एक्सपर्ट्स को वापस बुलाता है ताकि प्रतिभाओं के पलायन को रोक सके। गोयल ने चुटकी लेते हुए कहा, "आप दुनिया में कहीं भी जाएं आपको बड़ी संख्या...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Himanshu
Contact Himanshu, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack