प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड) की विदेश यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट रहे हैं. इसके साथ ही वो आज विभिन्न केंद्रीय योजनाओं और घरेलू कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में मेगा पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे. राम मंदिर चंदा चोरी और जमीन खरीदी में कथित घोटाले में दोषियों के खिलाफ सजा दिलाने के लिए अरविंद केजरीवाल देश भर में प्रधानमंत्री के नाम की चिट्ठी पर सिग्नेचर कैंपेन चलाएंगे.