पुलिस परिवार की एकजुटता और टीम भावना को बताया सफलता का आधार, अधिकारियों ने कार्यकाल के अनुभव साझा किए हल्द्वानी, 28 नवंबर 2026। नैनीताल जिले से स्थानांतरित हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी और एसपी डॉ. जगदीश चंद्र को हल्द्वानी में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल, कार्यशैली और योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का स्थानांतरण 31वीं वाहिनी पीएसी में हुआ है, जबकि एसपी डॉ.
Mohan Joshi
As seen in:
MDPI,
Science Magazine,
Cell Press,
The Wire (India),
Devex,
ABP Majha,
Knowable Magazine,
Pratahkal
Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Mohan Joshi
Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार
दो आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार, मुठभेड़ में तीसरे आरोपी शिवम चंद्र उर्फ बर्गर के पैर में लगी गोली; तीन नामजद अब भी फरार। रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर), 28 नवंबर। रेशमबाड़ी में सिक्योरिटी गार्ड लीलाधर की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीसरे आरोपी शिवम चंद्र उर्फ बर्गर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस हत्याकांड में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही...
Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल
नैनीताल और अल्मोड़ा में नए जिलाधिकारी तैनात, दोनों जिलों के डिप्टी कलेक्टरों का भी तबादला; 10 IAS-PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं। देहरादून, 27 नवंबर 2026। उत्तराखंड शासन ने पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों समेत कुल 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है। 27 नवंबर 2026 को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही दोनों जिलों में डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। कई अन्य अधिकारियों...
Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब
सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डेय ने जताई कड़ी नाराजगी, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण भीमताल (नैनीताल), 27 नवंबर। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने जिला विकास कार्यालय में पत्रों के डिस्पैच में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में लेटलतीफी और जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विभागों एवं व्यक्तियों की ओर से...
Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन
हल्द्वानी के पीलीकोठी में जुटेंगे जिलेभर की दुग्ध समितियों के प्रतिनिधि, संघ की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर होगी चर्चा लालकुआं, 27 नवंबर 2026। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार, 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले अधिवेशन में जिलेभर की दुग्ध समितियों के अध्यक्ष और प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। अधिवेशन में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, संघ की उपलब्धियों और...
Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और हस्तशिल्प उत्पादों के साथ रैंप वॉक कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। हल्द्वानी, 27 नवम्बर 2026: सरस आजीविका मेला 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) योजनाओं के द्वारा समूह के उत्पादों का भव्य फैशन शो आयोजित किया गया, जो मेले के चौथे दिन का प्रमुख आकर्षण रहा। फैशन शो में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित परिधानों, हथकरघा वस्त्रों, हस्तशिल्प आभूषणों, बैग, शॉल, स्टोल, कुमाऊनी पारंपरिक परिधान एवं आधुनिक...
भरतपुर: वैर में पुष्पा गुर्जर निर्विरोध और भुसावर में आशा शर्मा प्रधान बनीं
भरतपुर जिले की वैर और भुसावर पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव में दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आईं। वैर में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा गुर्जर ने निर्विरोध निर्वाचन के साथ प्रधान पद हासिल किया, जबकि भुसावर में भाजपा की आशा शर्मा ने कड़े मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी पवन देवी को पांच मतों से हराकर जीत दर्ज की। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.
Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास
भूकंप, अग्निकांड, सुरंग हादसे और भगदड़ जैसी आपात स्थितियों में राहत-बचाव की तैयारियां परखेंगे विभिन्न विभाग, डीएम ने जनता से अफवाहों से बचने की अपील की। हल्द्वानी, 27 नवम्बर 2026। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद नैनीताल में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 28 नवम्बर, 2026 को प्रातः 08:00 बजे से जनपद के 14 विभिन्न...
Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश
गतिमान परियोजनाओं में तेजी लाने और नई योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश, हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के कई कार्य दिसंबर 2026 तक होंगे पूरे। देहरादून, 27 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर तथा शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर सहित राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की भौतिक...
भुसावर बैंक चोरी मामले में अमित उर्फ टाकन दोषी करार, 3 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना
भुसावर के सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में नकदी चोरी के मामले में न्यायालय ने अमित उर्फ टाकन को दोषसिद्ध किया। 27 नवंबर 2026 को सुनाए गए फैसले में आरोपी को 3 साल की जेल और 5 हजार रुपए के जुर्माने की सजा दी गई। भुसावर स्थित सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में नकदी चोरी के मामले में न्यायालय ने आरोपी अमित उर्फ टाकन पुत्र जगदीश को दोषसिद्ध करते हुए 3 वर्ष के कारावास और 5 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। भुसावर न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 27 नवंबर 2026 को यह फैसला सुनाया। अभियोजन अधिकारी पंकज शर्मा...
Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार
सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू अभियान के रहे हैं घटना कमांडर, SDRF और उत्तरकाशी में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारियां हल्द्वानी। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पण यदुवंशी ने शुक्रवार को नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का कार्यभार ग्रहण कर लिया। जनपद आगमन पर उन्होंने सबसे पहले काठगोदाम स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद हल्द्वानी स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार संभाला। पुलिस कार्यालय पहुंचने पर सलामी गार्द ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद नैनीताल...
Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल
उपजिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल, बेहतर उपचार के निर्देश चम्पावत, 27 नवंबर 2026। चम्पावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मादली के समीप शुक्रवार को दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार चम्पावत से लोहाघाट की ओर जा रही बोलेरो वाहन संख्या UK03TA-7770 तथा लोहाघाट से चम्पावत की ओर आ रही मैक्स वाहन...
Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में अहम फैसले। वन भूमि, भर्ती, मानदेय, स्वास्थ्य सेवाओं और शहरी विकास से जुड़े फैसलों को मिली मंजूरी देहरादून, 27 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सरकारी भर्तियों, कर्मचारियों के मानदेय, स्वास्थ्य सेवाओं, वन भूमि, शहरी विकास, पेयजल, औद्योगिक गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट...
Udham Singh Nagar Crime: शराब पीने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, तीन घायल
रुद्रपुर के रेशमबाड़ी में भांजे से मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 50 वर्षीय लीलाधर पर हमला, एसएसपी ने आधी रात बुलाई बैठक रुद्रपुर, 27 नवंबर 2026। ऊधम सिंह नगर जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के प्रयासों के बीच रुद्रपुर के रेशमबाड़ी क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों को रोकने और भांजे के साथ हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे एक सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उनके भांजे समेत तीन अन्य लोग भी घायल...
Udham Singh Nagar News: किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर
किच्छा में ट्रेन हादसे में युवक की मौत, 20–25 मिनट तक मौके पर रुकी रही ट्रेन उधम सिंह नगर, 27 नवंबर 2026। किच्छा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा किच्छा रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पहले रेलवे ट्रैक पर हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरेली सिटी से रामनगर जा रही ट्रेन संख्या 65301 की चपेट में आने से युवक की...
Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं और अतिथि शिक्षकों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, बैणी-भुली योजना पर भी हो सकता है फैसला देहरादून, 26 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार, 27 नवंबर को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में की गई कई घोषणाओं को धरातल पर उतारने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं और...
Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जारी करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, निवेश और बुनियादी सुविधाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में पांच वर्षों के कार्यों का ब्यौरा पेश किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने। देहरादून, 26 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री सिंह धामी ने गुरुवार को आईएसबीटी, देहरादून स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का विमोचन किया गया। इस अवसर पर...
Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें
मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग को नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण के लिए 25 लाख रुपये देने, कार्यालयों के आधुनिकीकरण और सभी जनपदों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की। देहरादून, 26 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पुलिस लाइन, देहरादून में संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी को संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.
Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल
रोहड़ू से विकासनगर आ रहा था वाहन, धमोग मंदिर के पास हुआ हादसा; SDRF और पुलिस ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन देहरादून, 26 नवंबर 2026। विकासनगर क्षेत्र के कालसी में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। रोहड़ू (हिमाचल प्रदेश) से विकासनगर की ओर आ रही बोलेरो धमोग मंदिर के पास अनियंत्रित होकर करीब 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। दुर्घटना में जान गंवाने वालों में दो साल की मासूम बच्ची भी शामिल है।...
Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज, दो सोने के कड़े और आभूषण बेचकर मिली 2.29 लाख रुपये की नकदी बरामद हल्द्वानी, 26 नवंबर 2026: हल्द्वानी में घरों में काम करने के बहाने पहुंचकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का एक मामला सामने आया है। यहां गीजर ठीक करने के बहाने एक घर में पहुंचे युवक ने कथित तौर पर अलमारी में रखे सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो संदिग्ध की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के...
Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा
परिवार सहित मेले में पहुंचे सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डेय, स्थानीय उत्पादों और महिला स्वयं सहायता समूहों के हस्तशिल्प की खरीदारी कर किया प्रोत्साहित। हल्द्वानी, 26 नवंबर 2026। महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की पहल को आगे बढ़ाते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय गुरुवार को परिवार सहित सरस मेले पहुंचे। उन्होंने मेले में विभिन्न स्टॉलों से कुल 37,325 रुपये की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों...
Haldwani News: डीएम ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार
एसटीएच के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। रैन बसेरे की अव्यवस्थाओं और गंदगी पर जताई नाराजगी, बाहरी दवाएं लिखने पर रोक के साथ मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश। हल्द्वानी, 26 नवंबर 2026। सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कड़ी नाराजगी जताई है। गुरुवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में गंदगी, टूटे शीशे और अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई।...
भुसावर पंचायत समिति प्रधान पद का चुनाव, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित प्रधान पद के लिए 19 निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य मतदान करेंगे, जिनमें कांग्रेस के 11, 7 निर्दलीय और भाजपा का 1 सदस्य शामिल है। भुसावर पंचायत समिति के प्रधान पद के लिए शुक्रवार, 27 नवंबर को चुनाव होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधान पद का चुनाव उपखंड अधिकारी कार्यालय के पास स्थित नवीन पंचायत समिति भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। उपखंड अधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि भुसावर पंचायत समिति के...
Haridwar News: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 92 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले
कई प्रमुख थानों और कोतवालियों को मिले नए प्रभारी, पुलिस लाइन, सीआईयू और चुनाव सेल में भी बदली जिम्मेदारियां। हरिद्वार, 26 नवंबर 2026। धर्मनगरी हरिद्वार में पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए निरीक्षक और उपनिरीक्षक संवर्ग के कुल 92 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। इस व्यापक बदलाव में कई प्रमुख थानों और कोतवालियों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, सीआईयू और चुनाव सेल समेत विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं में भी नई तैनातियां की गई हैं। पुलिस...
भुसावर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर: 76 मरीजों की जांच, 30 में मिला मोतियाबिंद
भुसावर में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से सेठों की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में 23वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। राधाकृष्ण धर्मशाला में आयोजित शिविर में 76 रोगियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 30 रोगियों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। मोतियाबिंद से ग्रसित सभी रोगियों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया। शिविर में रजिस्ट्रेशन प्रभारी चंद्रप्रकाश आर्य और प्रकाश जैमन के नेतृत्व में रोगियों का पंजीयन किया गया।...
भरतपुर: वैर-भुसावर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
सलेमपुर खुर्द निवासी दोनों युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को उपचार के लिए भरतपुर आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया। भरतपुर के वैर-भुसावर सड़क मार्ग पर बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए भुसावर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक भुसावर उपखंड के...
Uttarakhand Job: उत्तराखंड में SI के 200 पदों पर भर्ती, एक दिसंबर से आवेदन शुरू
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 200 पदों पर भर्ती निकाली। उत्तराखंड पुलिस, पीएसी, आईआरबी, अग्निशमन और आबकारी विभाग में भरे जाएंगे पद, 18 अप्रैल 2027 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा। देहरादून, 26 नवंबर 2026। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में वर्दीधारी उप निरीक्षक संवर्ग के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस, पीएसी, आईआरबी, अग्निशमन और आबकारी विभाग में रिक्त...
Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
एल. फैनई को आबकारी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, डॉ. आर.
Uttarakhand News: पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले
नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और टिहरी समेत कई जिलों के SSP बदले, 17 IPS अधिकारियों के तबादले। नैनीताल में अर्पण यदुवंशी और ऊधमसिंह नगर में मणिकांत मिश्रा को SSP की कमान। देहरादून, 25 नवंबर 2026। उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 17 आईपीएस एवं पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और टिहरी समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। बुधवार 25 नवंबर को...
Dehradun News: 17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत गिरफ्तार
उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, पहचान छिपाकर टाइल्स-पत्थर लगाने का काम कर रहा था आरोपी; ओएनजीसी महाप्रबंधक के घर डकैती समेत हल्द्वानी में भी दर्ज है मुकदमा देहरादून, 25 नवंबर 2026। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और देहरादून की बसंत विहार थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वर्ष 2009 में ओएनजीसी के महाप्रबंधक के घर हुई हथियारबंद डकैती के मामले में पिछले 17 वर्षों से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी शौकत अली को संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल...
Nainital News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, 2,674 वाहनों की जांच, 373 के चालान
एक सप्ताह के विशेष अभियान में चार वाहन सीज, 3,135 लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक। नैनीताल, 25 नवंबर 2026। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में एक सप्ताह तक विशेष वाहन निरीक्षण अभियान चलाया। 16 से 22 नवंबर 2026 तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने स्कूली वाहनों सहित यात्री वाहनों की सघन जांच करते हुए 2,674 वाहनों का निरीक्षण किया। अनियमितताएं पाए जाने पर 373 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नशे की हालत में...
Dehradun News: पर्यावरण मानकों के उल्लंघन पर छह प्रतिष्ठान सील
एक दिन पहले काटे गए थे बिजली कनेक्शन, जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की संयुक्त कार्रवाई देहरादून, 25 नवंबर 2026। पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के मामले में जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजपुर रोड क्षेत्र के छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। इन प्रतिष्ठानों के विद्युत कनेक्शन एक दिन पहले ही काटे गए थे। इसके बाद बुधवार को संयुक्त टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की। शासन और जिलाधिकारी डॉ.
Haridwar News: नदी में डूबे तीन लोग; एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
दूसरे दिन SDRF को मिली सफलता, लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी हरिद्वार, 25 नवंबर। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के भिक्कमपुर के पास नदी में डूबे तीन लोगों में से एक का शव दूसरे दिन बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान 19 वर्षीय सूरज सिंह पुत्र राजकुमार का शव बरामद किया। हादसे के बाद से लापता दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लापता लोगों की पहचान डॉली उर्फ गुड़िया और हर्षित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है नदी में स्नान के...
Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल
मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली के दौरान विकास कार्यों की घोषणाएं करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज और गंगनहर पर पुल बनेगा, नारसन खुर्द में पक्के नाले का निर्माण; गन्ना मूल्य वृद्धि पर जल्द निर्णय के संकेत देहरादून, 25 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार जिले के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलौर के समग्र विकास और...
Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और भूमि संबंधी मामलों पर अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश; ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं पोस्टर का किया विमोचन। देहरादून, 25 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत,...
Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज
मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक में आयोजन पर लगी मुहर, संकल्प वेंकट हॉल में जुटेंगे दुग्ध उत्पादक, जनप्रतिनिधि और सहकारिता क्षेत्र की हस्तियां। हल्द्वानी, 25 नवंबर 2026: नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प वेंकट हॉल में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र...
भुसावर में 29 नवंबर को होगा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का दसवां पुरस्कार वितरण समारोह, 25 विजेता होंगे सम्मानित
भरतपुर के भुसावर में 29 नवंबर 2026 को ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 2025-26 का दसवां पुरस्कार वितरण समारोह होगा। श्री किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास के आयोजन में लकी कूपन से चुने गए 25 विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहर भुसावर में स्वतंत्रता सेनानी श्री किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास की ओर से संचालित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 2025-26 का दसवां पुरस्कार वितरण समारोह 29 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह में लकी कूपन के माध्यम से चयनित 25 भाग्यशाली...
भुसावर के वार्ड 13 में पेयजल टंकी का ओवरफ्लो बना मुसीबत, सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी
भुसावर कस्बे के वार्ड नंबर 13 में कुंडा वाली पेयजल टंकी से लगातार ओवरफ्लो हो रहा पानी स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। टंकी से निकलकर हजारों लीटर पानी आम रास्ते पर बह रहा है, जिससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों के अनुसार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इस संबंध में विभाग के सहायक...
Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
पहाड़ों की घाटियों में कोहरा, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड। मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी, बारिश-बर्फबारी की चेतावनी नहीं; दिन में धूप से मिलेगी राहत। देहरादून, 25 नवंबर 2026। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। नवंबर का अंतिम सप्ताह भी बिना बारिश और बर्फबारी के गुजरने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान किसी भी...
Uttarkashi पवाणी गांव अग्निकांड: 33 मकान राख; 58 परिवार प्रभावित, CM धामी ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश
पवाणी गांव में अग्निकांड के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा प्रशासन। पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय भी आग में स्वाहा, सिलेंडर विस्फोट के बाद बेकाबू हुई लपटें; रात 9:16 बजे पाया जा सका आग पर काबू, प्रभावितों की मदद में जुटा प्रशासन उत्तरकाशी, 25 नवंबर 2026। उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। आग की विकराल लपटों ने देखते ही देखते गांव के 33 आवासीय भवनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 58 परिवार प्रभावित हुए हैं। आग इतनी...
Haldwani News: हल्द्वानी में आज से पांच दिन बिजली कटौती, 70 से अधिक कॉलोनियां होंगी प्रभावित
यूपीसीएल के शटडाउन कार्यक्रम के तहत सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति। हल्द्वानी, 25 नवंबर 2026। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अगले पांच दिनों तक बिजली कटौती की परेशानी झेलनी पड़ेगी। यूपीसीएल की ओर से जारी शटडाउन कार्यक्रम के अनुसार 25 से 30 नवंबर के बीच पांच दिन अलग-अलग क्षेत्रों में पांच-पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली लाइनों और बिजलीघरों में आवश्यक कार्य के चलते कमलुवागांजा, टीपीनगर, फूलचौड़ और...
Uttarkashi News: पवाणी गांव में आग का तांडव, 30 से अधिक मकान राख; कई परिवार प्रभावित
हरकीदून घाटी के पवाणी गांव में लकड़ी के मकानों में तेजी से फैली आग, गैस सिलेंडर फटने से बढ़ी तबाही; मुख्यमंत्री धामी ने राहत-बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश उत्तरकाशी, 24 नवंबर 2026। उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड की हरकीदून घाटी स्थित पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। एक आवासीय भवन में लगी आग देखते ही देखते आसपास के लकड़ी से बने मकानों तक फैल गई। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 33 मकान जलकर राख हो गए। इस घटना से 50 से अधिक परिवार...
Haldwani News: सरस मेले का भव्य शुभारंभ, 29 राज्यों के 250 स्टॉल बने आकर्षण
महिला स्वयं सहायता समूहों के 172 स्टॉल, 3 दिसंबर तक चलेगा मेला; लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां हल्द्वानी, 24 नवंबर 2026। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। 3 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में देश के 29 राज्यों के स्वयं सहायता समूह प्रतिभाग कर रहे हैं। मेले में कुल 250 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 172...
Nainital News: जिले में प्रशासनिक फेरबदल, शिप्रा जोशी बनीं लालकुआं की एसडीएम
अमृता शर्मा को प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट और दिनेश कुटोला को हल्द्वानी तहसीलदार की जिम्मेदारी मिली, रेखा कोहली और कुलदीप पाण्डे ऊधमसिंह नगर के लिए कार्यमुक्त। नैनीताल, 24 नवंबर 2026। नैनीताल जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस क्रम में शिप्रा जोशी को लालकुआं का उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। वहीं अमृता शर्मा को प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। इसके...
Lalkuan News: 330 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
SOG और लालकुआं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बरेली के बहेड़ी से नशीले इंजेक्शन खरीदकर लाने का आरोपी ने किया खुलासा। लालकुआं, 24 नवंबर 2026। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 330 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इन इंजेक्शनों को बरेली के बहेड़ी निवासी एक व्यक्ति...
Haldwani News: काठगोदाम में 3 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, SOG ने दबोचा
कैनाल रोड पर चेकिंग के दौरान 10 ग्राम स्मैक बरामद, पुलिस पूछताछ में बनभूलपुरा के रेलवे फाटक से खरीदने की बात बताई। हल्द्वानी, 24 नवंबर 2026। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक युवक को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...
Khatima News: झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, CM धामी ने की दो स्नान घाट बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर के तहत झनकईया और काला पुल के समीप स्नान घाट बनाने की घोषणा की, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और थारू समाज की लोक परंपराओं को बताया मेले की विशेष पहचान। खटीमा, 24 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर खटीमा में आयोजित ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने शारदा तट पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर के...
Uttarakhand News: प्रकाश पर्व पर CM धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री ने खटीमा और देहरादून में प्रकाश पर्व कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश बताया। देहरादून, 24 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा और सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर खटीमा और देहरादून में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारों में मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।...
भुसावर में शॉर्ट सर्किट से छप्परपोश मकान में लगी आग, अनाज, नकदी और सामान राख
भुसावर के वार्ड नंबर 11 में शॉर्ट सर्किट से पुष्पेंद्र पुत्र हरिसिंह मीणा के छप्परपोश मकान में आग लग गई। आग में छप्पर, अनाज, कपड़े, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धुएं के बीच स्थानीय लोग भुसावर के वार्ड नंबर 11 में जले छप्परपोश मकान की आग बुझाते दिख रहे हैं। भुसावर। कस्बे के वार्ड नंबर 11 में शॉर्ट सर्किट के कारण एक छप्परपोश मकान में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे छप्पर सहित घर में रखा...
भुसावर में 26 नवंबर को लगेगा 23वां निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर, जयपुर में होंगे ऑपरेशन
भुसावर में 26 नवंबर को भारत विकास परिषद की ओर से 23वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगेगा। शंकरा आई हॉस्पिटल के चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे और मोतियाबिंद रोगियों के जयपुर में ऑपरेशन होंगे। भुसावर में जरूरतमंद नेत्र रोगियों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से 26 नवंबर को 23वें निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर कस्बे की राधाकृष्ण धर्मशाला में सेठों की हवेली...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Mohan
Contact Mohan, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack