निधि, सन्मार्ग संवाददाता हावड़ा : हावड़ा के लिलुआ थाना क्षेत्र स्थित झील रोड पर सोमवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गईं कई दुकानों, अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन के अनुसार, झील रोड पर लंबे समय से अवैध कब्जों के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों और स्थिति का निरीक्षण करने...