Mirzapur School Wall Collapses: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सरकारी स्कूल की बाउंड्री वॉल गिरने से एक मासूम छात्र की मौत हो गई. घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी. स्कूल के प्रिंसिपल ने घायल छात्र तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. स्थानीय पुलिस का कहना है कि फिलहाल उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाएगी. मिर्जापुर के संत नगर थाना क्षेत्र के बहरछठ प्राइमरी स्कूल में मंगलवार एक दर्दनाक हादसा हो गया.