गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज धूप और पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिससे थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में बाजार की शुगर वाली ड्रिंक्स की जगह घर की नेचुरल चीजें ज्यादा फायदेमंद होती हैं। इन्हीं में से एक है चावल का मांड, जो एक पारंपरिक और बेहद हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है। चावल पकाने के बाद जो स्टार्चयुक्त पानी निकलता है, उसे मांड कहा जाता है। यह स्वाद में हल्का, पचने में आसान और पूरी तरह नेचुरल होता...