ऑफिस एंग्जायटी से बचने के उपाय (Designed By Magnific) ऑफिस में लगातार परफॉर्मेंस को बेहतर करने का प्रेशर लगभग सभी व्यक्तियों में होता है। लेकिन, जब यह प्रेशर हद से ज्यादा बढ़ जाता है, तो एंग्जायटी होने का जोखिम बढ़ जाता है। काम के बढ़ते घंटे, वर्क लोड का बढ़ना, नौकरी की असुरक्षा और घर व काम के बीच असंतुलन व्यक्ति में लगातार चिंता, चिड़चिड़ापन, बेचैनी और किसी भी काम में फोकस न कर पाने की समस्या का कारण बन सकता है। अगर इस समस्या का समय रहते इलाज न किया जाए तो इससे व्यक्ति की रोजाना की दिनचर्या...