एंटरटेनमेंट डेस्क, नईदुनिया। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की चर्चित फिल्म 'पंजाब 95', जिसे बाद में 'सतलुज' नाम से रिलीज किया गया, एक बार फिर सुर्खियों (Satluj Movie Controversy) में है। हाल ही में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हुई थी, लेकिन भारत में रिलीज के महज 48 घंटे के भीतर इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया और गूगल पर दिलजीत दोसांझ और 'सतलुज' ट्रेंड करने लगे। फिल्म को हटाए जाने से पहले कई दर्शकों और फिल्मी हस्तियों ने इसे देख लिया था। सोशल मीडिया...