Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Rajneesh Pandey
Delhi News: तेज रफ्तार बाइक फिसलने से डिलीवरी ब्वॉय की मौत
Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक के फिसलने से 20 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। हादसे में युवक का 18 वर्षीय साथी घायल हो गया। युवक पेशे से डिलीवरी ब्वॉय था और साथी को फ्लिपकार्ट में इंटरव्यू दिलाने जा रहा था। डीसीपी राहुल अलवाल के मुताबिक, रविवार की सुबह करीब 9:55 बजे नंद नगरी पुलिस को हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, तो क्षतिग्रस्त बाइक मिली। लोगों ने बताया कि हादसे में घायल दोनों युवकों को पास के...
Delhi News: पार्किंग के विवाद में सगे भाइयों को पीटा
Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मयूर विहार फेज-3 में पार्किंग के विवाद में कुछ युवकों ने दो सगे भाइयों की बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपियों ने पीड़ितों के घर में तोड़फोड़ कर शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता आदित्य कपूर परिवार के साथ घड़ोली एक्सटेंशन की राजवीर कॉलोनी में रहते हैं। 27 अक्तूबर की रात करीब 10:45 बजे वह मयूर विहार फेज-3 की जीडी कॉलोनी में रहने वाले अपने बड़े भाई अश्विनी कपूर के घर गए...
छात्रवृत्ति के नाम ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी जिला साइबर पुलिस ने उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर तमिलनाडु के छात्रों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन शर्मा और सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें शिकायतकर्ता समेत करीब 54 हजार लोगों के संपर्क नंबरों का डेटाबेस (एक्सेल फाइलें) मौजूद था। डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि तमिलनाडु निवासी...
केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरफ्तार
या केवाईसी अपडेट के नाम पर बुजुर्गों को बनाते थे निशाना, दो गिरफ्तार - पुलिस ने चार दिन तक झारखंड में चलाया ऑपरेशन - 50 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुका है गिरोह, एक आरोपी बीटेक ग्रेजुएट जामताड़ा के साइबर गिरोह का भंडाफोड़ नई दिल्ली, का.सं.। शाहदरा जिला साइबर पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड केवाईसी अपडेट करने के बहाने कई लोगों को ठगने वाले जामताड़ा के अंतरराज्यीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। इनमें से ज्यादातर बुजुर्गों को निशाना बनाया जाता था। पुलिस ने झारखंड के धनबाद में चार दिनों...
Delhi News: मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर दबोचे
Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी जिला की साइबर पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के लोनी स्थित इंद्रप्रस्थ के अंकित कुमार और टीला मोड़ निवासी हिमांशु कुमार के रूप में हुई। डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया, पीड़ित निखिल डेढ़ा की शिकायत पर पांच अक्तूबर को शिकायत दर्ज की गई थी। पीड़ित का आरोप था कि ‘प्रॉस्पर क्लब’ और ‘वीवीआईपी ग्रुप’ नामक व्हाट्सऐप इन्वेस्टमेंट ग्रुप्स के जरिए भारी मुनाफे का झांसा देकर उनसे...
लाखों की ठगी करने वाले जीजा-साला गिरफ्तार
नई दिल्ली, का.
Delhi: 28 अप्रैल से मरम्मत कार्यों के चलते बंद होगा बारापुला नाला ब्रिज, वैकल्पिक मार्गों के लिए एडवाइजरी जारी
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बारापुला नाला ब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने व अन्य मरम्मत कार्यों के चलते इसे 28 अप्रैल से अगले 20 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी दिल्ली यातायात पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर साझा की। 28 अप्रैल से ब्रिज पर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों को अपनाने और मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मचारियों के निर्देशों...
Delhi:मरम्मत कार्यों के कारण 28अप्रैल से बंद होगा बारापुला नाला ब्रिज, पुलिस ने दी इन मार्गों के उपयोग की सलाह
दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। बारापुला नाला ब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने व अन्य मरम्मत कार्यों के चलते इसे 28 अप्रैल से अगले 20 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी दिल्ली यातायात पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर साझा की। 28 अप्रैल से ब्रिज पर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी इसके लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों को अपनाने और मौके पर मौजूद...
Delhi: महिला मित्र को महंगे उपहार देने और सुख-सुविधा भरे जीवन के लिए शुरू की चोरी, गिरफ्तार
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। लाजपत नगर थाना पुलिस ने एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान तुगलकाबाद के अंकित के रूप में हुई है। वह बिहार के समस्तीपुर का मूल निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपित अंकित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आठ मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित अपनी महिला मित्र को महंगे उपहार देने और सुख-सुविधा से भरा जीवन जीने की चाह में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा था। पुलिस अधिकारी ने बताया...
Saket Court Firing: फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल फरीदाबाद में मिली, आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित कामेश्वर सिंह की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार को फरीदाबाद स्थित झाड़ियों से बरामद कर लिया है। साथ ही कोर्ट द्वारा आरोपित कामेश्वर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में बरामद पिस्तौल अजय सिंह चौहान के नाम से पंजीकृत पाई गई है। पुलिस ने आरोपित अजय सिंह चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आपराधिक साजिश का हिस्सा होेने के तहत मामला दर्ज किया गया है। अजय कोर्ट में...
Delhi: पूजा के अधिकार मामले में जैन ने रखा देवी-देवताओं व भक्तों का पक्ष, 17 जुलाई अगली तारीख
दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। साकेत कोर्ट के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार के समक्ष सोमवार को कुतुबमीनार परिसर में पूजा के अधिकार वाली याचिका पर सुनवाई की अनुमति वाली याचिका पर पर सुनवाई हुई। इस दौरान अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों और भक्तों का पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने अदालत से कहा कि देवता और भक्त आपस में जुड़े हुए हैं। जहां देवता हैं वहां भक्त होंगे ही होंगे। 17 जुलाई सुनवाई की अगली तारीख यदि भक्त नहीं होंगे तो देवताओं को भोग कौन लगाएगा?
Firing in Delhi: सनलाइट कॉलोनी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी, VIDEO आया सामने; मास्क लगाए थे बदमाश
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सनलाइट कॉलोनी इलाके में रविवार को दो अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद वारदात की एक सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपितों के पहचान करने और आरोपितों द्वारा फायरिंग किए जाने के कारण जानने के लिए छानबीन कर रही है। दरवाजे पर फायरिंग करते चले गए दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि रविवार सुबह...
Chriag Delhi Flyover: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य पूरा, 26 अप्रैल से फर्राटा भर सकेंगे वाहन
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के आइआइटी से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले कैरिजवे का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल फ्लाईओवर के सबसे आखिर में बदले गए ज्वाइंट एक्सपेंशंस के तराई का काम किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी सूत्रों ने बताया कि 26 अप्रैल से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा और वाहन फ्लाईओवर पर फर्राटा भर सकेंगे। अभी आइआइटी से नेहरू प्लेस की ओर आने वाले यात्रियों के लिए फ्लाईओवर के नीचे की दो लेन के साथ ही फ्लाईओवर के ऊपर की एक लेन यानि कुल तीन लेन यात्रा के लिए...
Delhi Crime: कालकाजी इलाके में छात्रों के दो गुटों के बीच चाकूबाजी, नाबालिग घायल; एक को पुलिस ने पकड़ा
दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिण पूर्वी जिले के कालकाजी इलाके में नाबालिग छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़े में हुई चाकूबाजी के दौरान बीच-बचाव करने आया एक नाबालिग छात्र बुरी तरह घायल हो गया। दरअसल, कुछ छात्रों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मौके से गुजर रहे एक बाइकसवार की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वारदात में शामिल एक नाबालिग पकड़ा गया पुलिस ने घायल के दोस्त के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वारदात में शामिल एक...
गोकशी के लिए लाई गई गायों को बचाकर लोगों ने स्लॉटर होम का किया भंडाफोड़, गोरक्षा दल ने घटना को बताया शर्मनाक
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जैतपुर इलाके में गोकशी के लिए लाई गई गायों को बचाकर स्लाटर होम के भंडाफोड़ का मामला सामने आया है, जहां स्थानीय लोगों ने एक गोरक्षा समिति की मदद से एक आरोपित गाजियाबाद के लोनी के सरस्वती विहार के पुनीत प्रकाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और मौके से 10 गायों के साथ गाय के एक बच्चे को बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता पंकज जैन फरीदाबाद के शिव कालोनी में रहते हैं और अपने साथियों के साथ मिलकर एक समिति बनाकर...
आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन से गुजर रही हाइटेंशन तार से वाहनों को खतरा, लाइन हटाने के लिए लगाया गया पहला यूनिपोल
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन लाइन को हटाने के लिए वहां पर फ्लाईओवर के एक ओर लगाया जा रहा पहला खंभा (यूनिपोल) लगा दिया गया है। वहीं, फ्लाईओवर के दूसरी ओर यूनिपोल को लगाने के लिए उसका आधार यानि फाउंडेशन बनाकर तैयार कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी के अनुसार, जल्द ही इस फाउंडेशन के ऊपर भी यूनिपोल लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद फ्लाईओवर के दोनों ओर के यूनिपोल के माध्यम से हाइटेंशन लाइन को काफी ऊपर उठा दिया जाएगा। हाइटेंशन लाइनों के...
Delhi Fire: आईटीबीपी कार्यालय में लगी आग, दमकल की नौ गाड़ियां पहुंची; हादसे में कोई हताहत नहीं
दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। लोधी रोड इलाके में सोमवार शाम को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) फोर्स के मुख्यालय में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग के चलते निकलता धुआं इमारत के कई फीट ऊपर तक दिखता रहा। दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग आईटीबीपी मुख्यालय की दूसरे मंजिल पर लगी थी और घटनास्थल पर दमकल की नौ गाड़ियों को तत्काल काबू पाने के लिए भेज दिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार, सोमवार शाम 06.51 पर आईटीबी...
Shraddha Murder: एक चैनल पर श्रद्धा मामले से संबंधित मीडिया सामग्री के प्रसारण करने पर 3 दिनों तक लगी रोक
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। साकेत कोर्ट की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ की अदालत ने सोमवार को एक समाचार चैनल को श्रद्धा हत्याकांड से संबंधित मीडिया सामग्री के प्रसारण मामले में एक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, चैनल श्रद्धा मामले के साइकोलॉजिकल असेसमेंट एंड वाइस लेयर टेस्ट, नार्को टेस्ट और डाक्टर प्रैक्टो ऐप में रिकॉर्डेड बातचीत से संबंधित किसी भी वीडियो का प्रसारण 20 अप्रैल तक न किया जाए। साथ ही अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले से संबंधित सामग्री का...
Delhi: आईफोन और एंड्राइड मोबाइल झपटते, फिर गोदाम करे असेंबल और पूरे देश में बेचते; पांच गिरफ्तार
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिण पश्चिम जिले की एंटी स्नैचिंग सेल ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कि करोलबाग की गफ्फार मार्केट में बैठे-बैठे ही दिल्ली भर के लूट व चोरी के आईफोन को डिसेबल कर देते थे। इसके बाद उसके ओरिजिनल पार्ट्स को मोटे दाम पर पूरे देश में सप्लाई करते थे। इतना ही नहीं वे चोरी के फोन का मदरबोर्ड बदल कर उसमें चाइनीज मदरबोर्ड डाल देते थे। इसके बाद उन्हें चोरी के फोन का आइएमईआइ नंबर भी बदलना नहीं पड़ता था। पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया हैं।...
Delhi Crime: 12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश करके दिया वारदात को अंजाम; नाबालिग समेत दो पकड़े
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। तिगड़ी थाना इलाके में अपहरण कर 12 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित लड़की को बहलाकर देवली गांव में स्थित एक मकान में ले गए। मकान में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसे रात भर मकान में रखा और सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। मामले में तिगड़ी थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर एक नाबालिग समेत दो आरोपितों को पकड़ा है। नाबालिग की उम्र 15 वर्ष है। वहीं, दूसरे आरोपित की पहचान नाबालिग के मामा मो.
Delhi: मिशन बुनियाद का ज्वाइंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित, आतिशी बोलीं- स्कूलों में बैठा है देश का भविष्य
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली सरकार के राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) द्वारा शनिवार को शिक्षा निदेशालय और एमसीडी स्कूलों के 2700 से अधिक स्कूल प्रमुखों के लिए मिशन बुनियाद का ज्वाइंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि देश का भविष्य कक्षाओं में बैठा है। जरुरी है कि हम अपनी कक्षाओं में बैठे बच्चों के बुनियाद को मजबूत करें। साथ ही मिशन बुनियाद के लक्ष्यों को शत प्रतिशत हासिल करने के लिए स्कूल प्रमुख और शिक्षक आगे बढ़कर...
Delhi Crime: लड़की से बात करने को लेकर हुआ था विवाद, चाकूबाजी तक पहुंची नौबत; हत्या मामले में 5 गिरफ्तार
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अंबेडकर नगर थाना इलाके में लड़की से बात करने को लेकर हुए विवाद में हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच आरोपितों को पकड़ा है। आरोपितों की पहचान कृष्णा पार्क के अक्षय, देवली के राहुल और तीन नाबालिगों के रूप में हुई है। मृतक की पहचान राहुल उर्फ खटारा (18) के रूप में हुई थी। पुलिस मामले में आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10.07 बजे अंबेडकर नगर थाना पुलिस को सूचना मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि...
Delhi: बंटी 'सुपर चोर' की कहानी पर लगा फुल स्टॉप, 500 चोरियों को अंजाम देने वाला कर चुका है बिग बॉस में शिरकत
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी जिले के सीआर पार्क थाना पुलिस ने 500 से ज्यादा चोरियों को अंजाम देने वाले सुपर चोर बंटी उर्फ देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से उसने 250 चोरियां तो केवल राजधानी दिल्ली में ही की हैं। हाल ही में उसने ग्रेटर कैलाश-दो स्थित दो घरों में चोरी की थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने 500 किलोमीटर तक पीछा कर बंटी को कानपुर से गिरफ्तार किया है। सलमान खान के साथ बदसलूकी...
Delhi: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, Video बना वायरल करने की दी धमकी; पुलिस को पीड़िता ने दी शिकायत
दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। मालवीय नगर थाना इलाके में जॉब दिलाने के बहाने एक युवती के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान आरोपितों ने पीड़िता की वीडियो भी बना ली। साथ ही वारदात के बारे में किसी को कुछ भी बताने पर आरोपितों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। सोशल मीडिया से आरोपित से मिली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपित अनुभव से सोशल मीडिया पर मिली थी। इसके बाद आरोपित ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया और अपने दोस्तों को साथ मिलकर वारदात...
Delhi Hospital: ओखला फोर्टिस एस्कार्ट्स ने ऑटो लिवर ट्रांसप्लांट को दिया अंजाम, करीब आठ घंटे तक चली सर्जरी
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ओखला स्थित फोर्टिस एस्कार्ट्स द्वारा उत्तर भारत में पहली बार आटो लिवर ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। किर्गिस्तान की 35 वर्षीय महिला मरीज के शरीर में यह सर्जरी की गई है। मरीज के पेट में पिछले करीब तीन महीनों से दर्द था। डॉ.
Delhi Crime: लड़की से बात करने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदा; मौत
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अंबेडकर नगर थाना इलाके में लड़की से बात करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के प्रेमी युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल को तुरंत पुलिस अस्पताल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल उर्फ खटारा (18) के रूप में हुई है। वहीं, मुख्य आरोपित की पहचान अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के...
Delhi: 5 वर्षीय मासूम बच्ची के सामने कपड़े उतार दिखाए निजी अंग, गिरफ्तार; कामवाली का पति है आरोपित
दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। वसंत कुंज इलाके में एक पांच वर्षीय मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित 42 वर्षीय अजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पीड़िता के घर काम करने वाली महिला का पति है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ वसंत कुंज एन्क्लेव इलाके में रहती है। बच्ची के स्वजन भारत सरकार के अधीन कार्यरत है। आठ अप्रैल को बच्ची के...
Delhi Crime: शराब पीने के बाद हुआ झगड़ा, दिल्ली में ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित की तलाश में पुलिस
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ओखला इलाके में रविवार देर रात शराब पीने के दौरान राजनैतिक चर्चा को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपने ही ड्राइवर दोस्त की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपित विकास चौहान ट्रक चालक है और मृतक प्रभुनाथ के साथ ही ट्रक चलाता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मृतक प्रभुनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित विकास की तलाश में पुलिस पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपित विकास की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त...
Delhi MBA Student Suicide: बिहार के पटना का रहने वाला था छात्र, किराए के फ्लैट में रहता था अकेला
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एमबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने रविवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान जामिया नगर के गफूरनगर स्थित 16ए के तीसरे तल पर रहने वाले एबादुद्दीन (25) के रूप में हुई है। वह बिहार के पटना स्थित सुल्तानगंज के नौगढ़वां का मूल निवासी था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एबादुद्दीन गफूर नगर स्थित फ्लैट में किराए पर अकेला रहता था। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...
चिराग दिल्ली फ्लाईओवर: IIT से नेहरू प्लेस आने वाले कैरिजवे की एक लेन का मरम्मत कार्य पूरा
दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के आईआईटी से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले कैरिजवे की एक लेन का मरम्मत कार्य पूरा किया जा चुका है। फिलहाल इस कैरिजवे से मलबा इत्यादि हटाकर साफ-सफाई और बदले गए ज्वाइंट एक्सपेंशंस की तराई की जा रही है। 13 13 अप्रैल से सुचारू होगा यातायात बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल से कैरिजवे के इस लेन को यातायात के लिए चालू कर दिया जाएगा। कैरिजवे के इस लेन का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दूसरा लेन यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा और उसके मरम्मत कार्य को...
Delhi: दुकान हटाने गए पुलिसकर्मी से भिड़ा पटरी वाला, लगाए हफ्ता वसूलने के आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। लाजपत नगर इलाके में एक पटरी वाले का दुकान हटाने गए दिल्ली पुलिस के एक पुलिसकर्मी से बहस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर रविवार को प्रसारित हो गया। ये वीडियो और पुलिसकर्मी दक्षिण पूर्वी जिले के लाजपत नगर इलाके के बताए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी पर हफ्ता वसूलने का आरोप हालांकि, दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव से मामले की जानकारी मांगी गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो में एक पटरी वाला दुकान हटाने गए पुलिस कर्मचारी से...
DDA की बंद इमारत के 14वें फ्लोर से गिरा युवक, संदिग्ध हाल में मौत: परिजनों को नहीं थी यहां फ्लैट की जानकारी
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। गोविंदपुरी इलाके में भूमिहीन कैंप के लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए, DDA) द्वारा बनाए जा रही इमारत से संदिग्ध हालत में गिरकर एक शख्स की मौत हो गई। डीडीए की इस इमारत का निर्माण पॉकेट 14 कालकाजी इलाके में किया गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुरी थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह इमारत अभी बंद है,...
Delhi: सनातन संस्कृति समागम को अश्विनी कुमार चौबे ने किया संबोधित, कहा- श्रीरामचरितमानस का अपमान नहीं सहेंगे
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जन एवं जगत का कल्याण श्रीरामचरितमानस में निहित है। ईश्वर का आशीर्वाद व जनता का साथ आज भारत को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा है। ये बातें केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने छतरपुर हनुमान मंदिर परिसर में श्रीराम कर्म भूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर एवं नमो सद्भावना समिति हैदराबाद द्वारा आयोजित सनातन संस्कृति समागम एवं विश्व गुरु भारत धर्मयज्ञ को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। यह नव...
Delhi Traffic Jam: मीठापुर पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य के चलते लगा लंबा जाम, एक साल के भीतर पूरा होगा काम
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के मीठापुर चौक के पास आगरा कैनाल पर बने पुल की एक लेन को निर्माण कार्य के चलते यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से शनिवार शाम को यहां आस-पास की सड़कों पर लंबा जाम लग गया। इससे बदरपुर, मीठापुर, जैतपुर, मोलड़बंद, मोलड़बंद विस्तार व फरीदाबाद की ओर आने व जाने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। दरअसल, आगरा कैनाल पर बने पुल के पुनर्निर्माण कराए जाने को लेकर मीठापुर पुलिया के बदरपुर से मीठापुर चौक व कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले मार्ग...
रेलवे स्टेशन पर श्रीरामायण यात्रा ट्रेन को मीनाक्षी लेखी ने किया रवाना, कहा- राम के कार्यों को 2014 के बाद...
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट (श्री रामायण यात्रा) ट्रेन को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ रेलवे के उच्च अधिकारी व अन्य मौजूद रहे। साथ ही श्री रामायण यात्रा ट्रेन को रवाना करने के दौरान एक व्यक्ति को भगवान बजरंगबली की वेशभूषा में खड़ा किया गया। रेलवे की ओर से बताया कि इस यात्रा की बुकिंग के लिए 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक यात्री को कोविड के...
Delhi: तुर्किये में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की लाखों की ठगी, पूरे देश से कई लोगों को ठग चुके हैं आरोपी
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सरिता विहार इलाके में कार्यालय खोलकर तीन ठगों द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। मामला प्रकाश में तब आया जब आरोपितों ने सोशल मीडिया पर तुर्किये में नौकरी दिलाने का वादा कर बदरपुर के एक व्यक्ति को शिकार बनाया। मामले में देश के कई राज्यों से लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल सरिता विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित दिलावर सिंह अपने परिवार के साथ बदरपुर के मोलडबंद इलाके...
Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड केस में टली सुनवाई, अब 14 अप्रैल को साकेत कोर्ट में सुना जाएगा मामला
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। साकेत कोर्ट ने बृहस्पतिवार को वकीलों की हड़ताल के मद्देनजर श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपित आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर सुनवाई टाल दी। सुनवाई की अगली तारीख 14 अप्रैल तय की गई है। हालांकि, बृहस्पतिवार को आफताब को कोर्ट के समक्ष भौतिक रूप से पेश किया गया। दरअसल, द्वारका क्षेत्र में अधिवक्ता वीरेंद्र नरवाल की कथित हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने पिछले कुछ दिनों से हड़ताल कर रखी है। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने आफताब के...
Delhi Dog Attack: अमेरिकी बुली नस्ल के कुत्ते ने किशोरी को काटा, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर; मालिक पर FIR
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नेब सराय इलाके में शुक्रवार को एक किशोरी पर विदेशी नस्ल के एक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में किशोरी घायल हो गई। किशोरी को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। किशोरी की ओर से मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है, पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमेरिकन बुली नस्ल के कुत्ते ने काटा पुलिस अधिकारी ने बताया की पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ नेब सराय इलाके में रहती है। सोमवार को वह...
Shraddha Murder Case: वकीलों की हड़ताल के चलते श्रद्धा मामले में सुनवाई टली, 6 अप्रैल की अगली तारीख तय
दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। साकेत कोर्ट ने सोमवार को वकीलों की हड़ताल के मद्देनजर श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपित आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर सुनवाई टाल दी। सुनवाई की अगली तारीख छह अप्रैल तय की गई है। हालांकि, सोमवार को आफताब को कोर्ट के समक्ष भौतिक रूप से पेश किया गया। वीरेंद्र वरवाल की हत्या के विरोध में वकीलों की हड़ताल दरअसल, द्वारका क्षेत्र में अधिवक्ता वीरेंद्र नरवाल की कथित हत्या के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर रखी थी। सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक...
Delhi Traffic Jam: डीटीसी की बस खराब होने से मोदी मिल फ्लाईओवर पर भयंकर जाम, एक घंटे में लोगों का निकला पसीना
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कालकाजी फ्लाईओवर से पहले सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी, DTC) की लो फ्लोर बस खराब होने से भीषण जाम लग गया। एक घंटे का यह जाम इतना भयंकर था कि कालकाजी फ्लाईओवर से शुरू होकर यह जाम मोदी मिल फ्लाईओवर होते हुए मथुरा रोड तक पहुंच गया। वहीं, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर आईआईटी की ओर नेहरू प्लेस आने वाले कैरिजवे के एक लेन पर मरम्मत कार्य के चलते लगे जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि आईआईटी से नेहरू प्लेस की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए के लिए कैरिजवे का एक...
Delhi: एक साल में की 100 से ज्यादा कारों की चोरी, रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर कई राज्यों में बेचा, चार गिरफ्तार
दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली से पिछले एक साल में सौ से ज्यादा चोरी की कारों का मेघालय से रजिट्रेशन कराने के बाद देश के दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने दिल्ली, मेरठ, मेघालय, बिहार, बंगाल, हरियाणा और झारखंड में छापेमारी कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 12 वाहन बरामद आरोपितों की पहचान फरीदाबाद के कपिल भड़ाना, ग्रेटर नोएडा के मोहम्मद समी, मेरठ के याह्या उर्फ शादाब और कोलकाता के नौशाद...
Delhi News: दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली मर्सिडीज कार, बंगाल का है रजिस्ट्रेशन नंबर
दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। सैनिक फार्म इलाके में रविवार को एक मर्सिडीज जीएलएस350डी कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में लावारिस पड़ी मिली। कार की पंजीकरण संख्या बंगाल की है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला है कि कार एक महिला चला रही थी। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर छानबीन कर रही है। पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि रविवार तड़के 3.15 बजे एक...
Delhi Crime: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी कर रहा था अकाउंटेंट, गिरफ्तार; 100 से ज्यादा लोगों को बना चुका शिकार
दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सुल्तानपुरी के संजय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 45 एटीएम कार्ड, एक स्कूटी, बटनदार चाकू और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। आरोपित वारदात का विरोध करने पर पीड़ितों पर चाकू से हमला भी कर देता था। 100 से ज्यादा लोगों के साथ कर चुका है ठगी दरअसल, आरोपित वाणिज्य विषय से स्नातक कर अकाउंटेंट की नौकरी करता था। इसके साथ ही वह लोगों के एटीएम बदलकर उनके...
Chirag Delhi Flyover: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते लगा लंबा जाम, रेंगते रहे वाहन
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत कार्यों के चलते यातायात का दबाव बढ़ने से शनिवार दोपहर को फ्लाईओवर से लेकर हौज खास मेट्रो स्टेशन तक लंबा जाम लग गया। हालांकि देर शाम तक यातायात पुलिस ने इसे सुचारू करा दिया। वहीं, इसके चलते लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर खानपुर से मूलचंद की ओर आने व जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई और यहां देर रात तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दरअसल, दिल्ली फ्लाईओवर के आइआइटी से नेहरू प्लेस की ओर आने वाले कैरिजवे के एक लेन को मरम्मत कार्यों के लिए...
Shraddha Murder Case: ''आफताब के साथ हुआ दुर्व्यवहार'', श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपित के वकील ने दी दलील
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। साकेत कोर्ट में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ की कोर्ट में शुक्रवार को श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपित आफताब पर लगे आरोपों पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान श्रद्धा की वकील सीमा कुशवाहा, पुलिस की ओर से एसपीपी अमित प्रसाद और आफताब के वकील अक्षय भंडारी ने अपनी दलीलें पेश कीं, जिसके बाद मामले में कोर्ट ने आगे की सुनवाई के लिए 3 अप्रैल की तारीख दे दी है। ''आफताब के साथ दुर्व्यवहार'' आफताब पर लगे आरोपों पर सुनवाई के दौरान आफताब के वकील अक्षय भंडारी ने कहा...
Delhi: आपसी रंजिश में बाइक सवार बदमाश ने युवक को मारी गोली, हुआ फरार; दोनों के बीच कई बार हो चुका है झगड़ा
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। गोविंदपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाश एक युवक को गोली मार कर फरार हो गए। पीड़ित के पैर में गोली लगी। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने युवक को उपचार के लिए एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती किया। पुलिस ने घायल जय प्रकाश के बयान पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल 22 वर्षीय जयप्रकाश अपने परिवार के साथ तेहखंड़ गांव ओखला फेस एक में रहते हैं। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि दिनेश सोनी से उसका पुराना विवाद है, जिसके चलते दोनों के बीच कई...
पीड़िता के पिता के नहीं टूटे हौसले; केस वापस लेने का बनाया आरोपितों के दोस्तों ने दबाव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। तिगड़ी इलाके में नाबालिग से छेड़छाड़ का केस वापस नहीं लेने पर आरोपित के सहयोगियों ने पीड़िता के पिता की पिटाई कर दी। मामले की सूचना पुलिस को देने पर आरोपित मौके से धमकी देकर फरार हो गए। तिगड़ी थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ जेजे कैंप, तिगड़ी में रहती है। उनके पिता निजी कंपनी में सफाई कर्मचारी हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता के पिता ने बताया कि 29 मार्च को...
Delhi: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का एक कैरिजवे खुला, अब दूसरे पर मरम्मत कार्य हुआ शुरू; 2 चरणों में होगा पूरा
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नेहरू प्लेस से आइआइटी की ओर जाने वाले कैरिजवे के मरम्मत का काम पूरा होने के बाद शुक्रवार को यहां वाहन दौड़ते दिखाई दिए। इसे मरम्मत कार्यों के चलते 12 मार्च को बंद किया गया था। इस ओर जाने वालों को मिली राहत नेहरू प्लेस से आइआइटी की ओर जाने वाले लोगों को कैरिजवे खुलने से मोदी मिल, कालकाजी, नेहरू प्लेस, सीआर पार्क व ग्रेटर कैलाश की ओर से आइआइटी, वसंत कुंज व मुनिरका इत्यादि की ओर जाने वाले लोगों को जाम से काफी राहत मिली है और वाहन बिना रुके...
Delhi: आश्रम फ्लाईओवर से हाइट बैरिकेड गायब, प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन
दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। आश्रम फ्लाईओवर पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए हाइट बैरिकेड लगाए गए थे। ये बैरिकेड डीएनडी, नोएडा से सराय काले खां की ओर जाने वाले मार्ग पर आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के शुरुआत में और लाजपत नगर की ओर से डीएनडी, नोएडा व सराय काले खां जाने वाले मार्ग पर आश्रम फ्लाईओवर के शुरुआत लगाए गए थे, लेकिन अब ये अपनी जगह से गायब हैं। धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं भारी वाहन इसके चलते फ्लाईओवर पर धड़ल्ले से भारी वाहन दौड़ रहे हैं। फ्लाईओवर के ऊपर से होकर बिजली की हाइटेंशन...
Chirag Delhi Flyover News: जल्द शुरू होगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, एक कैरिजवे का मरम्मत कार्य हुआ पूरा
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नेहरू प्लेस से आइआइटी की ओर जाने वाले कैरिजवे के मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल इस कैरिजवे से मलबा इत्यादि हटाकर साफ-सफाई और ज्वाइंट एक्सपेंशंस की तराई की जा रही है। इस कैरिजवे को यातायात के लिए चालू करने की तारीख एक अप्रैल बताई जा रही है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि इसे 31 मार्च की शाम को भी शुरू किया जा सकता है। जिसके बाद इस कैरिजवे पर यातायात सुचारू हो सकेगा। इससे मोदी मिल, कालकाजी, नेहरू प्लेस, सीआर पार्क व ग्रेटर कैलाश की ओर से...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Rajneesh
Contact Rajneesh, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack