भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) द्वारा रोजाना मौसम को लेकर अलर्ट जारी किए जा रहे है। ये अलर्ट मैसेज किसानों के काम तो नहीं आ रहे, डरा जरूर रहे है। शनिवार को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया, लेकिन शहर में महज 6 मिमी बारिश हुई। जिलेभर में भी बारिश का औसत 16.4 मिमी रहा। वहीं रविवार को आइएमडी ने यलो अलर्ट दिया, लेकिन कोई बारिश नहीं हुई। भारी बारिश के साथ बिजली का अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने देशभर में जिला कृषि मौसम इकाईयों को बंद कर दिया है। इसकी जगह एआइ के माध्यम से लोगों को...