Etah News: जनपद एटा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। भतीजी की शादी का सामान खरीदकर लौट रहे एक 19 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के गंज रोड स्थित गांव गदनपुर के समीप नगला पवल निवासी अर्जुन (19) पुत्र राधेश्याम अपने एक साथी के साथ...