लखनऊ, 25 मार्च। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और LPG की सप्लाई सुचारू सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। योगी सरकार की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रदेशभर में 12 मार्च से अब तक 12,732 निरीक्षण और छापेमारी की गई है। LPG वितरकों के खिलाफ 25 FIR की गई दर्ज इस दौरान LPG वितरकों के खिलाफ 25 FIR दर्ज की गईं, जबकि कालाबाजारी में शामिल अन्य 152 व्यक्तियों पर भी मुकदमे दर्ज हुए। कार्रवाई के दौरान 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया...