Sonbhadra News: आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद के सभी मतदेय स्थलों का 27 एवं 28 जून को व्यापक भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इस दौरान सेक्टर अधिकारी प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहुंचकर भवन की स्थिति, आधारभूत सुविधाओं और निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही...