संजय सिंह, पटना। बिहार सरकार ने 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें जमीन, प्लॉट या फ्लैट का निबंधन (Registration) कराने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। न लंबी लाइन में लगना होगा और न ही धूप-बारिश में घर से निकलना पड़ेगा। शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाजीपुर निबंधन कार्यालय से इस नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। सात निश्चय-3 के तहत सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू हुई इस सुविधा से अब बुजुर्ग घर बैठे ही जमीन का निबंधन करा...